आसमान में ग्रहों की चाल बदल रही है और साथ ही बदलने वाली है आपकी जिंदगी की दिशा भी! Saptahik Rashifal 15-21 December में कुछ खास घटने वाला है क्योंकि इस हफ्ते मंगल ग्रह मकर राशि में दाखिल हो रहा है, जो आपके मन को साफ और इरादों को मजबूत बनाएगा। सबसे खास बात है कि साल 2025 का आखिरी New Moon 19 दिसंबर को आ रहा है। यानी ये समय है नए संकल्प लेने का, अपनी मंजिल तय करने का और नए-नए बदलावों को स्वीकार करने का। हर राशि के लिए कुछ खास होने वाला है, तो आइए देखें कि इस हफ्ते में आपकी जिंदगी की दिशा कैसे बदलेगी।

मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल)

December Weekly Horoscope:

मेष राशि वालों को इस हफ्ते की शुरुआत में अपनी अंदर की शक्ति का एहसास होगा। बस जरा संभलकर रहना क्योंकि आप थोड़े जल्दबाजी में रहकर गलत फैसले ले सकते हैं। हफ्ते के बीच में किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। दूसरों से बात करते वक्त प्यार और समझदारी से पेश आएं। अगले छह हफ्ते आपके करियर के लिए धमाकेदार होने वाले हैं। आपने जो सोचा है वो जरूर पूरा होगा।

वृषभ राशि (20 अप्रैल – 20 मई)

वृषभ राशि के वालों के लिए यह हफ्ता प्यार को डेडिकेटेड रहेगा। उनका दिल प्यार की बातों में उलझा रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में आप अपने करीबियों के साथ ज्यादा समय बिताने के मूड में रहेंगे। आपकी बातचीत ज्यादा खुली और सच्ची होगी और आप अपनी मन की बातों को बेझिझक कहेंगे। वीकेंड पर किसी खास काम में बिजी रहेंगे। अपने आइडिया दूसरों के साथ शेयर करें और मदद लेकर काम करें। आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।

मिथुन राशि (21 मई – 20 जून)

मिथुन राशि वालों के लिए Saptahik Rashifal 15-21 December बहुत खास है। ये हफ्ता उनके लिए सब्र और नई सोच का है। शुरुआत में आपको पहले की अटकी चीजों से छुटकारा मिलेगा। इसके बाद, आप सोच-समझकर काम कर सकेंगे। अपनी क्रिएटिविटी को निखारने के लिए कोई अच्छी किताब पढ़िए या नए सब्जेक्ट्स पर खोजबीन कीजिए। वो सब करें जो आपके दिल को सुकून देता है। इन सभी चीजों के बीच अपने लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।

कर्क राशि (21 जून – 22 जुलाई)

कर्क राशि के जातक इस हफ्ते थोड़ा सेंटिमेंटल रहेंगे। आप प्यार के असली मतलब को समझेंगे। दूसरों के लिए कुछ करना आपको अच्छा लगेगा। इसके अलावा, इमोशन्स के साथ-साथ अपने काम और क्रिएटिविटी पर भी ध्यान दें। हफ्ता शानदार रहेगा, क्योंकि आपको दोस्तों और फैमिली के साथ भी वक्त बिताने को मिलेगा। वर्क प्लेस में टीमवर्क काम आएगा और प्रोजेक्ट्स अच्छे से निपटेंगे।

सिंह राशि (23 जुलाई – 22 अगस्त)

सिंह राशि वाले याद रखें कि आप अपनी कहानी के निर्माता हैं! इस हफ्ते की शुरुआत में आपकी बुनियाद मजबूत होगी। अगर करियर पर फोकस है तो अपने लक्ष्यों पर काम करने का ये सबसे अच्छा समय है। जो बदलाव करने हैं, अब उनके लिए कदम उठाएं। वीकेंड पर अपनी दिनचर्या में सुधार करें।

कन्या राशि (23 अगस्त – 22 सितंबर)

कन्या राशि के साथियों के लिए ये हफ्ता रचनात्मकता से भरा होगा। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट के बारे में सोच रहे हैं, तो उसे शुरू करने का यह सही समय है। उसे लेकर जो रिसर्च करेंगे, वो भी सफल होगी। आप डिटेल्स पर बेहतरीन तरीके से ध्यान दे पाएंगे। इस हफ्ते आप अपनी क्रिएटिविटी को खुलकर एक्सप्लोर करेंगे। अपने काम पर गर्व करें और ऐसे ही आगे बढ़ते जाएंगे।

