यह साल बस खत्म ही होने वाला है… ऐसे में हर कोई पीछे पलटकर अपने साल पर नज़र दौड़ाता ही है। क्या पाया, कितने मज़े किए, पुरानी तस्वीरें, चैट्स और ट्रिप्स सब के बारे में फिर से सोचा जाता है। और इन सब में हमारी प्लेलिस्ट के गाने हमारा सबसे ज़्यादा साथ देते हैं। ऐसे ही 2025 के वायरल गाने थे जिन्होंने सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल की।

ये गाने हमारे रूटीन का हिस्सा बने। जिम प्लेलिस्ट और कॉन्टेंट क्रिएशन में इन्होंने साथ दिया। हर साल की तरह इस साल भी म्यूज़िक ने लैंग्वेज बैरियर को तोड़ा। कहीं पंजाबी बीट्स थीं, कहीं मराठी पॉप, कहीं हिप-हॉप तो कहीं सूफी टच। 2025 सच में अलग-अलग आवाज़ों का साल रहा। चलिए, साल के आख़िर में एक बार फिर वायरल गानों को याद करते हैं, जो 2025 की पहचान बन गए।

2025 के 10 सबसे ज़्यादा वायरल गाने

1. Fa9la- Flipperachi

फिल्म ‘धुरंधर’ के इस गाने ने 2025 को जाते-जाते और भी मज़ेदार बना दिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर बस इसी गाने की धूम मची हुई है। इसकी बीट अलग थी, शब्द अलग थे और यही इसकी ताक़त बनी। एक्टर अक्षय खन्ना पर फिल्माया यह गाना काफी कूल है।

2. Run It Up- Hanumankind

अगर 2025 ने किसी नए नाम को मजबूती से सामने रखा, तो वो Hanumankind थे। Run It Up एक ऐसा गाना है जिसने लोगों को एनर्जी दी। इस गाने में देसीपन भी है और आज की पीढ़ी की आवाज़ भी, इसी वजह से यह युवाओं के बीच खासा पॉपुलर हुआ। यह गाना ग्लोबली भी बहुत ज़्यादा पसंद किया गया था।

3. Ghafoor- Shashwat Sachdev, Shilpa Rao

मैं चाहूंगी कि आप इसे Ghafooooor कहें! यह उन गानों में से था, जो पार्टी में बजते ही माहौल बदल देते हैं। यह आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘The Bad**s of Bollywood’ का प्रमोशनल ट्रैक था। इस गाने के रिलीज होते ही, इसने लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। शिल्पा राव, शाश्वत सचदेव की आवाज़ के साथ फराह खान की कोरियग्राफी वाला यह गाना एक प्रॉपर पैकेज था।

4. Shaky- Sanju Rathod

“एक number तुझी कंबर… हाय चाल shaky, shaky” सच बताइए इस गाने पर आपने भी डांस तो ज़रूर किया होगा। मराठी भाषा के इस गाने के हुक स्टेप ने रील्स पर ऐसा ट्रेंड बनाया कि शादी-पार्टियों से लेकर कॉलेज फेस्ट तक हर जगह यही गाना सुनाई दिया।

5. Uyi amma- Madhubanti Baagchi

‘उयी अम्मा’ गाने में राशा थडानी हैं, जी हां रविना टंडन की बेटी हैं। उन्होंने अपने एक्सप्रेशन्स और डांस से इस गाने को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया था। यह गाना आते ही इतना लोकप्रिय हुआ कि देशभर में इसके डांस वर्कशॉप्स होने लगे थे।

6. Snake- Nora Fatehi & Jason Derulo

किसने सोचा था कि नोरा फतेही को हम बैंगर गाना गाते हुए सुन सकते हैं। नोरा फतेही ने Jason Derulo के साथ ‘Snake’ पर कोलैब किया। म्यूज़िक वीडियो में उनके डांस के लिए ही नहीं, बल्कि उनके Vocals के लिए भी नोरा की तारीफें हुईं।

7. Kannima- Santosh Narayanan

संतोष नारायणन और The Indian Choral Ensemble का ‘कणिमा’ गाना साउथ इंडियन जेम है! इसका सुपर कैची हुक ऐसा है कि हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दे। गाने बीट गज़ब है। यह Folk और Pop का मज़ेदार मिक्स है जो हर किसी पूरी तरह से समझ न आने पर भी लोगों के बीच पॉपुलर हुआ।

8. Sapphire- Ed Sheeren और Arijit Singh

2025 का यह गाना Unexpected कोलैब था। किसी ने इमेजिन भी नहीं किया होगा कि दो अलग-अलग देशों के बेस्ट सिंगर एक साथ आकर इतना मज़ेदार गाना देंगे। हो ही नहीं सकता था कि यह गाना वायरल न हो। हमने एड शीरीन को भारत में घूमते-फिरते, खाते-पीते और मस्ती करते इस म्यूज़िक वीडियो में देखा और मज़ा आ गया।

9. Chikiri Chikiri- AR Rehman

Chikiri Chikiri 2025 का ऐसा गाना था जिसने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बना दिया था। 24 घंटों में यह गाना YouTube पर सबसे ज़्यादा देखा गया इंडियन सॉन्ग था। अब भई, सर एआर रहमान कोई गाना बनाए और वह पॉपुलर न हो, यह तो नहीं हो सकता न! गाने में राम चरण का Hookstep भी भूला नहीं जा सकता है, जो इंस्टाग्राम पर छा गया था।

10. Monica- Shubhlakshmi और Aniruddh Ravichandar

Monica तो एक पार्टी एंथम है भई… और साल के सबसे बड़े वायरल ट्रैक्स में से एक! एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इस गाने में अपने जबरदस्त स्टेप्स से तो कमाल ही कर दिया। उनका हर मूव, हर एक्स्प्रेशन… बस टॉप नॉच था! सोशल मीडिया पर इस गाने की ऐसी धूम मची थी कि लंबे समय तक इसकी रील्स ने Feed पर अपनी जगह बनाई हुई थी।

इनके अलावा भी 2025 के वायरल गानों की लिस्ट लंबी है… आपके फेवरेट गाने कौन-से थे, हमें जरूर बताएं। अगर आर्टिकल पसंद आया, तो इसे लाइक जरूर करें।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.