आजकल कई कपल्स चाहते हुए भी आसानी से माता-पिता नहीं बन पा रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ उम्र नहीं, बल्कि बदलती लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, बढ़ता स्ट्रेस और हार्मोनल असंतुलन भी है। खासकर महिलाओं को अगर सही पोषण न मिले, तो ओव्युलेशन पर असर पड़ता है। ऐसे में कुछ Best fertility boosting foods का जिक्र आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भवसार साल्विया करती हैं।

Dr. Dixa Bhavsar Savaliya के अनुसार, सही और बैलेंस्ड डाइट शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है और प्रेग्नेंसी की पॉसिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करती है। चलिए जानते हैं कि डॉ. दीक्षा किन चीजों का सेवन करने को कहती है?

1. आंवला

amla benefits for fertilityImage Source

आंवला एक ऐसा जादुई फल है जिसे best fertility boosting foods की कैटेगरी में शामिल किया जाता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके कई फायदे हैं. जैसे-

  • यह शरीर के हार्मोन्स को बैलेंस करता है, जो कंसीव करने के लिए बहुत ज़रूरी है।
  • महिलाओं के एग्स और पुरुषों के स्पर्म्स की क्वालिटी को अच्छा बनाता है।
  • शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स और गंदगी को बाहर निकालता है।
  • इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है।
  • पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है।
  • पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करता है। रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को हेल्दी और मजबूत रखता है।

आंवला का सेवन कैसे करें:

  • रोज सुबह खाली पेट 1 ताजा आंवला चबाकर खाएं।
  • या फिर 20 ml आंवले का फ्रेश जूस सुबह- सुबह पिएं।
  • आप त्रिफला या आंवला पाउडर को शहद के साथ भी ले सकती हैं।

2. अनार

अनार फर्टिलिटी के लिए बेहद फायदेमंद फल है। यह शरीर में खून बढ़ाता है और यूट्रस में ब्लड फ्लो तेज करता है। आप भी best fertility boosting foods की लिस्ट में इसे ज़रूर शामिल करें।

  • यूट्रस की अंदर की लाइनिंग को मोटा और मजबूत बनाता है, जो बच्चे के ठहरने के लिए ज़रूरी है।
  • रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में खून का बहाव अच्छा करता है जिससे सभी अंग हेल्दी रहते हैं।
  • शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल्स को डैमेज से बचाते हैं।
  • पुरुषों के स्पर्म काउंट और क्वालिटी को इम्प्रूव करता है।
  • शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाता है और थकान दूर करता है।
  • हीमोग्लोबिन बढ़ाता है जो प्रेगनेंसी के लिए बहुत ज़रूरी है।
  • यूट्रस की दीवारों को मजबूत बनाता है।
  • ओवुलेशन को रेगुलर करने में मदद करता है।

अनार का सेवन कैसे करें:

  • रोज 1 मीडियम साइज़ का अनार खाएं।
    फ्रेश जूस बनाकर पिएं, दानों को अच्छे से निचोड़ें।
    पैकेज्ड जूस कभी न लें, हमेशा घर का ताज़ा जूस ही पिएं।

3. घी

foods to improve ovulationImage Source

शुद्ध देसी घी फर्टिलिटी बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और सभी अंगों को पोषण देता है। यही कारण है कि डॉ. दीक्षा इसे best fertility boosting foods में से एक बताती हैं।

  • रिप्रोडक्टिव टिश्यूज़ को गहराई से पोषण देता है।
  • शरीर के हार्मोन्स को बैलेंस रखता है जो कंसेप्शन के लिए ज़रूरी है।
  • डाइजेशन इम्प्रूव करता है और खाना अच्छे से पचता है।
  • शरीर को ज़रूरी हेल्दी फैट्स देता है।
  • ओव्युलेशन को रेगुलर करता है।
  • शरीर को गर्माहट देता है जो सर्दी के मौसम में खासतौर पर फायदेमंद है।
  • स्किन और बालों को भी चमकदार बनाता है।

घी का सेवन कैसे करें:

  • रोज 1-2 चम्मच घी गर्म खाने में मिलाकर खाएं।
  • गर्म दूध या चावल में डालकर खाएं।
  • हमेशा घी को गर्म खाने के साथ ही लें, ठंडे खाने में बिल्कुल नहीं।

 

डॉ.दीक्षा के मुताबिक, ये best fertility boosting foods हैं। इन्हें यदि आप अपनी डाइट में शामिल करती हैं और सही जीवनशैली अपनाती हैं, तो आपको कंसीव करने में ज़रूर हेल्प मिलेगी।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.