दिसंबर का यह पहला हफ्ता नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और कुछ अहम संकेत लेकर आया है। अगर आप 1-7 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें, तो आपको पता चलेगा कि आने वाले दिनों में बुध की एक्टिविटी आपको काम में फोकस और तेज़ी देगी, जबकि शुक्र रिश्तों में नरमी, समझ और भावनाओं की गहराई बढ़ाएगा।
यह ऐसा समय है जब छोटी-छोटी बातें भी बड़ा असर डाल सकती हैं। चाहे वह करियर की दिशा चुनना हो, किसी रिश्ते को सुधारना हो या खुद से जुड़े फैसले लेने हों। इस पूरे सप्ताह की सबसे बड़ी सीख यही है कि सोच-समझकर उठाया गया कदम आपका आने वाला समय बदल सकता है। आइए देखें, आपकी राशि के लिए यह हफ्ता क्या अवसर, चुनौतियां और बदलाव लेकर आ रहा है? 1-7 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल यहां पूरा पढ़ें।
मेष साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते आपकी ऊर्जा बहुत तेज़ है, लेकिन यही तेज़ी उल्टा भी पड़ सकती है। करियर में धैर्य के साथ काम करेंगे तो बेहतर नतीजे मिलेंगे। तुनकमिज़ाजी या बिना सोचे किए फैसले बड़ी ग़लती बन सकते हैं। रिश्तों में थोड़ी नरमी रखनी जरूरी है। आपके शब्द किसी को चोट भी पहुंचा सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। फाइनेंस में खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी। इस हफ्ते धन से जुड़ा जोखिम लेना ठीक नहीं है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
वृषभ जातकों के लिए यह सप्ताह स्थिरता और आराम लेकर आएगा। आप अपने लिए सही प्राथमिकताएं तय कर पाएंगे और मानसिक शांति महसूस करेंगे। रिश्तों में कोमलता बढ़ेगी। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो यही सही समय है। करियर में धीरे-धीरे लेकिन मजबूत प्रगति दिखेगी। विश्वास बनाए रखें और अपना काम करते जाएं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वाले इस हफ्ते काफी सोशल और कनैक्टेड रहेंगे। लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे और बातचीत के जरिए कई नए अवसर सामने आ सकते हैं। आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स का बेहतरीन इस्तेमाल करेंगे। प्यार के मामले में, किसी पुराने इमोशनल मुद्दे पर क्लोजर मिलने की संभावना है, जिससे मन हल्का होगा। फाइनेंस स्टेबल रहेगा, लेकिन फिजूल के खर्चों में थोड़ा कंट्रोल रखें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपकी इन्ट्यूशन को तेज करेगा। आप थोड़ा ज्यादा इमोशनल महसूस कर सकते हैं, लेकिन यही इमोशनल समझ आपको सही फैसले लेने में मदद करेगी। काम में, शांत मन से उठाया गया हर कदम आपको आगे बढ़ाएगा।रिश्तों में पुराने मतभेद पिघल सकते हैं और परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपका मूड अच्छा करेगी। खुद को सुनने और समझने का यह सही समय है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है। आप इस हफ्ते स्पॉटलाइट में रहेंगे। आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखाई देगा। बस ध्यान रखें कि कहीं आप जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी या हावी न दिखें। प्यार में कोई मीठा पल या कोई छोटा-सा सरप्राइज आपका मन खुश कर सकता है। थोड़ी नरमी बनाए रखेंगे तो रिश्तों में और भी मिठास आएगी।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपको सही सोच और दिशा देगा। जिस बात को लेकर आप कई दिनों से उलझन में थे, अब वही बात आपको समझ में आने लगेगी। काम में कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर लेने की राहत मिलेगी। रिश्तों में कोई छोटा कदम भी बड़ा बदलाव ला सकता है, चाहे वह माफी मांगना हो, कोई अच्छा मैसेज भेजना हो या समय देना हो। कुल मिलाकर यह हफ्ता आपको काफी क्लेयरिटी देगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वाले इस हफ्ते बहुत समझदारी और संतुलन से काम लेंगे। प्यार में खुलकर और साफ-साफ बात करेंगे तो चीज़ें बहुत अच्छे से आगे बढ़ेंगी। ऑफिस या काम से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण बात में आपकी मौजूदगी असर डालेगी और लोग आपकी बात मानेंगे भी। इस हफ्ते साझेदारी और मिल-जुलकर काम करने से फायदा मिलेगा। फाइनेंस की स्थिति भी साफ होगी और कुछ बढ़िया इंवेस्टमेंट्स करना आगे लाभदायक होगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आप बहुत सारी चीजों को एनलाइज करेंगे। आप अपनी भावनाओं और सोच को लेकर ज्यादा गंभीर महसूस करेंगे, लेकिन यही सोच आपको अच्छी दिशा देगी। पैसों के मामले में राहत है। किसी पुरानी देनदारी का पैसा मिल सकता है। रिश्तों में भावना गहरी रहेगी, लेकिन यह भी जरूरी है कि आप अपनी जिद या अहंकार को रास्ते में न आने दें। थोड़ा नरम रहेंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।
धनु साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए आगे बढ़ने और सीखने का है। कोई नई योजना, नई जगह घूमने का विचार या कोई नया काम शुरू करने का मन बनेगा और आप उसमें आगे बढ़ भी पाएंगे। रिश्तों में हल्की-फुल्की बातें और हंसी-मज़ाक माहौल को हल्का रखेंगे। हफ्ते के आखिर में किसी अच्छी खबर या छोटे-से हैप्पी सरप्राइज़ का योग है।
मकर साप्ताहिक राशिफल

यह हफ्ता आपके कामकाज के लिए बहुत अच्छा है। आप पूरे ध्यान और मेहनत से काम करेंगे और उसका असर भी साफ दिखेगा। पैसों में स्थिरता बनी रहेगी, खासकर बचत की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। रिश्तों में किसी गलतफहमी को प्यार और शांति से दूर करने का मौका मिलेगा। आपके शांत तरीके से बात करने से बात खुद-ब-खुद आसान हो जाएगी।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के मन में इस हफ्ते कई तरह के नए विचार आते रहेंगे। काम में आपकी नई सोच काफी बेहतरीन रहेगी, बस शुरुआत बहुत तेज़ी से न करें। धीरे-धीरे कदम बढ़ाना बेहतर रहेगा। प्यार में बातचीत से गलती, गलतफहमी या दूरी कम होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या बातचीत आपको अच्छा महसूस करवाएगी।
मीन साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए आराम, सुकून और मन की शांति लेकर आएगा। आप इमोशनली काफी हल्का फील करेंगे। काम में किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्तों में प्यार और अपनापन ज्यादा महसूस होगा। ये दिन दिल से जुड़ने और छोटे-छोटे पलों को संजोने वाले हैं।
1-7 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल नई ऊर्जा, नए मौके और कुछ अहम संकेत लेकर आया है। ये छोटे-छोटे संकेत आने वाले दिनों का रुख बदल सकते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज़ न करें।
फीचर्ड इमेज सोर्स