ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने खान-पान पर ज़रा भी ध्यान दें, तो वेट मैनेज करना काफी आसान हो जाता है। वजन किसी एक कारण से नहीं बढ़ता, बल्कि कई सारे छोटे-छोटे कारण उसके पीछे होते हैं। ऐसे में वेट मैनेज करने के लिए मेथी का पानी काफी मदद कर सकता है।
जब आप अक्सर जंक फूड खाते हैं, तो आपका कॉलेस्ट्रोल, शुगर, बीपी और कई चीजों पर असर पड़ता है। ऐसे में यह डिटॉक्स ड्रिंक काफी हेल्प करती है। यह मैं इंटरनेट पर पढ़कर नहीं, बल्कि अपने एक्सपीरियंस से बता रही हूं।
आइए इस आर्टिकल के ज़रिए मैं आपको बताऊं कि लगातार एक महीने तक इसे पीने से मेरे शरीर में किस तरह के बदलाव नज़र आए।
मेथी का पानी पीने के फायदे

मेथी के बीज काफी न्यूट्रिशस होते हैं। जब आप इन बीजों को पानी में भिगोकर पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को सभी न्यूट्रिएंट्स अब्सॉर्ब करना आसान हो जाता है। यह डाइजेशन के साथ-साथ कई सारे फायदे पहुंचाता है-
मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है मेथी का पानी
यह सॉल्यूबल फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। इसके एसेंशियल बायोएक्टिव कंपाउंड्स मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करते हैं। आपकी क्रेविंग्स सप्रेस होती है और आपका वेट मैनेज हो पाता है।
ब्लड शुगर को रेगुलेट करता है
वजन बढ़ने के पीछे इंसुलिन रसिस्टेंस का हाथ भी होता है। ऐसे में जब आप मेथी का पानी पीते हैं, तो यह शुगर को स्टेबेलाइज़ करता है। यह कार्बोहाइड्रेट के अब्सॉर्प्शन को स्लो कर देता है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतक होती है। आपका ग्लूकोज़ कम होता है और ब्लड शुगर आसानी से रेगुलेट हो पाता है।
इसे भी पढ़ें: 8 में से 1 महिला होती है थायरॉइड की शिकार, एक्सपर्ट से जानें इसे मैनेज करने के असरदार आयुर्वेदिक टिप्स
बॉडी को करता है डिटॉक्स
आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए भी मेथी का पानी सबसे बढ़िया है। इसे पीने से आपकी लिवर हेल्थ बेहतर होती है। डाइजेशन अच्छा होता है और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में भी मदद करती है।
मेथी का पानी पीने से मेरे शरीर में दिखे ये बदलाव-

- सबसे पहला बदलाव मुझे भूख और क्रेविंग्स में दिखा। पहले दिनभर कुछ-न-कुछ खाने की इच्छा रहती थी, खासकर मीठा या जंक। मेथी का पानी पीने के बाद पेट देर तक भरा हुआ महसूस होने लगा। ओवरईटिंग अपने आप कम हो गई।
- दूसरा बड़ा बदलाव डाइजेशन में आया। पेट भारी रहना, गैस और सूजन जैसी दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगीं। सुबह पेट साफ होने लगा, जिससे दिन की शुरुआत हल्की और एनर्जेटिक महसूस हुई।
- कुछ समय बाद मैंने नोटिस किया कि वजन कंट्रोल में भी मदद मिल रही है। वजन तेजी से नहीं घटा, लेकिन कम से कम बढ़ना रुक गया। बॉडी कम ब्लोटेड लगने लगी और कपड़े थोड़ा बेहतर फिट होने लगे।
- मेरे लिए एक और पॉज़िटिव बदलाव था ब्लड शुगर और एनर्जी लेवल का बैलेंस। अचानक थकान या लो एनर्जी कम महसूस हुई। खाने के बाद सुस्ती भी पहले जैसी नहीं रही।
- इसके अलावा, स्किन पर भी हल्का असर दिखा। पिंपल्स की फ्रीक्वेंसी कम हुई और स्किन थोड़ी साफ लगने लगी, जो शायद अंदर से डिटॉक्स होने का नतीजा था।
मेथी का पानी कैसे तैयार करें-
- 1/2 चम्मच मेथी को 1.5 गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए भिगो दें।
- सुबह उठकर इस पानी को छानें और खाली पेट इसका सेवन करें।
- बचे हुए बीजों को आप चबाकर खा सकती हैं, या दूसरे दिन यूज़ कर सकती हैं।
- अगर आप इसे रातभर रखना भूल जाएं, तो इसे गर्म करके भी पिया जा सकता है।
क्या मेथी का पानी रोज़ाना पी सकते हैं?
हां, आप रोज़ाना मेथी का पानी पी सकती हैं। आमतौर पर 1/2-1 चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट उसका पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे मेथी के पोषक तत्व अच्छे से रिलीज़ होते हैं और शरीर को बेहतर तरीके से फायदा मिलता है। हालांकि, किसी भी चीज़ की तरह इसमें भी मॉडरेशन ज़रूरी है, क्योंकि इसे ज़्यादा मात्रा में लेने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स