महिलाओं से बेहतर सेल्फ-केयर कोई नहीं कर सकता है। कभी घर के नुस्खे, तो कभी नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स, हमें हर चीज़ की अच्छी समझ होती है। लेकिन हम अक्सर इंटिमेट हाइजीन को इग्नोर कर देती हैं। हमें लगता है कि इंटिमेट वॉश के बिना सफाई अधूरी है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है?
क्लाउड नाइन हॉस्पिटल की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर मयूर दास ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आइए उन्हीं से जानें कि इंटिमेट वॉश क्या होते हैं और क्या इनकी ज़रूरत है भी या नहीं?
इंटिमेट वॉश क्या है?
Image Source
Intimate wash एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो खासतौर पर महिलाओं की इंटिमेट हाइजीन के लिए बनाया गया है। यह बहुत लाइट जेल की तरह होता है और pH balance को बनाए रखने में मदद करता है।
नॉर्मल साबुन या शॉवर जेल के मुकाबले, इंटिमेट वॉश ज्यादा माइल्ड और जेंटल होता है। इससे आपके इंटिमेट एरिया का नेचुरल बैलेंस और अच्छे बैक्टीरिया (फ्लोरा) प्रभावित नहीं होते।
कितना ज़रूरी है इंटिमेट हाइजीन?
इंटिमेट हाइजीन बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। मगर सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि Vagina और Vulva अलग होते हैं। Vagina शरीर का अंदरूनी हिस्सा होता है। Vulva बाहरी हिस्सा होता है, जिसमें labia, clitoris और vaginal opening शामिल हैं।
आपके इंटिमेट एरिया, खासकर vulva और vagina का pH लेवल नेचुरली थोड़ा एसिडिक होता है। रिसर्च के मुताबिक, चाइल्डबियरिंग उम्र की महिलाओं में pH आमतौर पर 3.8 से 5.0 के बीच होता है। यही बैलेंस उसे हेल्दी रखने में मदद करता है।
सबसे ज़रूरी बात कि वजाइना एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है। इसमें बनने वाला नेचुरल फ्लुइड न सिर्फ हार्मफुल बैक्टीरिया को खत्म करता है, बल्कि pH balance को भी बनाए रखता है।
रोजाना बाहरी हिस्से यानी vulva और आसपास के एरिया की सही तरीके से सफाई करना इंटिमेट हाइजीन का ज़रूरी पार्ट है। यह आदत vulva और vagina से जुड़ी कई तरह की समस्याओं और इंफेक्शन्स से बचाने में मदद करती है।
इंटिमेट हाइजीन के लिए ज़रूरी है Intimate Wash?
Image Source
Vagina के अंदर किसी भी तरह के इंटिमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। असल में, vagina के अंदर अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो उसे इंफेक्शन और बीमारियों से बचाते हैं। जब आप अंदर से सफाई करने की कोशिश करती हैं, तो ये अच्छे बैक्टीरिया भी हट जाते हैं।
हां, अगर आपको डॉक्टर ने प्रिस्क्राइब किया है या अगर आप पब्लिक टॉयलेट्स का इस्तेमाल करती हैं, तब ही इनका इस्तेमाल करें, लेकिन वो भी हफ्ते में 1-2 बार से ज़्यादा नहीं।
इंटिमेट वॉश के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?
जैसा कि हमने ऊपर बताया, इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना ज़रूरी नहीं है। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करें, तो इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं-
- इससे vagina में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।
- बॉडी का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है।
- फ्रेगरेंस वाले प्रोडक्ट्स से इरिटेशन हो सकती है।
- आपका pH balance बिगड़ सकता है।
- खुजली और डिसकम्फर्ट हो सकता है।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो कोई भी नया प्रोडक्ट सीधे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। इंटिमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर नुकसान कर सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स