क्या आपको भी वजाइना की बदबू परेशान करती है? तो आप अकेली नहीं हैं। हर महिला को कभी न कभी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, वजाइना की अपनी एक नेचुरल स्मेलl होती है, जो बिल्कुल नॉर्मल है। हां, कई बार यह गंध तेज हो जाती है या फिर मछली जैसी बदबू आने लगती है, जो असहज कर देती है।

अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में यह समस्या आसानी से ठीक हो सकती है। अगर आप हाइजीन का ध्यान रखें, तो इस बदबू को दूर करना आसान है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि प्राइवेट पार्ट की बदबू को कंट्रोल कैसे किया जा सकता है।

वजाइना से बदबू क्यों आती है?

vaginal odour causesImage Source

वजाइना में कई तरह के अच्छे बैक्टीरिया रहते हैं जो इसे हेल्दी रखते हैं। इन बैक्टीरिया का balance बिगड़ने पर गंध आने लगती है। वजाइना की बदबू के ये कारण हो सकते हैं:

बैक्टीरियल इन्फेक्शन (Bacterial Vaginosis)

जब वजाइना में bad bacteria की संख्या बढ़ जाती है, तो मछली जैसी तेज गंध आने लगती है। यह infection periods के बाद या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद ज़्यादा महसूस होती है।

साफ-सफाई में कमी

रोजाना ठीक से सफाई न करना भी वजाइना की बदबू का कारण बन सकता है। खासकर periods के दौरान पैड को लंबे समय तक न बदलना समस्या बढ़ा देता है।

टाइट और सिंथेटिक कपड़े

नायलॉन या पॉलिएस्टर के टाइट अंडरगार्मेंट्स पहनने से हवा का circulation नहीं हो पाता और पसीना जमा होने लगता है, जिससे बदबू आती है।

यीस्ट इन्फेक्शन

कई बार fungal infection की वजह से भी वजाइना की बदबू बढ़ जाती है। ऐसे में खुजली और सफेद Discharge ज़्यादा होता है।

हार्मोनल बदलाव

Pregnancy, periods या menopause के दौरान hormones में बदलाव से भी smell में फर्क आ सकता है।

वजाइना की बदबू दूर करने के टिप्स-

home remedies for vaginal odorImage Source

रोजाना की सफाई जरूरी है

  • दिन में कम से कम एक बार गुनगुने पानी से अच्छे से धोएं।
  • साबुन का इस्तेमाल सिर्फ बाहरी हिस्से पर करें, अंदर नहीं।
  • Mild, unscented साबुन ही इस्तेमाल करें।
  • धोने के बाद एरिया अच्छे से सुखाएं।

सूती कपड़े पहनें

  • हमेशा कॉटन की पैंटी पहनें।
  • Loose-fitting कपड़े चुनें जिससे एयर सर्कुलेशन आसान हो।
  • रात को सोते समय ढीले कपड़े पहनें।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में Hygiene के वो 7 राज जो हर लड़की को पता होने चाहिए!

खानपान का ध्यान रखें

  • खूब पानी पिएं (दिन में 8-10 गिलास)।
  • दही रोज खाएं क्योंकि इसमें probiotics होते हैं जो अच्छे bacteria बढ़ाते हैं।
  • अनानास और खट्टे फल खाएं।
  • लहसुन, प्याज और मसालेदार खाने से परहेज करें।

Periods के दौरान करें ये काम

hygienic practices during menstruation

  • हर 4-6 घंटे में पैड या Tampon बदलें।
  • Menstrual cup को अच्छे से साफ करके यूज़ करें।
  • Periods के बाद प्राइवेट को अच्छे से धोकर कपड़े से सुखाएं और फिर पैंटी और कपड़े पहनें।

अगर वजाइना की बदबू असहज कर रही है या डिस्चार्ज का रंग बदला हुआ हो, तो आपको तुरंत gynecologist से मिलना चाहिए।

Q1: क्या वजाइना से हल्की बदबू आना नॉर्मल है?

जी हां, बिल्कुल। यह स्मेल pH level और healthy bacteria की वजह से आती है। अगर गंध बहुत तेज हो या मछली जैसी बदबू आए, तो यह बड़ी समस्या है।

Q2: क्या सेक्शुअल रिलेशन बनाने से वजाइन में बदबू बढ़ सकती है?

हां, कभी-कभी वजाइना का pH balance बदल जाता है, जिससे थोड़ी बहुत गंध बढ़ सकती है। ऐसे में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करने और बाद में प्राइवेट पार्ट धोने से यह परेशानी कम हो सकती है।

Q3: क्या खाने-पीने से वजाइना की स्मेल पर असर पड़ता है?

जी हां! पानी, फल और दही जैसी चीजें गंध को कंट्रोल करती हैंl जबकि मसालेदार खाना, लहसुन और कॉफी से वजाइना की बदबू तेज हो सकती है।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.