हर इंसान की सोच, उसका स्वभाव और जीवन के फैसले अलग होते हैं और यही कारण है कि हर राशि का भविष्य भी अलग संकेत देता है। हर राशि की अपनी एक दुनिया है, अपनी एक भाषा है। ऐसे में नए साल की दस्तक के साथ भी सभी के जीवन में काफी बदलाव होंंगे। सवाल है कि क्या आप अपना वार्षिक राशिफल 2026 जानना चाहेंगे?

आपकी राशि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है? क्या आपके करियर में कोई बड़ा मोड़ आएगा? क्या दिल के मामले में कुछ खास होने वाला है? या फिर यह साल आपको खुद से रूबरू कराएगा? अगर ऐसा ही सवाल आपके मन में भी हैं, तो हमारे वार्षिक राशिफल 2026 के जरिए आप जवाब जान सकते हैं।

मेष राशि

saptahik rashifal 1-7 dcemeber-aries

मेष राशि वालों का वार्षिक राशिफल 2026 बताता है कि यह उनके लिए खास होने वाला है। यह नई शुरुआत और आत्मविश्वास का साल साबित होगा। आप इस साल अपने अंदर एक अलग ही ऊर्जा महसूस करेंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आएगी।ऑफिस में आपकी आवाज़ सुनी जाएगी और घर में आपकी राय मायने रखेगी।

प्यार के मामले में आपको थोड़ा धीरज रखना होगा। जल्दबाजी में कहे गए शब्द बाद में पछतावे का सबब बन सकते हैं। बस नए साल में आपको खुद पर भरोसा रखना है।

वृषभ राशि

वृषभ वालों के लिए यह साल थोड़ा शांत और सुकून भरा रहेगा। वार्षिक राशिफल 2026 के मुताबिक, यह साल स्टेबिलिटी और इमोशनल बैलेंस लेकर आएगा। आप इस दौरान अपने जीवन की प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करेंगे।

पैसे के मामले में समझदारी दिखाना ज़रूरी होगा। फिजूलखर्ची से बचें। करियर में धीरे-धीरे लेकिन अच्छी प्रगति होगी। आपके रिश्तों में भी मैच्युरिटी आएगी। इस साल आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे और सही दिशा मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के तमाम कन्फ्यूज़न इस साल साफ होगी। इस साल आपको मेंटल क्लीयरिटी मिलेगी। आप पहले से ज़्यादा कॉन्फिडेंट और फोकस्ड महसूस करेंगे। खासकर अगर आप राइटिंग, मीडिया, टीचिंग या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो यह साल आपके लिए सोना उगलेगा।

बस इस साल कोशिश करें कि आप ओवरथिंकिंग से बाहर निकलें। अगर आपके रिलेशनशिप की बात करें, तो वह भी सुलझ सकता है अगर आप खुलकर बात करें। अगर अपनी बात सामने नहीं रखेंगे, तो गलतफहमियां सिर्फ बढ़ेगी। इस साल सोचने से ज़्यादा सही समय पर कदम उठाने की कोशिश करें।

कर्क राशि

कर्क वालों, आपको अक्सर लोग ‘बहुत इमोशनल’ कहते होंगे, है ना? लेकिन वार्षिक राशिफल 2026 में आप समझेंगे कि भावनाएं रखना गुनाह नहीं, बल्कि एक खूबसूरत खासियत है। जी हां, क्योंकि इसी से आपको कॉन्फिडेंट आएगा।

आप अपने रिश्तों और करियर दोनों में संतुलन बनाना सीखेंगे। करियर में बिल्कुल स्टेबिलिटी आएगी, लेकिन ध्यान रखें कि यह रातोंरात नहीं होगा। परिवार के साथ संबंध और भी ज़्यादा मजबूत होंगे। इस बीच ध्यान रखें कि मानसिक सेहत का ख्याल रखना ज़रूरी है।

सिंह राशि

आपके लिए 2026 एक शानदार साल है। आप जहां जाएंगे, लोग आपको नोटिस करेंगे। ऑफिस में प्रमोशन हो सकता है, या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। प्यार की बात करें तो अविवाहित सिंह वालों के लिए यह साल खास है। कोई आपकी ज़िंदगी में दस्तक दे सकता है। और जो पहले से रिश्ते में हैं, उनकी लाइफ में स्टेबिलिटी आएगी।

सिंह राशि वालों को नए साल में अहंकार से बचने की ज़रूरत होगी। अपने रिश्ते में खासतौर से किसी तरह का ईगो न रखें, वो रिश्ते की नींव को हिला सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को सब कुछ परफेक्ट चाहिए होता है। घर परफेक्ट, काम परफेक्ट, रिश्ते परफेक्ट। लेकिन 2026 आपको सिखाएगा कि जिंदगी में प्रोग्रेस ज़्यादा ज़रूरी है, परफेक्शन नहीं। आप हर फैसले को सोच-समझकर लेंगे और यही आपको आगे बढ़ाएगा।

करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन थोड़ा धैर्य रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में खुद को प्राथमिकता दें। जिम जाएं, योगा करें, या सिर्फ सुबह की सैर ही सही लेकिन खुद का ख्याल रखें। रिश्तों में ईमानदारी ज़रूरी रहेगी।

तुला राशि

libra horoscope 29 dec-04 jan

तुला राशि के लिए यह साल बैलेंस और रिश्तों की मजबूती लेकर आएगा। आप अपने जीवन में शांति और स्थिरता महसूस करेंगे। करियर में स्किल डेवलपमेंट के मौके मिलेंगे। कोई कोर्स करें, कुछ नया सीखें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन बड़ी खरीदारी से बचें।

इसके अलावा, हेल्थ को लेकर थोड़ा सचेत रहें। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए समय-समय पर डॉक्टर के पास जाते रहें। रिलेशनशिप की बात करें, तो उसमें थोड़े एफर्ट्स दिखाने की ज़रूरत होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यह साल खास होने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए वार्षिक राशिफल 2026 बदलाव और आत्मबल का साल होने वाला है। आप इस दौरान आपके अंदर कई बदलाव होंगे, जो आपको बेहतर बनाएंगे। करियर में नए दरवाजे खुलेंगे, लेकिन उनके लिए पौरन तैयार न हो जाएं, बल्कि सोच-समझकर फैसला लें। र

रिश्तों की बात करें, तो यह साल अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। बस इस साल मानसिक शांति पर ध्यान दें। मेडिटेशन, जर्नलिंग, या सिर्फ अपने साथ वक्त बिताना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह साल सीखने, आगे बढ़ने और आत्मविकास का है। करियर में नई दिशा मिल सकती है। एजुकेशन, ट्रैवल या नई स्किल्स में इंवेस्ट करना फायदेमंद रहेगा। फैमिली बॉन्ड्स हो या दोस्ती, आपका रिश्ते अच्छे रहेंगे। साल के बीच में रिश्ते में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आखिर में सब सही होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों ने जितनी मेहनत की है, उसका फल उन्हें इस साल मिलेगा। वार्षिक राशिफल 2026 बताता है कि यह साल उनके लिए अनुशासन का होगा और उन्हें स्टेबल सक्सेस मिलेगी। करियर में भी सब अच्छा चलेगा और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ नए अवसर भी आएंगे। कोई बड़ा प्रमोशन या पहचान मिल सकती है।

आपका पारिवारिक जीवन शांत रहेगा। अगर आप मैरिड हैं, तो लाइफ बढ़िया रहेगी। सिंगल लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उनका पार्टनर उन्हें दोस्त के रूप में मिलेगा। बस इस साल प्रेशर न लें और शांत मन से काम करें।

इसे भी पढ़ें: 29 December- 04 January 2026 का राशिफल इन राशियों के लिए है बेहद खास, जानें नए साल में आपको मिलेगी कौन-सी सौगात?

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए 2026 नई सोच और नए अवसरों का साल है। आप खुद को ज्यादा आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। इस साल आपका करियर भी बेहतरीन रहेगा। आपको कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, जो सफल होंगेष अगर फ्रीलांसिंग या खुद का काम शुरू करने का प्लान है, तो यह वक्त सही है। आप फिनेंशियल रूप से भी इस साल स्टेबल रहने वाले हैं।

आपके रिश्ते में थोड़ी बहुत ऊंच-नीच चल रही है। उसे सुलझाने के लिए आपको आगे बढ़ना होगा। अपने रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी लाएं। अपने मन की बात छुपाएं नहीं। साल के बीच में रिश्ते में सुधार होगा।

मीन राशि

yearly horoscope 2026 for all zodiac signsImage Source

मीन राशि के जातक बहुत बड़े-बड़े सपने देखते हैं और यह साल उनके लिए खास होने वाला है। वे अपने सपनों को समझेंगे और उन पर काम करेंगे। करियर को लेकर आपके मन में थोड़ी कन्फ्यूज़न है, लेकिन वह धीरे-धीरे साफ होगी। नए साल में कई चीज़ें आपके लिए लाइन्ड-अप हैं। धीरे-धीरे सब पूरा होगा, बस थोड़ा संयम रखें।

आपके रिश्तों में इमोशनल बैलेंस आएगा। सिंगल लोगों के लिए यह साल खास होगा, क्योंकि उन्हें इस साल कोई मिलने वाला है। बस इस साल खुद को नजरअंदाज न करें।

वार्षिक राशिफल 2026 हर राशि के लिए खास होने वाला है। इस साल बस खुद पर भरोसा रखकर अपना काम करते जाएं और फिर देखें आपको फल ज़रूर मिलेगा।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.