तुला राशि (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)

तुला राशि वालों के लिए Saptahik Rashifal 15-21 December में दोस्ती ही मुख्य थीम है! आप दूसरों के प्रति ज्यादा करुणामय और समझदार रहेंगे। पुराने रिश्तों को सुधारने का अच्छा मौका है, इसलिए अतीत में हुई किसी रिश्ते में नोंक-झोक को सुलझा लेंगे। दोस्तों के साथ वक्त बिताना आपको एनर्जी देगा। मूवी नाइट या डिनर प्लान कर सकते हैं। रिलेशनशिप भी बेहतर होगा और पार्टनर से दिल की बात कर सकेंगे। इस बीच सेल्फ-केयर पर भी ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

वृश्चिक राशि वालों की महत्वाकांक्षा इस हफ्ते उड़ान भरेगी! हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि में होगा, जो आपको आत्मविश्वास से भर देगा। आपका ऑरा लोगों को अपनी ओर खींचेगा। अपने आप पर फोकस करने का बहुत अच्छा समय है। अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। वीकेंड पर दोस्ती का दायरा बढ़ेगा और क्रिएटिव आइडियाज भी आएंगे। आर्टिस्ट्स के लिए यह समय शानदार होने वाला है।

धनु राशि (22 नवंबर – 21 दिसंबर)

धनु राशि वालों के लिए Saptahik Rashifal 15-21 December बड़े बदलाव लेकर आ रहा है! आपके लिए यह हफ्ता पर्सनल चेंज का होगा। कुछ चीजों की वजह से आप स्ट्रेस में थे, लेकिन अब आपको राहत मिलेगी। इस बीच अपनी एनर्जी का ख्याल रखें और जरूरत हो तो आराम से चलें। आपके रिश्ते बेहतर होंगे और आप ज्यादा ऑप्टिमिस्टिक महसूस करेंगे। फ्यूचर के बारे में सोचेंगे और कुछ प्लान्स बना सकते हैं।

मकर राशि (22 दिसंबर – 19 जनवरी)

saptahik rashifal 1-7 dcemeber-aries

ये हफ्ता मकर राशि वालों के लिए बेस्ट होने वाला है। दरअसल, मंगल आपकी राशि में आ रहा है, जो आपको एक्शन मोड में ला देगा।  नए साल की तैयारी करते हुए अपने काम पूरे करें। अपने रिश्तों पर थोड़ा-सा ध्यान दें और फिर देखें आपके रिलेशनशिप्स फलेंगे और फूलेंगे। वर्क प्लेस पर आपका काम अच्छा रहेगा। टीम का सपोर्ट मिलेगा। अपने सपनों पर ध्यान दें और एक बढ़िया फ्यूचर प्लान तैयार करें।

कुंभ राशि (20 जनवरी – 18 फरवरी)

कुंभ राशि वालों ये आपके लिए दिलचस्प हफ्ता होगा। सभी की नजरें आप पर रहेंगी, इसलिए किसी तरह के ड्रामे या पॉलिटिक्स से दूर रहें। वर्क फ्रंट पर काफी क्रिएटिव रहेंगे और नए आइडियाज दूसरों को भी पसंद आएंगे। बीच में तोड़ा अपनी फीलिंग्स पर काबू रखें, क्योंकि किसी वजह से आप ओवरव्हेल्म हो सकते हैं। मन शांत रखने के लिए जर्नलिंग और मेडिटेशन काम आएगा।

मीन राशि (19 फरवरी – 20 मार्च)

मीन राशि के दोस्तों अपने आइडियाज को बेहतर बनाने के लिए कम्युनिकेशन पर फोकस करें। आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलेगी। आपके पास कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आएंगी, जिन पर मेहनत से काम करेंगे, तो सक्सेस पाएंगे। अपने काम को लेकर आप स्पॉटलाइट में रहेंगे और सोशलाइजिंग मजेदार होगी।

तो दोस्तों, तैयार हो जाइए इस खास हफ्ते के लिए! नए साल से पहले ये आखिरी मौका है अपने इरादे पक्के करने का। हमें उम्मीद है Saptahik Rashifal 15-21 December आपके मन में नई उम्मीद जगाएगा और आपको प्रेरित करेगा।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.