क्या आपको पता है कि लिविंग रूम की डेकोरेशन कितने मायने रखती है? यह हर घर की पहचान होता है। यह वो जगह है जहां परिवार एक साथ वक्त बिताता है और मेहमानों की खातिरदारी होती है। यही वजह है कि हर कोई चाहता है कि उसका लिविंग रूम साफ-सुथरा, सजा-धजा और आकर्षक दिखे।
लेकिन जब लिविंग रूम छोटा हो, तो सजावट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हर एक सामान को सोच-समझकर चूज़ करना पड़ता है, क्योंकि ज़रा-सी भी लापरवाही कमरे को स्टोर रूम जैसा भरा-भरा और घुटन भरा बना सकती है।
अगर आप भी अपने छोटे लिविंग रूम को स्पेशियस और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो ये स्मार्ट टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।
1. लिविंग रूम की डेकोरेशन में एड करें मिरर
Image Source
अगर आप चाहते हैं कि आपका लिविंग रूम बड़ा लगे, तो मिरर लगाने से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। मिरर कमरे में गहराई और ऊंचाई का इल्यूज़न क्रिएट करता है। अगर आपके पास एक लंबा फ्लोर मिरर है, तो उसे कमरे के किसी कोने में दीवार से सटाकर रखें। आप खुद देखेंगे कि कमरा कितना खुला लगने लगेगा।
अगर आप वॉल मिरर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक बड़े मिरर की बजाय अलग-अलग साइज़ के कई मिरर एक दीवार पर सजाकर लगाएं। यह तरीका कमरे को और भी ज़्यादा बड़ा दिखाता है।
2. फर्नीचर को दीवार से थोड़ा हटाकर रखें
लिविंग रूम की डेकोरेशन में फर्नीचर की सेटिंग अहम होती है। अक्सर लोग सोफे और बाकी फर्नीचर को दीवारों से बिल्कुल सटाकर रख देते हैं, यह सोचकर कि इससे बीच में जगह बचेगी। लेकिन यह तरीका कमरे को और छोटा दिखाता है। जब आप फर्नीचर को दीवार से थोड़ा आगे खींचते हैं, तो दीवार और सोफे के बीच बनी वो छोटी-सी जगह कमरे में एक हवादार और खुला-खुला एहसास देती है।
इसके अलावा, कुर्सियों को थोड़ा करीब लाकर एक कोज़ी कोना भी बनाया जा सकता है, जहां बैठकर घर के सदस्य आराम से बातें कर सकें, बिना आवाज़ ऊंची किए!
3. पर्दे और दीवार का रंग एक जैसा रखें
Image Source
यह एक ऐसी ट्रिक है जिसे बहुत लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन इससे असर बहुत गहरा पड़ता है। जब पर्दों का रंग दीवार के रंग से मिलता-जुलता है, तो पूरा कमरा seamless और बड़ा नज़र आता है। इसके उलट, अगर पर्दे दीवार से बिल्कुल अलग रंग के हों, तो वे कमरे को टुकड़ों में बांट देते हैं और जगह छोटी लगने लगती है।
हमेशा हल्के रंग के पर्दे चुनें जो दीवार के करीब हों। इससे आंखें बिना रुके पूरे कमरे में घूमती हैं और कमरा बड़ा लगता है।
4. लिविंग रूम की डेकोरेशन में लाइटिंग का कमाल
घर में जितनी ज़्यादा धूप और नेचुरल रोशनी आएगी, कमरा उतना ही बड़ा और लाइवली लगेगा। इसलिए खिड़कियों पर भारी और गहरे रंग के पर्दे लगाने से बचें। इसकी जगह हल्के और sheer फैब्रिक के पर्दे चुनें जो धूप को अंदर आने दें।
इसी तरह अगर आपके कमरे में नेचुरल लाइट नहीं आती है, वॉल लैंप और वॉल फिक्सचर का इस्तेमाल करें। अब अगर आपके लिविंग एरिया में मिरर होंगे, तो लाइट से उनपर रिफ्लेक्शन पड़ेगा, जो रूम को और बड़ा दिखाएगा।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना किसी बड़े बदलाव या खर्च के अपने छोटे लिविंग रूम को एक स्टाइलिश और spacious जगह में बदल सकते हैं। ध्यान रखें कि लिविंग रूम की डेकोरेशन से आप काफी कुछ बदल सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स