नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने 2026 के लाइनअप का एलान किया है, जिसमें एक खास सीरीज ‘Musafir Cafe’ भी शामिल है। इस रोमांटिक ड्रामा में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड कैरेक्टर्स में नज़र आएंगे। सीरीज लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के लोकप्रिय उपन्यास ‘Musafir Cafe’ पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह सीरीज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। ऐसे में फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस वेदिका पिंटो के बारे में लोग कम जानते हैं।

इसका ट्रेलर रिलीज़ होते ही इस फिल्म से काफी एक्सपेक्टेशन्स जुड़ चुकी हैं। ट्रेलर में मेन कैरेक्टर्स चंदर (विक्रांत मैसी), सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीती (महिमा मकवाना) के बीच के रिश्तों को दिखाया गया है। यह एक ऐसी कहानी है जो तीन मुसाफिरों के जीवन को बेहद अनएक्सपेक्टेड तरीके से जोड़ती है।

महिमा मकवाना टीवी और फिर फिल्मों में एक जाना-पहचाना नाम है, लेकिन वेदिका पिंटो के बारे में लोग कम जानते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं वेदिका पिंटो? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं वेदिका के बारे में कुछ खास बातें।

कौन हैं वेदिका पिंटो?

vedika pinto in musafir cafeImage Source

वेदिका पिंटो एक इंडियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। वेदिका के फादर जॉनी पिंटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रोडक्शन डिपार्टमेंट से खासा ताल्लुक रखते हैं। वहीं, वेदिका की मम्मी मोनिया सैगल पिंटो एक बैंकर हैं। वेदिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के Ecole Mondiale World School से पूरी की और बाद में उन्होंने Royal Holloway, University of London से ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही वेदिका को डांस का बहुत शौक था और उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल डांस कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया है।

‘Liggi’ Girl की करियर जर्नी

आपको भले ही नाम न मालूम हो, लेकिन याद करिए 2019 में एक म्यूजिक वीडियो आया था, जिसका नाम ‘Liggi’ था। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने एक बोल्ड ब्राइड का कैरेक्टर प्ले किया था। यह गाना यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हुआ था। इतना ही नहीं, एक्चर सलमान खान ने भी वेदिका की तारीफ़ की थी और अपने इंस्टाग्राम पर गाने का म्यूजिक वीडियो शेयर किया था।

फिल्मों में वेदिका की पहली एंट्री बॉलीवुड थ्रिलर ‘Operation Romeo’ से हुई, जिसमें उन्होंने सिद्धांत गुप्ता और शरद केलकर के साथ काम किया। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नीरज पांडे जैसे दिग्गजों के सपोर्ट से मिली इस फिल्म ने वेदिका को पहचान दिलाई। इसके बाद,  उन्होंने ‘Gumraah’ में काम किया, जो तमिल फिल्म ‘Thadam’ का रीमेक थी। इस फिल्म में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की और जान्हवी बहल का किरदार निभाया। उनकी अन्य फिल्मों में ‘Nishaanchi’ भी शामिल है।

‘Musafir Cafe’ में सुधा का किरदार निभाएंगी ‘Liggi’ Girl

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अब बात करें नेटफ्लिक्स सीरीज ‘Musafir Cafe’ की, तो इसमें विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना के साथ वेदिका एक अहम रोल निभाएंगी। वह सुधा का किरदार निभा रही हैं, जो एक डिवोर्स लॉयर है और शादी में विश्वास नहीं करती। यह किरदार काफी कॉम्प्लेक्स और मॉर्डन है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सुधा और चंदर के बीच एक स्ट्रॉन्ग और इमोशनल कनेक्शन बनता है और वे करीब आते हैं।

‘मुसाफिर कैफे ‘ को रुचिर अरुण डायरेक्ट कर रहे हैं और शरण्या राजगोपाल ने इसे लिखा और क्रिएट किया है। यह विक्रांत मैसी का प्रोड्यूसर के तौर पर पहला प्रोजेक्ट भी है। सीरीज में आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ, अनुभा फतेहपुरिया, लवलीन मिश्रा और सादिया सिद्दीकी जैसे दिग्गज सपोर्टिंग कलाकार भी हैं।

‘Musafir Cafe’ में क्या होगा खास?

‘Musafir Cafe’ एक ऐसी प्रेम कहानी है जो पहाड़ों की सुंदर पृष्ठभूमि में सेट है। यह सीरीज उन तीन लोगों की कहानी बताती है जो अलग-अलग राहों से चलते हुए एक कैफे में मिलते हैं और उनकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। यह सीरीज दर्शकों को रुकने, सोचने और प्यार के अलग-अलग रूपों को समझने का इंविटेशन देती है।

वेदिका पिंटो के लिए यह एक बड़ा अवसर है, क्योंकि वह नेटफ्लिक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम कर रही हैं। उनके फैंस भी इस नई फिल्म के लिए खासा उत्सुक होंगे।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.