क्या आपने ड्राई ब्रशिंग के बारे में सुना है? यह एक आयुर्वेदिक टेक्नीक है, जो अब काफी ज़्यादा ट्रेड कर रही है। कहते हैं कि अगर आप बिना केमिकल्स के अपनी स्किन को साफ, स्मूद और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो यह एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है। मगर यह क्या है और क्या इससे वाकई स्किन को फायदा पहुंचता है, यह जानना भी ज़रूरी है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको ड्राई ब्रशिंग के बारे में विस्तार से बताएं।
ड्राई ब्रशिंग क्या होती है?

Image Source
यह एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें ड्राई स्किन पर एक सख्त ब्रिसल वाले ब्रश से हल्के हाथों से मसाज की जाती है। यह आमतौर पर नहाने से पहले की जाती है। इस तरह से आप स्किन पर जमे डेड सेल्स को हटाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
कई लोग यह भी मानते हैं कि ड्राई ब्रशिंग से शरीर डिटॉक्स होता है, पाचन में सुधार आता है और सेल्युलाइट कम दिखता है। हालांकि, इनमें से कुछ दावे पूरी तरह सही नहीं होते, लेकिन स्किन से जुड़े कई फायदे ज़रूर देखने को मिलते हैं।
ड्राई ब्रशिंग के फायदे
1. डेड स्किन हटाने में मददगार
ड्राई ब्रशिंग एक तरह का फिजिकल एक्सफोलिएशन है, जो त्वचा पर जमी रूखी और बेजान परत को हटाता है। इससे स्किन ज्यादा स्मूद और साफ नज़र आती है।
2. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है
जब आप ब्रश से स्किन को हल्के-हल्के स्ट्रोक्स में रगड़ते हैं, तो इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है। बेहतर सर्कुलेशन से स्किन हेल्दी और फ्रेश दिखती है।
3. स्किन को देता है इंस्टेंट ग्लो
डेड सेल्स हटने और सर्कुलेशन बढ़ने की वजह से त्वचा पर एक नेचुरल चमक आ जाती है। यह खासकर तब नज़र आती है जब आप इसे नियमित रूप से करते हैं।
4. पोर्स को साफ करने में मदद
ड्राई ब्रशिंग से स्किन के पोर्स साफ होते हैं, जिससे पसीना और गंदगी आसानी से बाहर निकल पाती हैं। इससे स्किन ज़्यादा क्लीन और हल्की महसूस होती है।
5. बॉडी होती है रिलैक्स्ड
यह प्रोसेस हल्की मसाज की तरह काम करता है, जिससे शरीर को रिलैक्सेशन मिलता है और आप ज़्यादा एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
ड्राई ब्रशिंग के लिए कैसा ब्रश चुनें?
Image Source
- नेचुरल ब्रिसल वाला ब्रश चुनना बेहतर होता है। यह स्किन को अच्छे से एक्सफोलिएट करता है।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो बहुत हार्ड ब्रश लेने से बचें।
- आप शुरुआत में हल्के ब्रश या ड्राई वॉशक्लॉथ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ड्राई ब्रशिंग कैसे करें?
अगर आप पहली बार ड्राई ब्रशिंग कर रहे हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- हमेशा सूखी स्किन पर ही ब्रश करें।
- पैरों या एंकल्स से शुरुआत करें और ऊपर की ओर लंबे स्ट्रोक्स में ब्रश करें।
- हाथों और पैरों पर सीधी दिशा में ब्रश करें, जबकि पेट और पीठ पर सर्कुलर मूवमेंट करें।
- सेंसिटिव एरिया जैसे गर्दन, पेट या ब्रेस्ट पर हल्के हाथों से ब्रश करें।
- हर हिस्से पर ज़्यादा देर तक ब्रश न करें, वरना जलन या रेडनेस हो सकती है।
- ड्राई ब्रशिंग के बाद तुरंत नहाएं, ताकि डेड स्किन हट जाए।
- नहाने के बाद मॉइश्चराज़र ज़रूर लगाएं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहे।
किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?
ड्राई ब्रशिंग हर किसी के लिए सही नहीं होती। कुछ स्थितियों में इसे करने से बचना चाहिए-
- अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा सेंसिटिव हो
- कट, घाव, जलन या सनबर्न हो।
- स्किन पर इंफेक्शन, रेडनेस या सूजन हो।
- मस्से (warts) या तिल (moles) हों।
- इन जगहों पर ब्रश करने से स्किन और ज़्यादा डैमेज हो सकती है।
ड्राई ब्रशिंग के फायदे हो सकते हैं, लेकिन रगड़कर स्किन को ब्रश करने से स्किन का नेचुरल ऑयल छिन सकता है। इससे त्वचा ज़्यादा रूखी हो सकती है। इसलिए सोशल मीडिया के ट्रेंड्स को फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
फीचर्ड इमेज सोर्स