फरवरी 2026 का आख़िरी सप्ताह कुछ खास हलचल लेकर आ रहा है। यह समय बता रहा है कि जहां मेहनत रंग लाएगी, वहीं लापरवाही नुकसान भी कर सकती है। राशिफल 27 अप्रैल-3 मई, 2026 में करियर, कारोबार, पैसों की स्थिति, सेहत और रिश्ते, हर चीज़ पर थोड़ा बैलेंस और समझदारी ज़रूरी रहेगी।
कुछ राशियों को बड़ी राहत और मौके मिलेंगे, तो कुछ को धैर्य के साथ हालात संभालने होंगे। आइए जानते हैं कि इस आख़िरी हफ्ते के सितारे आपके लिए क्या इशारा दे रहे हैं?
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल-3 मई में लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप किसी फाइनेंशियल स्ट्रेस से गुजर रहे हैं, तो वो मामला इस समय सुलझ जाएगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, जो आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और मैरिड लोगों की लाइफ में स्पार्क बना रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है। इस दौरान काम का प्रेशर बढ़ेगा और घर या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले टेंशन दे सकते हैं। ऑफिस में उम्मीद के मुताबिक सपोर्ट न मिलने से मन खिन्न रह सकता है। इस समय आपको अपनी बात सोच-समझकर बोलनी होगी, वरना बेवजह बहस हो सकती है। पार्टनर की हेल्थ को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिक्स रिजल्ट लेकर आ सकता है। साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल-3 मई में शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं और काम में रुकावट महसूस हो सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से थोड़ा अलर्ट रहें और अपनी प्लानिंग किसी से शेयर न करें। अच्छी बात ये है कि हफ्ते के सेकेंड हाफ में चीजें सेट होने लगेंगी और पैसों की टेंशन कम होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा अप-डाउन वाला रह सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या अचानक बदलाव हो सकता है। बिज़नेस में रिस्क लेने से बचें। हेल्थ पर खास ध्यान दें, पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है। फैमिली इश्यूज को इग्नोर न करें, बात करके सुलझाना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में थोड़ा टफ रह सकता है। साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल-3 मई में फैमिली मैटर्स या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। इन्वेस्टमेंट में जल्दबाज़ी न करें। हफ्ते के आखिर में राहत मिलेगी और रिलेशनशिप में चल रही दूरी कम हो सकती है।
कन्या राशि
Image Source
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी पॉजिटिव रहने वाला है। इस वीक करियर और फाइनेंस दोनों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के चांस हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी। फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। यह समय कॉन्फिडेंस और गुड न्यूज लेकर आ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2026: आपके लिए कैसा होगा नया साल? जानें मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह एवरेज रह सकता है। साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल-3 मई में बिज़नेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। फैमिली मैटर्स दिमाग पर असर डाल सकते हैं। हेल्थ इग्नोर करना ठीक नहीं होगा। ट्रैवल के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप में थोड़ा स्पेस या दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन समझदारी से हालात संभाले जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा पेशेंस रखने की जरूरत है। फैमिली या बच्चों से जुड़ी चिंता रह सकती है। ऑफिस में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बैलेंस बनाकर चलना होगा। हफ्ते के आखिर में हालात बेहतर होंगे और फाइनेंशियल सिचुएशन में सुधार दिखेगा। लव लाइफ में जल्दबाजी से बचें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित हो सकता है। साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल-3 मई में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या गुड न्यूज मिल सकती है। इनकम बढ़ने के योग हैं और समाज में सम्मान भी मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। बिज़नेस में फायदा हो सकता है। रिलेशनशिप और मैरिड लाइफ दोनों में खुशियां बनी रहेंगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधानी वाला है। साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल-3 मई में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। ऑफिस में माहौल थोड़ा स्ट्रेसफुल रह सकता है या ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। बिज़नेस में मंदी या अटका पैसा परेशान करेगा। रिलेशनशिप में गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत से क्लियर करें। पेशेंस रखना जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह फाइनेंशियल अप-डाउन वाला रह सकता है। आख़िरी हफ्ते में अचानक कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। फैमिली में किसी की हेल्थ चिंता दे सकती है। कामकाजी लोगों को घर और ऑफिस के बीच बैलेंस बनाना थोड़ा मुश्किल लगेगा। ट्रैवल के योग हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले फैमिली की राय जरूर लें।
मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत देने वाला है। साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल-3 मई में करियर की अड़चनें दूर हो सकती हैं। किसी इन्फ्लुएन्शियल व्यक्ति की मदद से काम बनेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन सुधरेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी और मैरिड लाइफ भी स्मूद रहेगी।
फीचर्ड इमेज सोर्स