सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनका बिजनेस नहीं, बल्कि उनकी निजी ज़िंदगी है। जिस चंद्रिका ने दिल्ली की सड़कों पर एक छोटी-सी स्टॉल से अपना सफर शुरू किया था और ‘बिग बॉस OTT 3’ तक का सफर तय किया, वह आज अपनी शादीशुदा जिंदगी के टूटने की कहानी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर रही हैं।

3 दिन पहले चंद्रिका ने पति युगम गेरा पर चीटिंग का आरोप लगाया था। अब कल ही चंद्रिका के पति भी सामने आए हैं और उन्होंने एक वीडियो के ज़रिए बताया कि चंद्रिका ने भी उन्हें धोखा दिय़ा था। इस पूरे मामले ने लोगों को चकरा दिया है। क्या है यह पूरा माामला आइए जानते हैं।

वड़ा पाव गर्ल ने लगाए पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति युगम गेरा (यश दीक्षित) पर किसी और महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया। वीडियो में रोते हुए चंद्रिका ने कहा कि पिछले दो महीनों से वह चुप थीं, लेकिन अब और नहीं।

चंद्रिका ने अपने वीडियो में कहा, “दो महीने से ज़्यादा हो गए हैं। मैं बोल नहीं रही थी, चुप थी। दिखाऊं क्या? ये सबूत है। मैं काम कर रही हूं, बच्चे को संभाल रही हूं, घर चला रही हूं, सब कुछ मैं ही कर रही हूं। और आप उठकर ये सब करने का फैसला कर लेते हो? किससे पूछकर? क्यों? वो लड़की जो पूरा दिन आपके इर्द-गिर्द घूमती रहती है- ‘माई हसबैंड, माई लव, माई होम’,  सिर्फ फोटो नहीं हैं। फोटो से भी बदतर चीजें हैं जो मेरे दिमाग को तोड़ रही हैं। मैं काम नहीं कर पा रही, कुछ नहीं कर पा रही। क्यों?”

वीडियो में चंद्रिका ने अपने पति की किसी दूसरी लड़की के साथ तस्वीरें भी दिखाईं और कहा कि उनके पास इससे भी ज़्यादा सबूत हैं, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।

युगम गेरा का पलटवार

वड़ा पाव गर्ल के आरोपों के बाद उनके पति युगम गेरा ने भी चुप नहीं रहना बेहतर समझा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हां, उन्होंने गलतियां की हैं, लेकिन वह इतनी बड़ी नहीं हैं। युगम ने दावा किया कि उनके पास भी कई सबूत हैं, लेकिन वह उन्हें सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

युगम ने कहा, “तुमने जो दिखाना था दिखा दिया। गलती मेरी है और मैं मानता हूं, लेकिन इतनी बड़ी नहीं है। जब सबूतों की बात कर रही हो, तो मेरे पास भी बहुत कुछ है। अगर मैं चाहूं तो बहुत कुछ कर सकता हूं, लेकिन नहीं करूंगा। और याद रखो, जो रेस्टोरेंट तुम चला रही हो वो मेरी वजह से है। तुझे मैंने बनाया है याद रख।”

इसके बाद, युगम गेरा ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने चंद्रिका को रेस्टोरेंट के पास भी न आने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता अगर चंद्रिका किसी और के साथ हैं।

सोशल मीडिया पर इस हंगामे की हो रही है चर्चा

‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका के वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। जहां कुछ लोगों ने चंद्रिका के प्रति सहानुभूति जताई और उनका समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने इसे सिर्फ कंटेंट क्रिएशन का एक हिस्सा बताया। कुछ यूजर्स का मानना है कि ‘बिग बॉस’ में जाने के बाद चंद्रिका ने विवादों को अपनी पहचान बना लिया है और यह सब सिर्फ सुर्खियों में बने रहने की कोशिश है।

वाकई टूट रही है शादी या यह सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है?

chandrika dixit-yugam gera controversy

Image Source

चंद्रिका और युगम के इन वीडियोज को देखकर कई लोगों का यह भी कहना है कि यह एक स्ट्रैटेजी हो सकती है। दरअसल, बिग बॉस के बाद चंद्रिका ने अपने स्टॉल को एक दुकान का रूप दे दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उनका बिजनेस डगमगाने लगा। लोगों का कहना है कि इसी बिजनेस को बचाने के लिए यह एक पब्लिक स्टंट हो सकता है।

तो क्या चंद्रिका और युगम के ये सोशल मीडिया वीडियोज सिर्फ दर्शकों को खींचने का एक तरीका है? क्या यह एक शॉर्ट टर्म मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है जो उनके बिजनेस को चर्चा में रखने के लिए बनाई गई है?

या फिर यह एक-दूसरे को पब्लिकली बदनाम करने का तरीका है, जो कानूनी लड़ाई में फायदा दे सके? जब तलाक या कस्टडी केस होते हैं, तो अक्सर लोग सोशल मीडिया पर अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश करते हैं।

एक और संभावना यह भी है कि क्या वे जनता से अपील कर रहे हैं कि लोग आएं और उनकी शादी बचाएं? क्या यह सब इस उम्मीद में किया जा रहा है कि सोशल मीडिया का दबाव या जनता की सहानुभूति उनके रिश्ते को बचा सकती है?

फिलहाल, हमारी वड़ा पाव गर्ल और युगम के बीच का यह विवाद सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोग इसे एक रियल क्राइसिस मान रहे हैं, वहीं दूसरे इसे पब्लिसिटी का एक हथकंडा बता रहे हैं।

सच्चाई जो भी हो, एक बात तो तय है कि ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने सुर्खियों में बने रहने का हुनर जरूर सीख लिया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सब उनके लिए फायदेमंद साबित होगा या फिर यह एक ऐसा रास्ता है जो आगे चलकर और भी मुश्किलें पैदा कर सकता है?

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.