सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत होती है। ठंडी हवा, कम धूप और सुस्ती के बीच अगर खानपान सही न हो, तो जल्दी थकान लगने लगती है, सर्दी-खांसी और कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में कई इंडियन विंटर रेसिपीज़ आपको गर्माहट प्रदान करती हैं।
जी हां, सर्दियों में ऐसी चीज़ें खाने की सलाह दी जाती है, जिनकी तासीर गर्म हो। अब बाजरा ही लीजिए, यह शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। इसके न्यूट्रीशन्स सर्दियों में इम्युनिटी के लिए भी अच्छे हैं। ऐसे ही कई इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो आपके लिए बेहतर हो सकते हैं।
इन सभी चीज़ों को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आप ऐसी कुछ रेसिपीज़ जानना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ें।
1. सरसों का साग और मक्के की रोटी

सर्दियों में कोई साग और मक्के की रोटी को कैसे भूल सकता है? यह हर पंजाबी घर में एक स्टेपल मील है। सरसों के साग में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम होता है जो ठंड में शरीर को एनर्जी देता है। इंडियन विंटर रेसिपीज़ में यह रेसिपी शामिल न हो ऐसा तो मुमकिन नहीं है।
क्या है रेसिपी?
- 200 ग्राम सरसों के पत्ते, 100 ग्राम पालक और 100 ग्राम बथुआ लेकर उसके अच्छी तरह से धो लें।
- इन पत्तो को का पानी निकल जाए, तो फिर उन्हें बारीक काट लें।
- अब प्रेशर कुकर में पानी, हरी मिर्च और अदरक के साथ सब्जियों को 3-4 सीटी तक उबालें।
- जब यह ब्लांच की सब्जियां ठंडी हो जाएं तो इन्हें मिक्सर में मोटा पीस लें।
- कड़ाही में घी गरम करें, जीरा, प्याज और टमाटर का तड़का लगाएं।
- अब पिसा हुआ साग डालें, नमक और मक्के का आटा मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- दूसरी ओर, 1 कप मक्के का आटा लेकर उसका आटा बना लें।
- लोइयां लेकर रोटी बेलें और फिर तवे पर सेंक लें। सरसों का साग और मक्के की रोटी तैयार है।
इसे भी पढ़ें: Sarson Ka Saag: रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाना है स्वादिष्ट सरसों का साग, तो आजमाएं ये टिप्स…उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग!
2. गोंद के लड्डू
गोंद पेपर चिपकाने के काम नहीं आता, बल्कि एक एडिबल गोंद होता है जो शरीर को गर्माहट देता है। इसे सर्दियों में खाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। गोंद के लड्डू खूब खाए जाते हैं। इस इंडियन विंटर रेसिपीज़ को एक बार ट्राई ज़रूर करें।
क्या है रेसिपी?
- एक कड़ाही में घी गर्म करें और गोंद के टुकड़े डालकर फुलाएं। इन्हें फिर निकालकर अलग कर दें।
- अब उसी घी में आटा भूनें जब तक सुनहरा न हो जाए।
- इसी तरह ड्राई फ्रूट्स जैसे- बादाम और काजू भी घी में भून लें।
- सारी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला लें। बस हाथों में मिश्रण लेकर लड्डू का आकार बना लें।
3. मूंग दाल का हलवा

सर्दियों में गाजर का हलवा एक तरफ है, लेकिन मूंद दाल हलवा की पॉपुलैरिटी भी अच्छी है। इस पौष्टिक डिश को इंडियन विंटर रेसिपीज़ की लिस्ट में इसे भी ज़रूर शामिल करना चाहिए।
क्या है रेसिपी?
- एक कप मूंग दाल को 4-5 घंटे भिगोएं, फिर पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें और दाल का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए भूनें।
- जब दाल सुनहरी हो जाए, तो दूध और चीनी मिलाएं। पकाते रहें जब तक घी अलग न होने लगे।
- आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गर्मागर्म परोसें।
4. बाजरे की खिचड़ी
बाजरा भी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो शरीर की इम्युनियटी को मजबूत करता है। इंडियन विंटर रेसिपीज़ में इसे ज़रूर शामिल किया जाता है। सर्दियों में बाजरा खाने से शरीर को प्राकृतिक गर्मी मिलती है।
क्या है रेसिपी:
- एक कप बाजरा और आधा कप मूंग दाल धोकर 30 मिनट भिगोएं।
- प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और फिर जीरा, हींग और हरी मिर्च डालें।
- मसाले चटकने लगे, तो फिर प्याज, टमाटर, हल्दी और नमक डालकर भून लें।
- टमाटर गलने लगे, तो बाजरा और दाल मिलाएं, पानी डालें और 4-5 सीटी तक पकाएं।
- बस गर्मागर्म बाजरे की खिचड़ी तैयार है। इसे पापड़ और अचार के साथ परोसें।
ये इंडियन विंटर रेसिपीज़ न सिर्फ आपको ठंड से बचाएंगी, बल्कि परंपरागत स्वाद का भी भरपूर मजा देंगी। आप इनमें से कौन-सी रेसिपी पहले ट्राई करना चाहिए, हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।
फीचर्ड इमेज सोर्स