जब मेरा ब्रेकअप हुआ था, तो उसके एक साल बाद मैं अपने एक्स से फिर से मिली। लगा शायद हम दोस्त बन सकते हैं। अपने गिले-शिकवे भुलाकर शायद दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन एक महीने बाद ही हमें लगा कि Friends With Your Ex जैसा कॉन्सेप्ट ही गलत है।

हमने टीवी और फिल्मी दुनिया में देखा है कि कैसे दो प्यार करने वाले लोग ब्रेकअप के बाद दोस्त बन जाते हैं। यह आसान लगता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? क्या वाकई आप अपने एक्स के दोस्त बन सकते हैं? यही सवाल मैंने सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. भावना बर्मी से पूछा। साइकोलॉजिस्ट का इस बारे में क्या कहना है आइए इस आर्टिकल में जानें।

Friends With Your Ex क्या वाकई पॉसिबल है?

closure after breakupImage Source

डॉ. भावना बर्मी कहती हैं कि यह सब फिल्मों या ग्लैम वर्ल्ड में देखा जाता है। वे लोग दोस्ती न भी करें, तो उन्हें ऐसा दिखाना पड़ता है कि वे दोस्त हैं। इंडस्ट्री बहुत छोटी है और जब आपको एक-दूसरे के साथ काम करना पड़ता है, तो गिले-शिकवे भुलाकर कॉर्डियल रहना पड़ता है। आम लोगों के बीच यह मुश्किल है, क्योंकि हम लोग प्रोफेशनल लेवल कम और पर्सनल लेवल पर ज़्यादा सोचते हैं। अगर आप दोस्त बन भी जाते हैं, तो पुरानी शिकायतें और फीलिंग्स फिर से घर करने लगती हैं।

क्यों Friends With Your EX का कॉन्सेप्ट है गलत?

फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स बनकर रह जाते हैं

दोस्ती का मतलब है कि आप रोमांटिक रूप से एक-दूसरे से कनेक्टेड नहीं है। मगर सोचिए, आप दोनों पहले एक-दूसरे के साथ रोमांटिकली रूप से ही इन्वॉल्व थे। ऐसे में जब आप दोस्त भी बनते हैं, तो कई बार दबी हुई फीलिंग्स बाहर आती हैं। ऐसे में पॉसिबल है कि आप अपने एक्स के साथ फिज़िकल रूप से इन्वॉल्व हों। ऐसा रिश्ता आपको एक ही जगह पर रोककर रखता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: ये 5 Toxic Phrases आपके रिश्ते को कर सकते हैं बर्बाद, पार्टनर को भूलकर भी न कहें

पैचअप होने की रहती है उम्मीद

getting back with exImage Source

यह समझना ज़रूरी है कि आपका रिश्ता किसी वजह से खत्म हुआ है। आप लोगों ने शायद रिश्ते में एफर्ट्स दिए, मगर वो काम नहीं किए। ऐसे में आप दोनों का मूव ऑन करना ज़्यादा ज़रूरी है। अगर आप दोस्ती इसलिए कर रहे हैं कि आपको पैचअप की उम्मीद है, तो रुक जाइ, क्योंकि यह गलत है। यह आपको एक झूठी उम्मीद में जकड़े रखेगा। दोस्ती तभी बनाएं जब आप ईमानदारी से इस सच्चाई के साथ जी सकें कि आप साथ नहीं हैं।

आपकी फीलिंग्स होती हैं ट्रिगर

अगर आपका दिल अभी भी अपने एक्स लिए धड़कता है और आप रोमांटिक रूप से उनसे जुड़े हुए हैं, तो नॉर्मल दोस्ती कर लेना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा। शायद किसी दिन आप दोस्त बन सकें, लेकिन ऐसा ब्रेकअप के कुछ समय में ही नहीं हो सकता है। आप दोनों में से कोई एक बार-बार हर्ट होगा, जो आपके रिश्ते को और भी ज़्यादा बिगाड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: ये Red Flags बताते हैं पार्टनर होने लगा है ‘अजनबी’, Ignore करने के बजाय ऐसे करें हैंडल

गिल्ट आगे नहीं बढ़ने देता

कई बार लोग गिल्ट के कारण एक्स से दोस्ती कर लेते हैं। आपको गिल्ट होता है कि आपने दिल तोड़ा और उसके चक्कर में न आप आगे बढ़ते हैं और न सामने वाले को बढ़ने देते हैं। इस तरीके से आपकी दोस्ती कभी भी हेल्दी नहीं बनेगी।

ब्रेकअप के बाद अपने एक्स से दूर होना ज़रूरी है, तभी आपके लिए मूव ऑन होना आसान होगा। उस दूरी को अपनी कमज़ोरी न बनाएं। उसमें हील हों और अपने लिए काम करें।

Friends With Your Ex तभी ठीक है, जब आप दोनों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया हो और दोनों पूरी तरह से हील हो चुके हों। किसी से गिले रखकर रहा नहीं जा सकता है, लेकिन ऐसी दोस्ती भी किसी काम की नहीं, जो आपको सुकून न दें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.