‘कहते हैं ख़ुदा ने इस जहां में सभी के लिए, किसी न किसी को है बनाया हर किसी के लिए…’ क्या ये लाइनें सुनकर आपको कभी लगा कि इसमें सच्चाई होगी? ऐसा माना जाता है कि ऊपर से जोड़ियां बनकर आती हैं। आपकी लाइफ में आने वाले लोगों का आपसे मिलना तय होता है। यही Red String of Fate कहलाता है।
शायद यह सिर्फ यूं ही कह दी गई बात नहीं है। इसका ज़िक्र कई एशियन फोकलोर में भी मिलता है। इसे Red String Theory भी कहा जाता है। माना जाता है कि हर इंसान के हाथ में एक इंविज़िबल लाल धागा बंधा होता है, जो उसके सोलमेट के हाथों से बंधा होता है। और सही समय पर आप अपने सोलमेट से मिलते हैं।
मगर क्या वाकई ऐसा होता है? या यह दुनिया के तमाम लोगों को प्यार पर भरोसा करने के लिए गढ़ी कहीं कहानियां हैं?
आखिर क्या है Red String of Fate Theory?
Image Source
एशियन फोकलोर, खासतौर से, चाइना, जापान और कोरिया में इस कॉन्सेप्ट को दिल से माना जाता है। कहते हैं कि लाल रंग का महीन-सा धागा हर इंसान की छोटी उंगली में बंधा होता। यह धागा दो दिलों को जोड़ता है। यह Red String उलझता है, खिंचता है, लेकिन कभी टूटता नहीं है। और जब वक्त सही होता है, तो इस धागे से बंधे लोग आखिर में ज़रूर मिलते हैं।
चाइना की लोककथाओं को पढ़ा जाए, तो वो इसे देवता मानते हैं। जिनका नाम Yuè Xià Lǎorén है। कहते हैं कि यही तय करते हैं कि किसकी किस्मत किससे जुड़ी है।
कोरियाई लोगों का मानना है कि ये धागा दो सोलमेट्स की छोटी उंगलियों में बंधा होता है। लेकिन जापानी लोगों का मानना है कि यह सिर्फ सोलमेट्स के लिए नहीं है, यह उन तमाम लोगों के लिए भी है जो आपकी ज़िंदगी में आते हैं।
कभी नहीं टूटता Red String of Fate
लेजेंड्स के मुताबिक, ये धागा कभी टूटता नहीं। चाहे कितना भी खिंचे, चाहे कितना भी उलझे, लेकिन यह कभी भी नहीं टूट सकता है। माना जाता है कि चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में हों, चाहे वक्त कैसा भी हो, चाहे हालात कैसे भी हों, अगर दो लोग इस धागे से बंधे हैं, तो उनका मिलना तय है।
कभी-कभी लगता है कि जो इंसान आपके लिए था, वो चला गया। रास्ते अलग हो गए। लेकिन अगर धागा सच्चा है, तो रास्ते फिर मिलते हैं। हो सकता है महीनों बाद, सालों बाद या एक अलग ज़िंदगी में।
यह Red String of Fate एक ख़ूबसूरत एहसास है जो यह याद दिलाता है कि आपका जीवन कैसा भी चल रहा है, आपके जीवन में आने वाला इंसान आकर ही रहता है।
उम्मीद, प्यार और डेस्टिनी का Symbol है यह लाल धागा?
Image Source
यह धागा इस विश्वास को इतना पावरफुल बनाता है, वो सिर्फ इसका रोमांटिक होना नहीं है, बल्कि जो कम्फर्ट यह देता है, वो भी है। क्योंकि लाइफ काफी अनिश्चित है। लोग आते-जाते रहते हैं। कभी हम सही इंसान से गलत टाइम पर मिलते हैं। कभी हम बस यह सोचने लगते हैं कि कितना इंपॉर्टेंट इंसान क्यों चल गया?
लेकिन रेड स्ट्रिंग थ्योरी हमें याद दिलाती है कि जो चीज़ हमारे लिए बनी है, वो हमेशा दूर नहीं होती। शायद आज नहीं, लेकिन कल वो हमें ज़रूर मिलेगी। यह धागा हमें अपनी लाइफ के लोगों को अलग नज़र देखने पर मज़बूर करता है। वो दोस्त जो बस मुलाकात में ही घर जैसा पील करने लगता है। वो इंसान जिससे हम बार-बार मिलते रहते हैं। वो प्यार जो बार-बार हमारी ज़िंदगी में वापस आ जाता है, चाहे कितनी बार भी चीज़ें टूट गई हों। शायद ये बस कॉन्सिडेंस नहीं है।
और जिन लोगों को अब तक अपना पार्टनर या दोस्त नहीं मिला है, उनके लिए यह Red String of Fate एक उम्मीद बांधता है।
Red String of Fate के Signs क्या हैं?
अब सवाल है कि हमें कैसे पता चलेगा कि जो इंसान हमारी ज़िंदगी में आया है, वो यूनिवर्स की ही चाल है? इसका जवाब है कि आपको इसके बारे में 100 परसेंट नहीं पता चल सकता है, लेकिन कुछ साइन्स हो सकते हैं, जो आपको एहसास दिला सकते हैं।
- बार-बार होने वाले को-इंसिडेंस इसका एक साइन हो सकता है। कई बार आप एक ही इंसान से कई अलग-अलग जगहों पर अचानक मिलते हैं।
- कभी किसी से पहली बार मिलकर ऐसा महसूस हुआ है कि उस इंसान से आपका पहले से कोई नाता है? यह प्रोफाउंड कनेक्शन भी एक साइन हो सकता है।
- कुछ लोगों के साथ कुछ भी कहने की ज़रूरत नहीं होती। वो खुद सारी बातें समझ लेते हैं। आपके इशारे समझ लेते हैं। ऐसा ही कुछ आपके पार्टनर के साथ हो सकता है।
फीचर इमेज सोर्स