हर महीने जब पीरियड्स आते हैं, तो ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं सही तरीके से साफ-सफाई नहीं रख पाती हैं। कई बार तो पूरे दिन एक ही पैड लगा रहता है। क्या ये सही है? बिल्कुल नहीं! लेकिन समस्या ये है कि पीरियड्स के बारे में लोग खुलकर बात ही नहीं करते। जब पीरिड्स के बारे में बात नहीं होती जो Menstrual Hygiene के बारे में सोचने का सवाल ही नहीं उठता!
Menstrual Hygiene इन्फेक्शन से बचने के लिए ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी है। आज हम बात करेंगे उन एसेंशियल टिप्स की, जो हर लड़की को पता होने चाहिए।
सही पैड चुनना है जरूरी

यह Menstrual Hygiene का पहला रूल है। पीरियड्स के दौरान हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले पैड ही इस्तेमाल करें। सस्ते या लोकल पैड से इन्फेक्शन का खतरा रहता है। अपने फ्लो के हिसाब से पैड चुनें। हल्के फ्लो के लिए रेगुलर और ज्यादा फ्लो के लिए एक्सट्रा लार्ज साइज लें।
हर 4-6 घंटे में बदलें पैड
चाहे आपका फ्लो कम हो या ज्यादा, पैड को 4 से 6 घंटे में ज़रूर बदल देना चाहिए। कई लड़कियां पूरे दिन एक ही पैड लगाए रखती हैं, जो गलत है। पुराने पैड में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिससे बदबू और इन्फेक्शन हो सकता है। रात को सोने से पहले भी फ्रेश पैड लगाएं।
Vagina को पानी से साफ करें
Image Source
पीरियड्स के दौरान हर बार बाथरूम जाने के बाद Vagina को साफ पानी से धोना बहुत ज़रूरी है। आगे से पीछे की तरफ सफाई करें, उल्टा नहीं। साबुन का इस्तेमाल केवल बाहरी हिस्से पर करें। ध्यान रखें कि Vagina को साबुन या इंटिमेट वॉश से साफ करने की आवश्यकता नहीं होती।
कॉटन की पैंटी पहनें
पीरियड्स के दिनों में हमेशा कॉटन की अंडरवियर पहनें। टाइट या सिंथेटिक कपड़े की पैंटी से हवा पास नहीं होती और गर्मी बढ़ती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमेशा कम्फर्टेबल और ब्रीदेबल अंडरवियर चुनें।
इसे भी पढ़ें: अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान होती है मीठा या नमकीन खाने की क्रेविंग्स, तो हो सकते हैं कारण
साफ तौलिया और कपड़े इस्तेमाल करें
Image Source
आप इंटिमेट एरिया को साफ करने या पोंछने के लिए जो भी कपड़ा यूज़ करती हैं, उसे हर 2-3 दिन में बदलें। गीले तौलिए में बैक्टीरिया पनपते हैं। अगर रीयूज़ेबल पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करती हैं तो उसे अच्छी तरह धोकर धूप में सुखाएं। यह भी Menstrual Hygiene का बेहद एसेंशियल हिस्सा है।
Douching करने से बचें
कुछ लड़कियां Vagina के अंदरूनी हिस्से को साफ करने के लिए पानी की धार मारती हैं या केमिकल वाले लिक्विड का इस्तेमाल करती हैं। ये तरीका बिल्कुल गलत है। इससे आपके प्राइवेट पार्ट के नेचुरल बैलेंस में गड़बड़ी हो जाती है। वहां जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, वो भी खत्म हो जाते हैं। याद रखें, साफ पानी से की सफाई काफी है।
इसे भी पढ़ें: अब नहीं होंगे Irregualr Periods, इन आसान आयुर्वेदिक टिप्स से PCOS को करें मैनेज
हाइजीन के साथ अपना रखें ध्यान
पीरियड्स के दौरान हाइजीन के साथ-साथ अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखें। खूब पानी पिएं, हेल्दी खाना खाएं और आराम करें। अगर ज्यादा दर्द, तेज ब्लीडिंग या बदबू जैसी कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
याद रखें, पीरियड्स कोई शर्म की बात नहीं है बल्कि ये शरीर का एक नेचुरल प्रोसेस है। सही तरीके से साफ-सफाई रखकर आप इन दिनों को भी आसान और कम्फर्टेबल बना सकती हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स