आजकल अनियमित पीरियड्स एक आम समस्या बन गई है। तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी और हार्मोनल असंतुलन के कारण ऐसा होता है। कई महिलाएं इस समस्या के लिए हार्मोनल दवाइयां लेती हैं, जो टेम्पोरेरी राहत दे देती है, लेकिन साथ ही कई साइड इफेक्ट्स भी लाती हैं। वहीं, Irregular Periods के लिए सही रेमेडी भी कम ही लोगों को पता होती है।
बस यही सोचकर हम ऐसी नेचुरल रेमेडी बताने जा रहे हैं, जो आपके हार्मोनल बैलेंस में मदद कर सकती है। यह रेमेडी जानी-मानी इंफ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर Dixa Bhavsar Savaliya ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
डॉ. दीक्षा की बताई टी देरी से आने वाले पीरियड्स की समस्या में बेहद कारगर हो सकती है। यह चाय तीन पावरफुल सीड्स मेथी दाना, तिल और अजवायन से बनती है जो काफी पौष्टिक होते हैं। आइए आप भी इनके बारे में जानें और टी की रेसिपी भी नोट करें।
Irregular Periods के लिए किस तरह से अच्छा है मेथी दाना

- मेथी के दाने फाइटोएस्ट्रोजन से भरपूर होते हैं जो एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं।
- यह एंडोमेट्रियम थिकनेस को बेहतर बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है।
- साथ ही, मेथी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती है और वजन घटाने में भी सहायक है। अनियमित पीरियड्स के लिए यह एक मेन इंग्रीडिएंट है।
View this post on Instagram
तिल के फायदे
- तिल इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और जिंक से भरपूर होने के कारण प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को सपोर्ट करता है।
- आयुर्वेद में यह अतिरिक्त कफ को कम करने के लिए जाना जाता है, जो देरी से पीरियड्स का एक कारण हो सकता है।
- तिल पीरियड्स को समय पर लाने के साथ-साथ दर्द रहित और आसान बनाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: कभी गुस्सा, तो कभी रोना आ जाना… पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स होते हैं PMS के कारण, जानें इसे मैनेज करने के आसान तरीके
अजवाइन के बेनेफिट्स

- अजवाइन पाचन और मेटाबॉलिज्म को सुधारती है। यह पेट फूलने और ऐंठन को कम करती है।
- अजवाइन यूट्रेस में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है, जिससे पीरियड्स रेगुलेट होते हैं।
- यह शरीर को गर्म रखती है और हार्मोनल बैलेंस में सुधार लाती है।
Irregular Periods के लिए हर्बल टी की रेसिपी-
सामग्री:
- 1 गिलास पानी
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 1 चम्मच तिल
- 1 चम्मच अजवाइन
- 1 छोटा टुकड़ा गुड़ (लगभग 5 ग्राम)
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा नींबू का रस (वेट मैनेजमेंट के लिए)
बनाने की विधि:
- एक बर्तन में लगभग 1 गिलास पानी लें और उसमें मेथी, तिल और अजवाइन डालें।
- अब पानी में गुड़ और हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक उबालें फिर इसे छानकर गुनगुना कर लें और धीरे-धीरे पिएं।
- अगर आपका वजन ज्यादा है तो आधा नींबू का रस मिला सकती हैं, यह फैट मेटाबॉलिज्म में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: अब नहीं होंगे Irregualr Periods, इन आसान आयुर्वेदिक टिप्स से PCOS को करें मैनेज
कब और कैसे लें यह हर्बल टी
- अगर 3 महीने या उससे ज़्यादा समय हो गया है, तो इस टी को रोज़ाना 12 हफ्तों तक लगातार पिएं।
- अगर पीरियड्स में 1-2 महीने की देरी है, तो इसे अपनी डेट से 2 हफ्ते पहले शुरू करें।
- 15-25 दिनों की देरी में डेट से 1 हफ्ता पहले शुरू करें।
डॉ. दीक्षा बताती हैं कि यह हर्बल टी तभी सबसे अच्छे रिजल्ट्स देगी, अगर आप इसके साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपनाएं। आपको रोज़ एक्सरसाइज़ करनी चाहिए, अच्छी नींद लेनी चाहिए और बैलेंस्ड खानपान लेना चाहिए।
अगर आपको Irregular Periods की समस्या अक्सर रहती है, तो यह टी आपको ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। बस ध्यान रखें कि इसे डॉक्टर की एडवाइज़ से ज़्यादा न लें।
फीचर्ड इमेज सोर्स