इस साल, मलाइका अरोड़ा 50 की हो जाएंगी। पर उनको देखकर कोई भी यह बात नहीं मानेगा। यह देखिए इनकी 7 ऐसी लुक्स जो साबित करती हैं की मलाइका आज भी फैशन की दुनिया की मलिका हैं।
इस काली साड़ी में मलाइका ने केहर ही मचा दिया था। इसके साथ इनका हेयर स्टाइल और मेकअप बिल्कुल परफेक्ट था।
यह लहंगा मलाइका ने डिजाइनर अर्पिता मेहता की शादी में पहना था। हम तो नहीं थे शादी में, पर हमें इतना यकीन जरूर है की सबकी नजर इन्ही पर टिकी होगी।
2022 के Lakme Fashion Week में मलाइका अरोड़ा शो-स्टापर बनी थीं। और ऐसा लग रहा था की यह खूबसूरत डिजाइनर पोशाक सिर्फ इन्ही के लिए बनी है।
मलाइका अरोड़ा का यह रूप देखकर शायद परियाँ भी छुप जाएंगी। क्योंकि इस सुनहरे गाउन में मलाइका किसी देवी से कम नहीं लग रहीं।
इस ब्लैज़र और पैंट सेट में मलाइका बॉस लग रही हैं। यह रंग भी इन पर बहुत जच रहा है, नहीं?
ऐसा गाउन बहुत कम लोग पहन कर अच्छे लगते हैं। और मलाइका जी ने यहाँ कोई कसर नहीं छोड़ी।
मलाइका अरोड़ा और उनका जिम काफी मशहूर हैं। और जब हम इनकी ऐसी तस्वीरें देखते हैं तो पता चलता है की मलाइका कितनी मेहनत करती हैं जिम में। क्या इनको देखकर आप इनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं?