हेलो दोस्तों, क्या आप तैयार हैं एक नए प्रिडिक्शन के लिए? राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 कौन-से नए बदलावों के बारे में है, क्या आप जानना चाहेंगे? सितारे बता रहे हैं कि कुछ राशि वालों का आने वाला हफ्ता पॉजिटिव और बेहद खास होने वाला है।
कुछ को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। लव लाइफ सुधर सकती है और सकता है कि धन लाभ हो। वहीं, कुछ राशियों को इस सप्ताह थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य, शनि, मंगल, बुध, आदि जैसे ग्रहों की स्थिति भी बदलेगी, जो एक बड़ा बदलाव लेकर आएंगे। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते आपकी राशि पर ग्रहों का क्या असर पड़ेगा?
मेष राशि

इस हफ्ते आपके दोस्त और जानने वाले लोग आपकी बहुत मदद करेंगे। आपके दिमाग में नए विचार आएंगे और आप अपने सपनों को पूरा करने की प्लानिंग कर पाएंगे। अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो दूसरे लोगों से मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं। पैसों के मामले में कुछ अचानक बदलाव हो सकता है, इसलिए खर्च करते समय सोच समझकर फैसला लें। 1 इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पुरानी परेशानियों से छुटकारा पा सकेंगे।
वृषभ राशि
राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 के मुताबिक, आपके करियर और नाम की चमक इस हफ्ते बढ़ेगी। अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो यह सही समय है। हफ्ते के बीच में आपकी जिंदगी में अचानक कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। हो सकता है आपको नई नौकरी का ऑफर मिले। वर्कप्लेस में नई तकनीक या नए तरीकों को अपनाने से न डरें। इस हफ्ते आप अपने बॉस या सीनियर लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बना सकेंगे।
मिथुन राशि
इस हफ्ते आपको कुछ नया सीखने का मन करेगा। हो सकता है इसके चलते आप किसी कोर्स में दाखिला लें या कोई नई भाषा सीखना शुरू कर सकते हैं। नई जगह घूमने का भी मन करेगा। अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो यह अच्छा समय है। आपके मन के जो डर और परेशानियां हैं, वो भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। अगर आप किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
कर्क राशि

राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 के अनुसार, इस हफ्ते आपकी भावनाएं और रिश्ते मेन फोकस में रहेंगे। अपने पार्टनर या बेस्ट फ्रेंड के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों के मामले में कोई नया फैसला लेना पड़ सकता है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। कोशिश करें कि अपने करीबी लोगों से खुलकर बात करें और अपने मन की बात शेयर करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस समय अपने रिश्तों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जी हां, राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 बताता है कि आपके खास रिश्ते में नया मोड़ आ सकता है। आपको इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता होगी। करियर में भी अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन या नई नौकरी लगने के चांसेस हैं। ऐसे लोगों के साथ काम करें जो आपके सपनों को समझते हैं और आपका साथ देते हैं।
कन्या राशि
इस हफ्ते अपनी सेहत पर ध्यान दें। आपको अपने रूटीन में बदलाव लाने की ज़रूरत है। हफ्ते के बीच में आपके काम बन सकते हैं। करियर भी अच्छा रहेगा और हो सकता है कि कोई नया प्रोजेक्ट मिल जाए। राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 संकेत देता है कि शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकता है, लेकिन हिम्मत न हारें। इसके अलावा, अपनी भावनाओं को जाहिर करने से न डरें।
तुला राशि

आपकी क्रिएटिविटी और लव लाइफ इस हफ्ते बढ़िया रहेगी। यह उन लोगों के लिए और भी खास होगा, जो ब्रेकअप के दौर से गुजर रहे हैं। आपकी ज़िंदगी में किसी दोस्त की एंट्री हो सकती है। समय है पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का और नई खुशियां पाने का। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन भी इस हफ्ते काफी सुधरेगी। करियर के मामले सब ठीक-ठाक रहेगा। बस इस हफ्ते अपने क्रिएटिव साइड को निखारने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का सारा ध्यान अपने परिवार पर रहेगा। इस समय परिवार के साथ मिलकर कुछ फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। अपने करीबी लोगों के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करने से मन हल्का होगा। वर्कप्लेस में आप धीरे-धीरे बेहतर होंगे और आपके काम की तारीफ भी की जाएगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह हफ्ता खास होगा। राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 बताता है कि सिंगल लोगों की लाइफ में भी किसी की एंट्री हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2026: आपके लिए कैसा होगा नया साल? जानें मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफल
धनु राशि
धनु राशि वाले आने वाले हफ्ते में सोशल बटरफ्लाई बनेंगे। आप ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से मिलेंगे और आपको एनर्जी भी उन्हीं से मिलेगी। इस दौरान आपका शेड्यूल भी व्यस्त हो सकता है लेकिन मजेदार चीजें होंगी। मिड वीक आप अपने बिजनेस या काम की योजना बनाने पर फोकस करेंगे। साथ ही, आपकी रूटीन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो काफी पॉजिटिव होंगे। कम्युनिशेन करना आपके लिए इस हफ्ते बेहतर होगा।
मकर राशि

राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 के मुताबिक, मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता धन लाभ का होगा। आपका फोकस भी मनी मैटर्स पर रहेगा। हो सकता है आप नई नौकरी के लिए अप्लाई करें, सैलरी बढ़ाने की मांग करें या कोई साइड बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएं। इसके साथ ही, अपने खर्चों पर ध्यान रखें। आप मिड वीक किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे, जो प्रोफेशनली आपकी मदद कर सके।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का यह हफ्ता बहुत खास होने वाला है। आपकी ज़िंदगी में नई शुरुआत होने के संकेत हैं। जिन विचारों में आप पिछले कुछ समय से उलझे हुए थे, लेकिन अब वो साफ होने लगेंगे। साथ ही, हो सकता है कि आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या खुद में बदलाव लाने के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। वहीं, प्यार और रोमांस के मामले में भी आपका राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 बढ़िया है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सेल्फ-एनलाइज़िंग का समय लंबा होने वाला है। ज़रूरी है कि आप खुद के साथ समय बिताएं। इससे आपके सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी और अकेले रहकर या ध्यान करके आपको अच्छी समझ मिलेगी। इस हफ्ते आप सोशल वर्क में भी दिलचस्पी दिखा सकते हैं। मिड वीक आपके लिए खास हो सकता है, क्योंकि इस समय आपके सितारे ब्लूमिंग लव का इशारा कर रहे हैं।
देखा आपने कितनी राशियों के लिए राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी 2026 खास होने वाला है। तो चलिए आप भी तैयार हो जाइए कुछ नया अपनाने के लिए।
फीचर्ड इमेज सोर्स