गर्मी, धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर चेहरे पर दिखाई देता है। दिनभर बाहर रहने के बाद चेहरा चिपचिपा, थका हुआ और बेजान लगने लगता है। ऐसे में हर बार महंगे फेस वॉश का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। हमारे घर की रसोई में ही कई ऐसी प्राकृतिक चीजें मौजूद होती हैं, जो चेहरे की गंदगी साफ करने के साथ त्वचा को ठंडक भी देती हैं। इन्हें नेचुरल फेस वॉश कहना गलत नहीं होगा।
अगर इन इंग्रीडिएंट्स का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो स्किन फ्रेश, साफ और ग्लोइंग नज़र आ सकती है। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में जिन्हें आप नेचुरल फेस वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेसन और दही है बेस्ट नेचुरल फेस वॉश
Image Source
बेसन त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ करने में मदद करता है, जबकि दही त्वचा को ठंडक और नमी देता है। एक चम्मच बेसन में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। इससे चेहरा साफ और मुलायम महसूस होगा। यह एक असरदार नेचुरल फेस वॉश माना जाता है।
कच्चा दूध हटाएगा गंदगी
कच्चा दूध एक नैचुरल क्लींजर माना जाता है। यह चेहरे से धूल, गंदगी और जमा मैल हटाने में मदद करता है। कॉटन की मदद से कच्चा दूध चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें। यह त्वचा को ठंडक भी देता है। गर्मियों में यह आसान नेचुरल फेस वॉश विकल्प है।
गुलाब जल से मिलेगी ठंडक
गुलाब जल त्वचा को तुरंत फ्रेश महसूस कराने के लिए जाना जाता है। यह हल्की सफाई के साथ चेहरे को कूलिंग इफेक्ट देता है। कॉटन पैड पर गुलाब जल लेकर चेहरे को साफ करें या फेस वॉश के बाद इस्तेमाल करें। गर्मियों में यह बेहद फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: Rice Water Benefits: स्किन और हेयर के लिए मैजिकल टॉनिक है चावल का पानी, मिनटों में घर पर कर सकती हैं तैयार
खीरा देता है ठंडक
खीरा त्वचा को ठंडक देने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसे कद्दूकस करके चेहरे पर लगाएं या इसका रस निकालकर चेहरे पर लगाएं। खीरा स्किन को शांत करता है और धूप से हुई जलन में राहत दे सकता है। इसे भी आप नेचुरल फेस वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद रखे त्वचा को मुलायम
शहद त्वचा को साफ करने के साथ मॉइस्चराइज भी करता है। अगर चेहरा ड्राई या थका हुआ लग रहा हो, तो थोड़ा शहद लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। इससे त्वचा सॉफ्ट और चमकदार लग सकती है।
एलोवेरा जेल है कूलिंग नेचुरल फेस वॉश
Image Source
एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह चेहरे को ठंडक देता है और पसीने या धूप से हुई जलन में राहत पहुंचाता है। ताजा एलोवेरा जेल लेकर चेहरे पर लगाएं, हल्की मसाज करें और पानी से धो लें।
चावल का आटा और गुलाब जल
अगर चेहरे पर डेड स्किन जमा हो गई है, तो चावल का आटा हल्के स्क्रब की तरह काम कर सकता है। इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा साफ और फ्रेश महसूस होगी।
नेचुरल फेस वॉश इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान
- हर चीज हर स्किन टाइप पर सूट नहीं करती, इसलिए पहले पैच टेस्ट करें।
- सेंसिटिव त्वचा है तो नींबू जैसी चीजों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
- चेहरे को ज्यादा रगड़ने से बचें, वरना जलन हो सकती है।
- इस्तेमाल के बाद चेहरा हमेशा साफ पानी से धोएं।
चेहरे की सफाई और ठंडक के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। घर की बेसन, दही, खीरा, गुलाब जल, एलोवेरा और कच्चा दूध जैसी चीजें त्वचा को साफ, ठंडा और तरोताजा रखने में मदद कर सकती हैं। सही और नियमित इस्तेमाल से नेचुरल फेस वॉश आपकी त्वचा को नेचुरल तरीके से हेल्दी और ग्लोइंग बना सकता है।
फीचर्ड इमेज सोर्स