“अरे यार! उससे मिलकर लगा ही नहीं कि पहली बार मिल रही हूं। ऐसा लगा जैसे उसे पिछले जन्म से जानती हूं”… क्या आपके साथ ऐसा कभी हुआ है? कभी-कभी ज़िंदगी में एक ऐसा शख्स आता है जिससे मिलकर लगता है कि बस यही है। दिल की धड़कन तेज़, आंखों में चमक और दिमाग में बस वही बस जाता है। लेकिन कुछ दिनों बाद शुरू होता है दर्द का सिलसिला। आप इस रिश्ते में खुद को भूलने लगते हैं। इसे लोग Karmic Relationship कहते हैं।

हमें लगता है कि क्या हम इस तरह का रिलेशनशिप भी हो सकता है? ‘कर्मिक’ शब्द को समझ गए, तो आप उन रिश्तों की उलझन में एक तरह का क्रम और पैटर्न भी समझ जाते हैं, जो ऊपर से बिल्कुल बेतरतीब लगते हैं। कर्मिक रिश्ता आम रिश्तों जैसा नहीं होता, जिनका एक तय समय होता है।

माना जाता है कि Karmic Relationship सिर्फ एक जन्म तक सीमित नहीं रहते, बल्कि कई जन्मों से जुड़े होते हैं। यही वजह है कि ऐसे रिश्ते बहुत गहरे, इंटेंस और कभी-कभी समझ से परे लगते हैं। कार्मिक रिश्तों को पहचानने के लिए ये साइन्स जानने जरूरी हैं।

1. पहली नज़र में ही धड़कन तेज़ हो जाती है

what is a karmic relationshipImage Source

जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं, तो क्या आपको कुछ अलग एहसास होता है? जैसे बिजली का करंट लग गया हो। ऐसा लगना कि ये शख्स तो आपको पहले से जानता है या आप इसे बरसों से जानते हैं। बस कुछ ही मिनटों में लगता है कि हां, यही है वो। ये अजीब-सा कनेक्शन इतना मज़बूत होता है कि आप चाहकर भी इससे दूर नहीं भाग सकते। यही Karmic Relationship का पहला साइन है।

2. इस रिश्ते में सब कुछ जल्दी-जल्दी होता है

अभी दो हफ्ते पहले मिले थे और अब लगता है जैसे सालों से साथ हैं। मैसेज पर मैसेज, कॉल पर कॉल, मिलने की तड़प… सब कुछ इतनी तेज़ी से होता है कि आपको सोचने का वक्त ही नहीं मिलता। दिल आगे बढ़ने के लिए बस हामी भरता जाता है और दिमाग पूछता है कि यह सब इतनी जल्दी क्यों हो रहा है?

3. Karmic Relationship में आपका जजमेंट खत्म होने लगता है

how do you know if a relationship is karmicImage Source

Karmic Relationship में आपका जजमेंट खत्म होने लगता है। आपकी सोच, तर्क और लिमिट्स धीरे-धीरे धुंधली पड़ जाती हैं। आप उस व्यक्ति से ऐसी बातें सहने लगते हैं, जिन्हें आप किसी और से कभी बर्दाश्त नहीं करते। दिमाग कहता है कि यह रिश्ता ठीक नहीं है, लेकिन दिल दिमाग की नहीं सुनता। दिल हमेशा उस इंटेंस लव को चुनता है, जो आपको रोज़ धीरे-धीरे जलाता है।

4. बार-बार उसी साइकिल में फंसना

आप जानते हैं कि आपके लिए क्या सही है, फिर भी खुद को बार-बार उसी इंसान के पास लौटता हुआ पाते हैं। आप अलविदा कहते हैं, खुद से वादा करते हैं कि अब सब खत्म है, लेकिन फिर भी कोई पावर आपको वापस खींच लेती है। हर बार लौटने पर थोड़ी उम्मीद होती है और उतना ही दर्द भी… जैसे प्यार आपको आपकी सहनशक्ति की आखिरी हद तक ले जा रहा हो।

5. Karmic Relationship में आप इस रिश्ते में थकने लगते हैं

how long do karmic relationships lastImage Source

Karmic Relationship बहुत इंटेंस होता है। आप इसमें मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से ही थक जाते हो। आपकी फीलिंग्स हाई होती हैं, लेकिन आपसी तकरार आपको बार-बार चोट पहुंचाती है। आप हर बार इस रिश्ते के लिए खुद को तोड़ते हो… इसमें बस तड़प, जुनून और ऐसी थकान होती है जो आपके अस्तित्व में उतर जाती है।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.