1. फ्लोटिंग शेल्व्स लगाएं
Image Source
आप दीवारों का इस्तेमाल स्टोरेज के लिए कर सकते हैं पता है ना आपको? बाथरूम की टॉयलेट या सिंक के ऊपर फ्लोटिंग शेल्व्स लगवाकर आप रोज़मर्रा की चीजें जैसे टॉवल्स, क्रीम, साबुन और छोटी बोतलें ऑर्गेनाइज़्ड रख सकते हैं इससे फर्श या स्लैब पर चीज़ें बिखरी नहीं पड़ेंगी। आपका छोटा स्पेस भी काफी खुला-खुला और बड़ा दिखेगा।
2. मिरर कैबिनेट बनवाएं
आपके भी बाथरूम में मिरर तो होगा ही… क्यों न उसे कैबिनेट बनवाएं? आप मिरर के पीछे ड्रॉअर या शेल्फ लगवा सकते हैं। यह छोटी लेकिन काफी ज़रूरी चीजों को छुपाकर रखने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे सिंक की जगह भी साफ रहती है और रोज़मर्रा का सामान आसानी से मिल जाता है। यह काफी यूज़फुल bathroom storage hacks में से एक है।
3. बास्केट्स को दें बाथरूम में जगह
Image Source
अगर आपके सिंक के नीचे खाली जगह है, तो उसे यूं ही खाली न छोड़ें। इस हिस्से को कैबिनेट या छोटे-छोटे बास्केट्स में बदलकर आप बेहतरीन स्टोरेज बना सकते हैं। यहां टॉयलेट क्लीनर, तौलिए, एक्स्ट्रा साबुन, टिश्यू या स्किन केयर प्रोडक्ट्स आसानी से रखे जा सकते हैं। इससे बाथरूम हमेशा साफ-सुथरा दिखता है और ज़रूरत पड़ने पर चीज़ें ढूंढने में भी समय नहीं लगता।
4. कॉर्नर शेल्व्स आएंगे काम
ये उन bathroom storage hacks में से जो अक्सर लोगों के बाथरूम में नज़र आता है। अगर आपके बाथरूम के कोने खाली हैं, तो उसे यूज़ करें। अगर कॉर्नर में शेल्व्स लगवा सकते हैं, तो यह बहुत अच्छा है। इन कॉर्नर में आप टॉवल्स, प्लांट्स या डेकोरेटिव आइटम्स रख सकते हैं। कोने में शेल्फ लगाना एक स्मार्ट तरीका है जिससे स्पेस का पूरा उपयोग हो जाता है।
5. शॉवर में भी स्टोरेज बढ़ाएं
Image Source
शॉवर एरिया में शॉवर कैडी या हैंगिंग स्टोरेज लगाना बढ़िया bathroom storage hacks मे से एक हैक है। यह आपकी शैम्पू, कंडीशनर और बॉडी वॉश जैसी चीज़ों को पहुंच में रखेगा। साथ ही उन्हें अलग-अलग रखने से बाथरूम और भी ज़्यादा ऑर्गेनाइज़्ड दिखेगा। अलग-अलग सेक्शन होने की वजह से हर चीज़ की अपनी जगह तय रहती है, जिससे बोतलें फिसलकर नीचे नहीं गिरतीं और शॉवर एरिया गीला और बिखरा हुआ भी नहीं दिखता।
6. साफ-सफाई और ऑर्गेनाइज़ेशन का रखें ख्याल
हर हफ्ते थोड़ी-सी मेहनत करके अपने बाथरूम की चीज़ों को सॉर्ट करें। जिन चीज़ों का रोज़ यूज़ नहीं होता, उन्हें अलग जगह पर स्टोर करें। छूटी-छूटी चीज़ें जैसे बालों के क्लिप, क्यू-टिप या कटिकुलर टूल्स छोटे कंटेनर में रखें, ताकि वे कहीं बिखरी न दिखें। मिरर और स्लैब्स की थोड़ी-थोड़ी सफाई रोज़ाना करें।
छोटा बाथरूम होने का मतलब यह नहीं कि आप उसे फैला ही रहने देंगे। ये Bathroom Storage Hacks आप भी आजमाकर जरूर देखें और अपने छोटे स्पेस को ऑर्गेनाइज़्ड दिखने में मदद करें।