फरवरी का दूसरा हफ्ता बेहद शानदार होने वाला है, क्योंकि यह ‘लव वीक’ है। साप्ताहिक राशिफल 9-15 फरवरी के वीक में भी ग्रहों की चाल में बदलाव आपके जीवन में नए मोड़ ला सकती है। कुछ राशि वालों के लिए यह समय सुनहरे अवसरों का होगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।

क्या आप यह जानना चाहेंगे कि आने वाला हफ्ता आपकी लाइफ में किस तरह के पॉजिटिव और चैलेंजिंग बदलाव लाने वाले हैं? चलिए इस लेख में जानें अपना राशिफल।

मेष राशि

aries horoscope

मेष राशि के जातकों के लिए साप्ताहिक राशिफल 9-15 फरवरी का सप्ताह काफी इंटरेस्टिंग और एनर्जी से भरा रहेगा। वर्कप्लेस में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और नए ज़िम्मेदारी के अवसर आएंगे। बिजनेसमैन्स के लिए यह वीक काफी बेहतरीन रहने वाला है। आपको धन लाभ भी हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अगर आप मिंगल हैं, तो रिलेशनशिप वीक के अंत तक काफी स्ट्रॉन्ग होगा। सिंगल लोगों के जीवन में कोई आने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे। बिजनेस में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर फैसले लें। वीक खत्म होते-होते इनकम के सोर्स मिलेंगे और लाभ होगा। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ में चीज़ें धीरे-धीरे एक कदम आगे बढ़ेंगी। इस वीक आपका मन धार्मिक काम में भी लगेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल 9-15 फरवरी थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अगर आप अपनी गाड़ी से आना-जाना करते हैं, तो इस वीक गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अपनों से बातचीत करते हुए संयम बनाए रखें, इससे रिश्ते अच्छे होंगे। वर्कप्लेस पर छोटी-मोटी असहमति हो सकती है, इसलिए किसी तरह के विवाद से दूर रहें। प्रॉपर्टी के मामलों में खासतौर से सतर्क रखें। लव लाइफ में धैर्य रखें और जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आएगा। इस वीक आपको दोस्तों और शुभचिंतकों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा। करियर में अच्छी ग्रोथ होगी और आय में वृद्धि होगी। अगर ट्रैवल प्लान बना रहे हैं, तो अच्छा है, क्योंकि ट्रैवल शुभ रहेगा। मैरिड कपल्स के लिए यह वीक कूल रहने वाला है और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि को भाग्य का साथ इस सप्ताह ज़रूर मिलेगा। अब्रॉड प्लान से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़े सौदे हो सकते हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में भी वीक अच्छा रहने वाला है, हो सकता है आपको प्रमोशन मिले। मिंगल कपल्स के बीच में कुछ समय से जो गलतफहमियां चल रही थीं वो दूर होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के यह मिश्रित फल देने वाला सप्ताह है। सेहत और रिश्तों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। साप्ताहिक राशिफल 9-15 फरवरी के मुताबिक, पारिवारिक मामलों में बहुत समझ से काम लेना होगा। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें। सप्ताह के अंत में स्थिति सुधरेगी।

तुला राशि

libra horoscope

तुला राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सुख-सुविधा की चीजों पर अनावश्यक खर्च से बचें। व्यापार में जोखिम भरे निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। जीवनसाथी का भरोसा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल 9-15 फरवरी नए अवसरों का सप्ताह है। दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाकर काम करें तो सफलता मिलेगी। व्यापार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलेगी। संपत्ति संबंधी सौदे लाभप्रद होंगे। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार में प्रेम और सद्भाव का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

इसे भी पढ़ें: Yearly Horoscope 2026: आपके लिए कैसा होगा नया साल? जानें मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक राशिफ

धनु राशि

धनु राशि वालों यह अत्यंत शुभ सप्ताह है आपके लिए। इस वीक पुरानी समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नई योजनाओं में शुभचिंतकों की सलाह लें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी लव लाइफ काफ़ी और मजबूत होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

मकर राशि

साप्ताहिक राशिफल 9-15 फरवरी की माने तो किस्मत पूरी तरह आपके साथ है। सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपकी प्रतिभा की तारीफ होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। प्रेम और विवाहित जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ राशि

यह आपके लिए पिछले सप्ताह से बेहतर समय है। निजी समस्याओं का हल निकलेगा। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद होगी। नौकरी में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। परिवार में शांति और सौहार्द रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए शुभ समय है, विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है।

मीन राशि

pisces horoscope

साप्ताहिक राशिफल 9-15 फरवरी का वीक आपके लिए संतुलित और पॉज़िटिव रहेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। पारिवारिक संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम प्रसंग में आपसी विश्वास बढ़ेगा।

फ़ीचर्ड इमेज़ सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.