वैलेंटाइन वीक के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने 13 फरवरी को सेलिब्रेट होने वाले Galentine’s Day के बारे में सुना है? पिछले कुछ समय में इस एक टर्म ने काफी ज़्यादा चर्चा हासिल की। अब बड़े शहरों में तो लड़कियां इस दिन को मनाती भी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक मज़ाक के तौर पर इस दिन की शुरुआत हुई थी?

जी हां, 2010 में एक अमेरिकी शो में इसका ज़िक्र हुआ फिर नए ज़माने की लड़कियों ने इसे प्यार और सपोर्ट के लेंस से देखना शुरू किया। लोग समझते हैं कि रोमांटिक रिलेशनशिप के बिना लाइफ अधूरी है। ऐसे में Galentine’s Day इस कल्चर और सोच को बहुत ही सॉफ्ट मैनर में नकारता है।

चलिए इस आर्टिकल के ज़रिए आपको बताएं इस दिन की शुरुआत कैसे हुई और यह कैसे वैलेंटाइन वीक का हिस्सा बना?

कैसे शुरू हुआ Galentine’s Day?

origin of galentines dayImage Source

साल 2010 में एक पॉपुलर अमेरिकी शो ‘पार्क्स एंड रिक्रिएशन’ (Parks and Recreation)आया करता था। 11 फरवरी 2010 को इस शो का एक खास एपिसोड आया। इस एपिसोड में शो की मेन कैरेक्टर लेस्ली नोप (Amy Poehler) ने अपनी सहेलियों के लिए एक पार्टी रखी। उन्होंने इस दिन को Galentine’s Day नाम दिया।

यह दरअसल, शो के राइटर्स ने क्रिएट किया था। इसका ज़िक्र खुद एक्ट्रेस Amy Poehler ने 2020 में Jimmy Kimmel Live शो पर किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि शो के सीज़न-2 के एपिसोड 16 का नाम ‘Galentine’s Day’ था। यह एपिसोड 11 फरवरी 2010 को एयर हुआ था।

एपिसोड का मोटिव फीमेल फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करना था। एपिसोड में शो की कैरेक्टर लेस्ली (Amy Poehler) अपनी गर्लफ्रेंड्स को इन्वाइट करके गिफ्ट्स देती है और बताती है कि वह इस दिन पर अपने पार्टनर को घर पर छोड़कर अपनी सहेलियों के साथ डेट पर जाना ज़्यादा पसंद करती हैं। लेस्ली ने बड़े चियरफुल लहज़े में कहा था कि उनका मानना है कि यह दिन सिर्फ लड़कियों के लिए है, जब वे मिलकर अपने बॉन्ड को और भी स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं।

कैसे Galentine’s Day को मनाने लगीं लड़कियां?

शुरू में यह बस एक कहानी थी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को यह आइडिया बहुत पसंद आया। लड़कियों ने सोचा कि इसे सिर्फ रोमांटिक रिश्ते तक क्यों लिमिट किया जाए?

बस, उसके बाद से टीवी का यह कॉन्सेप्ट दुनिया भर में होने लगा। आप यकीन नहीं मानेंगे, लेकिन पिछले साल सोशल मीडिया पर Galentine’s Day के डेढ़ लाख से ज़्यादा पोस्ट थे। बड़ी-बड़ी दुकानें, कैफे और रेस्टॉरेंट्स भी इस दिन पर खास डिस्काउंट्स देने लगे हैं।

अमेरिकी सेलिब्रिटीज़ जैसे सेलेना गोमेज, काइली जेनर, किम कार्दिशियन, आदि स्ट्रार्स ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को वापस लाने में मदद की। धीरे-धीरे इंडिया में भी यह चलन बन गया।

इसे भी पढ़ें: रोमांटिक रिश्ता खत्म होने से ज़्यादा दर्द देता है दोस्ती का टूटना, जानें Friendship Break से मूव ऑन करने के तरीके

भारत में भी गैलेंटाइन्स डे हो रहा है पॉपुलर

why are women choosing galentines dayImage Source

भारत के बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता में भी अब यह दिन मनाया जाने लगा है। जो लड़कियां सिंगल हैं, वे अपनी सहेलियों के साथ कैफ़ेज़, मूवीज़ और पार्टी प्लान करती हैं। बड़े-बड़े शहरों में वैलेंटाइन वीक की तरह ही गैलेंटाइन्स डे को तवज्जो मिलने लगी है। लड़कियां अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ वीक को एन्जॉय कर रही हैं न कि पार्टनर न होने का दुख मना रही हैं।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया कपूर, खुशी कपूर, आदि भी सोशल मीडिया पर बीते सालों में इस दिन को सेलिब्रेट करते नज़र आ चुके हैं।

लड़कियों के लिए क्यों खास है Galentine’s Day?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दोस्ती कहीं पीछे रह जाती है। शादी के बाद, जॉब में या फिर रोजमर्रा की ज़िम्मेदारियों में हम अपनी गर्लफ्रेंड्स से दूर हो जाते हैं। Galentine’s Day एक मौका देता है कि हम उन दोस्तों के साथ पूरा दिन बिताएं।

साइकोलॉजिस्ट्स भी मानते हैं कि फीमेल फ्रेंडशिप्स स्ट्रेस कम करने में मदद करती हैं। यह दिन लड़कियों को यह याद दिलाता है कि प्यार सिर्फ रोमांस में नहीं, दोस्ती में भी होता है।

आज Galentine’s Day को पंद्रह साल से ज़्यादा हो गए हैं। जो एक टीवी शो में मज़ाक के तौर पर शुरू हुआ था, वह आज दुनियाभर में मनाया जाने वाला खास दिन बन गया है। यहां तक कि बड़ी कंपनियां इस दिन के लिए खास कार्ड, तोहफे और पार्टी भी प्लान करती हैं।

वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन बताता है कि प्यार सिर्फ एक तरह का नहीं होता। प्यार वो दोस्ती भी है, जिसे हम चुनते हैं।

तो अगर आप अपनी फ्रेंड्स को स्पेशल फील करवाना चाहें, तो कल ही उनके लिए खास प्लान कीजिएगा। Galentine’s Day अपनी सहेलियों के साथ मनाकर उन्हें बताएं कि वे आपके लिए कितनी मायने रखती हैं।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.