हर इंसान अपने कल के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। आने वाला समय क्या लेकर आएगा, जीवन में कौन-से नए मोड़ आएंगे और किन क्षेत्रों में सावधानी बरतनी होगी यही जिज्ञासा हमें राशिफल की ओर खींच लाती है। ऐसे में क्रिसमस वाला वीक यानी 22-28 दिसंबर का राशिफल काफी खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह साल के आखिरी दिनों में नई संभावनाएं बनाने वाला हफ्ता होगा।
सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इससे कई रिजॉल्यूशन्स मजबूत होंगै। यह ट्रांजिशन धनु, मकर, कुंभ, मीन और मेष राशि वालों के लिए ज्यादा खास होगा। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या भविष्यवाणी है?
मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस सप्ताह मेष राशि वालों की एनर्जी और एक्साइटमेंट बहुत अच्छा रहेगा। वर्कप्लेस में नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। पार्टनर के साथ भी ट्यूनिंग अच्छी जमेगी और दोनों कई चीजों को लेकर क्लीयर होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट करने के लिए यह अच्छा समय है।
वृषभ राशि (20 अप्रैल – 20 मई)
वृषभ राशि वालों के लिए धैर्य बनाए रखने का समय है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार के साथ समय बिताना भावनात्मक संतुष्टि देगा। फाइनेंस के मामले में सतर्कता बरतें और बड़े खर्चों से बचें। सप्ताह के अंत में कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। रिश्तों में स्थिरता बढ़ेगी और छोटी-छोटी बातों में खुशी मिलेगी। काम में धैर्य रखने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (21 मई – 20 जून)
मिथुन राशि वालों का सप्ताह व्यस्त और सामाजिक गतिविधियों से भरा रहेगा। नए लोगों से मिलेंगे और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में खुलकर बातचीत करें। मल्टीटास्किंग में सफलता मिलेगी और सहयोगियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम लें।
कर्क राशि (21 जून – 22 जुलाई)
कर्क राशि वाले इमोशनल फील करेंगे। परिवार के मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। घर में सजावट या रेनोवेशन का काम हो सकता है। अपनी भावनाओं को सकारात्मक रूप से व्यक्त करें। परिवार और प्रेमी दोनों का समर्थन मिलेगा। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि (23 जुलाई – 22 अगस्त)
सिंह राशि वालों के लिए अच्छा समय है। वर्कप्लेस में लीडर की भूमिका में अच्छा प्रदर्शन होगा। कोई महत्वपूर्ण अवॉर्ड मिल सकता है। सोशल इवेंट्स में आप सेंटर ऑफ अटेंशन रहेंगे। इंवेस्ट करने के लिए सही समय है।
कन्या राशि (23 अगस्त – 22 सितंबर)
कन्या राशि वालों के लिए नए प्लान्स बनाने का समय है। अपने गोल्स को एनलाइज करें नए साल के लिए स्ट्रेटेजी तैयार करें। रिश्ते में थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन वह समय के साथ बेहतर हो जाएगी। बजट बनाने का अच्छा समय है।
तुला राशि (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)
तुला राशि वालों के लिए संबंधों में बैलेंस लाने का समय है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने का प्रयास करें। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सोशल एक्टिविटीज और गैदरिंग्स से मूड फ्रेश होगा। टीम वर्क अच्छा रहेगा और काम में सराहना मिलेगी। साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आत्म-खोज का सप्ताह है। गहरी भावनाओं और विचारों से जुड़ें। फाइनेंस के मामले में सावधानी बरतें। अपनी सहज बुद्धि पर भरोसा करें। रिश्ते में गहराई और विश्वास बढ़ेगा। इमोशनल बॉन्ड्स मजबूत होंगे। किसी भी इंवेस्टमेंट से पहले रिसर्च करें।
धनु राशि (22 नवंबर – 21 दिसंबर)
धनु राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ हफ्ता होगा। सूर्य आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और ऊर्जा का लेवल भी अच्छा रहेगा। रिश्तों में खुलेपन और ईमानदारी का माहौल रहेगा। करियर में विस्तार और नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ होने की भी अच्छी संभावना है।
मकर राशि (22 दिसंबर – 19 जनवरी)

मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता बेहद खास होने वाला है, क्योंकि सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करने वाला है। यह नई शुरुआत और रिजॉल्यूशन का समय है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्दी मिलेगा। आप अपने रिश्ते के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं, उसे अगले लेवल पर ले जाने के बारे में सोच रहे हैं।
कुंभ राशि (20 जनवरी – 18 फरवरी)
कुंभ राशि वालों के विचारों में नयापन आएगा। आपकी सोच और अलग दृष्टिकोण लोगों को प्रभावित करेगा। अगर कुछ काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उसे ग्रुप में करें, उससे लाभ होगा। आपकी दोस्ती रिलेशनशिप का रूप ले सकती है।
मीन राशि (19 फरवरी – 20 मार्च)
मीन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक विकास का समय है। कला, संगीत या लेखन से जुड़ी गतिविधियां आपका मूड बेहतर करेंगी। ध्यान और योग का अभ्यास लाभदायक होगा। क्रिएटिव फील्ड में आपके प्रोजेक्ट्स सफल होंगे।
22-28 दिसंबर का राशिफल सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास ला रहा है। हमें उम्मीद है इसे पढ़कर आपको अपने सवालों के जवाब मिलेंगे और आप भविष्य के लिए मेहनत करेंगे।
फीचर्ड इमेज सोर्स