“Water is life” यानी पानी ही जीवन है, यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी, और सच में यह बिल्कुल सही है। हमारा शरीर लगभग 60% पानी से बना होता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना हमारी सेहत के लिए बेहद ज़रूरी है। लेकिन कई लोगों को दिनभर सादा पानी पीना अच्छा नहीं लगता। ऐसे में अच्छी बात यह है कि सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि पानी से भरपूर फूड्स (Hydrating Foods) भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
दरअसल, शरीर खुद से पर्याप्त पानी नहीं बना सकता। इसलिए हमें पानी और ऐसे फूड्स की ज़रूरत होती है जिनमें पानी की मात्रा ज़्यादा हो। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, कब्ज, ध्यान न लगना और मुंह सूखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक डिहाइड्रेशन रहने से किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।
इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में Hydrating Foods शामिल करें। आइए जानते हैं ऐसे 10 फूड्स के बारे में जिनमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
1. तरबूज (Watermelon)
Image Source
तरबूज गर्मियों का सबसे हाइड्रेटिंग फल माना जाता है। इसमें करीब 91% पानी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C, विटामिन A और मैग्नीशियम भी होते हैं। तरबूज कम कैलोरी वाला फल है और इसमें मौजूद लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।
2. स्ट्रॉबेरी (Strawberries)
स्ट्रॉबेरी में भी लगभग 91% पानी होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन C, फोलेट और मैंगनीज भी मिलते हैं। नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में सूजन कम हो सकती है और पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।
3. खरबूजा (Cantaloupe)
खरबूजा भी एक बेहद हाइड्रेटिंग फल है, जिसमें लगभग 90% पानी होता है। इसमें विटामिन A अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
4. आड़ू (Peaches)
आड़ू में करीब 89% पानी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। आड़ू का छिलका भी काफी पौष्टिक होता है, इसलिए इसे बिना छीले खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
5. संतरा (Oranges)

संतरे में करीब 87% पानी होता है। यह विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जो इम्यूनिटी मजबूत करता है। संतरे में मौजूद फ्लेवोनोइड्स शरीर में सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं।
6. खीरा (Cucumber)
खीरे में करीब 95% पानी होता है, इसलिए इसे सबसे ज्यादा हाइड्रेटिंग फूड्स में गिना जाता है। यह कम कैलोरी वाला फूड है और इसमें विटामिन K, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होते हैं।
7. लेट्यूस (Lettuce)
लेट्यूस यानी सलाद पत्ता में लगभग 96% पानी होता है। इसमें फाइबर, फोलेट, विटामिन A और विटामिन K पाए जाते हैं। यह कम कैलोरी वाला फूड है, इसलिए वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।
8. तोरी / जुकिनी (Zucchini)
जुकिनी में करीब 95% पानी होता है। इसमें फाइबर और विटामिन C अच्छी मात्रा में मिलता है, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है।
अगर आपको दिनभर ज्यादा पानी पीना पसंद नहीं है, तो चिंता की बात नहीं है। आप अपनी डाइट में Hydrating Foods जैसे तरबूज, खीरा, संतरा, स्ट्रॉबेरी और सलाद पत्ता शामिल करके भी शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। ये फूड्स न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं, जिससे आपकी सेहत बेहतर रहती है।
फीचर्ड इमेज सोर्स