सर्दी शुरू होते ही क्या आपका चेहरा भी रूखा-रूखा सा लगने लगता है? मॉइश्चराइजर लगाने के बावजूद त्वचा खिंची-खिंची सी महसूस होती है? होंठ फटने लगते हैं और हाथ इतने रूखे हो जाते हैं कि कपड़ों में अटकने लगते हैं? अगर हां, तो समझ जाइए कि आपको एक सही Winter Skin Care Routine की सख्त ज़रूरत है।

अरे, आप अकेले नहीं हैं! सर्दियों में ये सब होना बिल्कुल आम बात है। दरअसल, ठंडी हवाओं और कम नमी की वजह से हमारी स्किन अपनी नेचुरल नमी खो देती है।

अच्छी बात ये है कि जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. दीपाली भारद्वाज ने कुछ ऐसे काम के हैक्स बताएं हैं जिनका ध्यान आप रखेंगे, तो स्किन ड्राई नहीं होगी। चलिए जानते हैं कि क्या करने और नहीं करने से इस सर्दी आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रख सकती हैं।

1. हफ्ते में एक बार करें माइल्ड एक्सफोलिएशन

artificial rain side effects on skin

सर्दियों में चेहरे पर डेड स्किन जमा होने लगती है, जिससे फेस बेजान और रूखा दिखता है। डॉ. भारद्वाज कहती हैं कि हफ्ते में एक बार हल्के स्क्रब से जरूर एक्सफोलिएट करें। लेकिन ध्यान रहे, बहुत रगड़ने वाले स्क्रब का यूज़ न करें। लैक्टिक एसिड वाले प्रोडक्ट या ओटमील स्क्रब सबसे अच्छे रहते हैं। ये बिना नुकसान पहुंचाए डेड स्किन हटा देते हैं और चेहरे को फ्रेश और चमकदार बना देते हैं। एक्सफोलिएशन के बाद स्किन ज्यादा बेहतर तरीके से मॉइश्चराइजर सोखती है, तो Winter Skin Care Routine में इसे शामिल करना न भूलें।

2. सर्दियों में भी सनस्क्रीन है जरूरी

यह एक आम भ्रम है कि सनस्क्रीन सिर्फ समर में या धूप में निकलते वक्त ही लगानी चाहिए। डॉ. भारद्वाज बताती हैं कि UV किरणें सर्दियों में भी उतनी ही हानिकारक होती हैं जितनी गर्मियों में होती हैं। यही कारण है कि सनस्क्रीन को अपने Winter Skin Care Routine में जरूर शामिल करें। भले ही धूप कम लगे, लेकिन अल्ट्रावायलेट रेडिएशन आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। यह समय से पहले बुढ़ापा, झुर्रियां और त्वचा की अन्य समस्याओं का कारण बनती है। इसलिए, सर्दियों में भी रोजाना कम से कम SPF 50 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। घर के अंदर रहें या बाहर, सनस्क्रीन को अपनी स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बनाएं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी हो जाती है त्वचा तो आजमाएं ये 7 हैक्स, स्किन रहेगी खिली-खिली

3. अल्कोहल-बेस्ड टोनर से बचें

face oil for dry and dull skin

अल्कोहल वाले टोनर लगाना आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. भारद्वाज बताती हैं कि अल्कोहल स्किन की नेचुरल नमी सोख लेता है और स्किन बैरियर को कमजोर कर देता है। इससे स्किन और भी ड्राई और सेंसिटिव हो जाती है। इसलिए, इसे अपने Winter Skin Care Routine से हटा लें। अल्कोहल-फ्री टोनर चुनें जिनमें ह्यालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या गुलाब जल जैसी चीजें हों। ये स्किन को पोषण देते हैं और नमी बनाए रखते हैं।

4. सही ऑर्डर में लगाएं प्रोडक्ट्स

सर्दियों में स्किन को गहरी नमी चाहिए होती है। डॉ. भारद्वाज कहती हैं कि प्रोडक्ट्स को सही ऑर्डर में लगाना बहुत जरूरी है। पहले एक हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं जो स्किन में गहराई तक जाकर नमी दे। फिर एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं जो स्किन को सॉफ्ट बनाए। आखिर में, फेशियल ऑयल की पतली परत लगाएं। ये ऑयल एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है और नमी को लॉक करता है। इस तरह से स्किन पूरे दिन हाइड्रेटेड रहती है।

5. होंठ और हाथों की करें देखभाल

dry skin moisturizer

सर्दियों में होंठ और हाथ सबसे ज्यादा खराब होते हैं क्योंकि इन जगहों पर तेल बनाने वाली ग्लैंड्स बहुत कम होती हैं। डॉ. भारद्वाज बताती हैं कि पेट्रोलियम जेली या शिया बटर वाले बाम बार-बार लगाते रहें। दिन में कई बार लिप बाम लगाएं, खासतौर पर खाना खाने के बाद। हाथों के लिए रात को सोने से पहले एक मोटी हैंड क्रीम लगाकर कॉटन ग्लव्स पहन लें। इससे नमी अंदर तक जाती है और सुबह आपके हाथ बिल्कुल नरम और मुलायम होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Dry Lips Treatment At Home; जरूरत से ज्यादा फट रहे हैं होंठ? इन घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं

सर्दियों में सही Winter Skin care Routine फॉलो करके आप रूखी और बेजान त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। बस याद रखिए कि स्किन की केयर रोज़ करनी होती है, एक-दो दिन में रिजल्ट नहीं मिलेगा।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.