महिलाओं का शरीर हर महीने कई हार्मोनल बदलावों से गुजरता है। यही वजह है कि कभी अचानक थकान महसूस होती है, कभी मूड अच्छा रहता है तो कभी चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। अक्सर हम इन बदलावों को समझ नहीं पाते, लेकिन सच यह है कि menstrual cycle हमारे शरीर और मन दोनों को प्रभावित करती है। यहीं से menstrual cycle diet का कॉन्सेप्ट सामने आता है।

क्या आपको पता है कि पीरियड साइकिल के अलग-अलग फ़ेज़ के हिसाब से आपको डाइट बदलनी चाहिए? एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर महिलाएं अपनी साइकिल के अनुसार सही menstrual cycle diet अपनाएं, तो PMS के लक्षण कम हो सकते हैं, दर्द में राहत मिल सकती है और मूड भी बेहतर हो सकता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Dr. Dixa Salviya Bhavsar बताती हैं कि एक menstrual cycle 23 से 35 दिनों के बीच होती है और इसे तीन मेन phases में बांटा जाता है: फॉलिक्युलर, ओव्यूलेशन और ल्यूटियल। हर phase में शरीर की ज़रूरतें अलग होती हैं, इसलिए menstrual cycle diet में भी थोड़ा बदलाव ज़रूरी होता है।

फॉलिक्युलर फ़ेज़ (Follicular Phase)

Follicular PhaseImage Source

यह फ़ेज़ पीरियड्स के पहले दिन से शुरू होता है और लगभग 14 दिनों तक चलता है। इस दौरान शरीर में हार्मोन का लेवल धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

इस फ़ेज़ में क्या खाएं?

इस समय सही menstrual cycle diet में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की मात्रा बढ़ाना फायदेमंद माना जाता है। इस समय इन चीज़ों को डाइट में शामिल करें-

  • अंडे, दालें और पनीर जैसे प्रोटीन
  • एवोकाडो, नट्स और सीड्स जैसे हेल्दी फैट्स
  • साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर फूड
  • दही और अन्य फर्मेंटेड फूड

इसे भी पढ़ें: कभी गुस्सा, तो कभी रोना आ जाना… पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स होते हैं PMS के कारण, जानें इसे मैनेज करने के आसान तरीके

ओव्यूलेशन फ़ेज़ (Ovulation Phase)

यह फ़ेज़ आमतौर पर साइकिल के 11 से 16वें दिन के आसपास आता है। इस समय शरीर में एस्ट्रोजन और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे एग्स रिलीज होते हैं। इस समय कई महिलाएं पेट में दर्द, ब्लोटिंग और इन्फ्लेमेशन से पीड़ित रहती हैं।

इस फ़ेज़ में क्या खाएं?

ओव्यूलेशन के दौरान menstrual cycle diet में हल्का लेकिन न्यूट्रिशन से भरपूर खाना शामिल करना चाहिए।

  • क्विनोआ और कॉर्न जैसे हल्के अनाज
  • पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
  • टमाटर और लाल शिमला मिर्च
  • स्ट्रॉबेरी और रसभरी जैसे बेरीज
  • ये फूड्स एंटी-इन्फ्लेमेटरी होते हैं और शरीर को ज़रूरी विटामिन व मिनरल्स देते हैं।

ल्यूटियल फ़ेज़ (Luteal Phase)

Luteal PhaseImage Source

ओव्यूलेशन के बाद शुरू होने वाला यह फ़ेज़ साइकिल के एंड तक चलता है। इस दौरान एस्ट्रोजन कम हो जाता है और प्रोजेस्टेरोन बढ़ जाता है। यही वह समय होता है जब कई महिलाओं को बहुत ज़्यादा थकान या मीठा खाने की क्रेविंग महसूस हो सकती है।

इस फ़ेज़ में क्या खाएं?

  • शकरकंद जैसी रूट वेजिटेबल्स
  • ब्राउन राइस और साबुत अनाज
  • पालक, एवोकाडो और एस्पैरागस
  • नट्स और सीड्स
  • इनमें मौजूद B-विटामिन और मिनरल्स PMS के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी कभी 10 तो कभी 15 दिन लेट होते हैं Periods? जानें कितना Delay है नॉर्मल और कब हो सकती है समस्या?

सही menstrual cycle diet अपनाने से आपकी एनर्जी, मूड और ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर हो सकती हैं।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.