सर्दियों में तो ज़्यादातर लोग गर्म पानी से ही नहाते हैं। मगर क्या आपने नोटिस किया है कि कई महिलाएं एकदम Hot Shower लेना पसंद करती हैं? आपने भी गौर किया होगा कि ऐसे में जब बाथरूम में भाप बनने लगती है, तो लगता है कि अंदर Sauna Bath चल रहा हो।

सर्दियों में तो फिर ज़्यादाततर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, लेकिन महिलाएं कुछ ज़्यादा ही तेज पानी गर्म करती हैं। आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्या इसके पीछे कोई बायोलॉजिकल फैक्टर है या मिथ है, चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Hot Shower क्यों पसंद करती हैं महिलाएं?

women taking hot bathImage Source

यूके बेस्ड NHS सर्जन और कॉन्टेंट क्रिएटर डॉ. करन राजन ने पिछले साल एक पोस्ट के ज़रिए इसका कारण बताया था। यह रील अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह बताते हैं कि इसके पीछे बायोलॉजिकल फैक्टर है।

डॉ. करण के मुताबिक, आमतौर पर महिलाओं के शरीर का कोर बॉडी टेम्परेचर पुरुषों से थोड़ा ज़्यादा होता है। जब शरीर का अंदरूनी तापमान ज़्यादा होता है, तो बाहर का ठंडा माहौल उन्हें और ज़्यादा ठंडा महसूस होता है। यही वजह है कि महिलाएं ठंड से बचने के लिए बहुत गर्म पानी से नहाना पसंद करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Karan Rajan (@drkaranrajan)

Hormones के कारण महिलाएं लेती हैं Hot Shower

Webmd की एक स्टडी में यह बताया गया है कि हार्मोनल शिफ्ट्स के कारण भी महिलाएं तेज़ गर्म पानी से नहाना पसंद करती हैं। दरअसल, एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के मूड और मेंटल हेल्थ को प्रभावित करता है। यह कई आदतों पर असर डालता है और इससे नहाने के तरीके पर भी असर पड़ता है।
वहीं, डॉ. राजन भी बताते हैं कि एस्ट्रोजन हाथ, पैर और ईयर लोब के ब्लड सर्कुलेशन को कम कर सकता है। इसी कारण महिलाएं अक्सर पुरुषों के मुकाबले करीब तीन डिग्री ज़्यादा ठंड महसूस करती हैं।

यह समस्या ओव्यूलेशन के समय और बढ़ जाती है, क्योंकि इस दौरान एस्ट्रोजन का स्तर सबसे ज़्यादा होता है। वहीं, अगर कोई महिला हार्मोनल बर्थ कंट्रोल ले रही है, तो एस्ट्रोजन का लेवल लगातार हाई रहता है, जिससे ठंड ज़्यादा महसूस हो सकती है।

डॉ. राजन इसके पीछे एक और वैज्ञानिक वजह भी बताते हैं। आमतौर पर महिलाओं का मेटाबॉलिक रेट पुरुषों से कम होता है, यानी उनके शरीर में गर्मी कम बनती है। इसलिए बहुत गर्म पानी से नहाना सिर्फ पसंद नहीं, बल्कि शरीर की ज़रूरत और एक तरह से ठंड से बचने का तरीका बन जाता है।

Hot Shower लेने से होते हैं ये Benefits

hot shower benefitsImage Source

महिलाएं गर्म पानी से क्यों नहाती हैं, इसके पीछे के बायोलॉजिकल फैक्टर और साइंटिफिक वजह को तो आपने जान लिया, लेकिन क्या आप जानने हैं कि इससे अनेक फायदे भी होते हैं-

शरीर को तुरंत आराम मिलता है

दिनभर की भागदौड़ और काम के स्ट्रेस के बाद जब आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो इससे मांसपेशियां तुरंत रिलैक्स्ड हो जाती हैं। यह किसी मसाज़ जैसा लगता है। Hot Shower से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

Period pain से राहत मिलती है

महीने के उन खास दिनों में पेट और कमर में होने वाला दर्द काफी तकलीफदेह होता है। गर्म पानी से नहाने पर शरीर को नेचुरल थेरेपी मिलती है जो क्रैम्प्स को कम करने में मदद करती है। हीट से मसल रिलैक्स होती हैं और दर्द में आराम मिलता है।

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद है

hot shower helps in better sleepImage Source

रात को सोने से पहले Hot Shower लेने से नींद अच्छी आती है। गर्म पानी से नहाने के बाद जब शरीर का टेंपरेचर धीरे-धीरे नॉर्मल होता है, तो यह ब्रेन को आराम करने का सिग्नल देता है। इससे क्वालिटी स्लीप में मदद मिलती है।

अब आपको पता चल गया न कि महिलाएं एक्स्ट्रा hot showers को इतना पसंद क्यों करती हैं? यह उनके शरीर के लिए ज़रूरी है और उनके आराम करने का एक तरीका है।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.