अगर आपने हाल ही में K-Drama की दुनिया में कदम रखा है, तो यकीन मानिए कि आप एक बिल्कुल नई, रंगीन और बेहद मज़ेदार दुनिया में एंट्री कर चुके हैं। शुरुआत में सबसे ज्यादा कन्फ्यूज़न यही रहता है कि आखिर कौन-सा शो देखें? इतने पॉपुलर कॉमेडी कोरियन शोज हैं कि सही ड्रामा चुनना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप ऐसे शोज़ देखना चाहते हैं जिनमें कॉमेडी का परफेक्ट डोज़, हल्की-फुल्की कहानी, फील-गुड वाइब और प्यारे कैरेक्टर्स हों, तो ये 5 K-Dramas आपकी शुरूआत को मज़ेदार बनाने के लिए बेस्ट हैं।
K-Dramas लोगों को वैसे भी इसलिए पसंद आते हैं, क्योंकि उनका ह्यूमर स्टाइल बहुत क्लीन, सिचुएशनल और रियल-लाइफ फील वाला होता है। उनके कैरेक्टर्स, उनकी क्यूटनेस, उनकी अजीब-सी हरकतें और ओवर-द-टॉप रिएक्शंस आपको हर एपिसोड में हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अगर आफ वीकेंड पर मूड लाइट करना चाहते हैं या दोस्तों के साथ कुछ मज़ेदार शेयर करना चाहते हैं, तो ये शोज़ परफेक्ट हैं।
1. बिजनेस प्रपोज़ल (Business Proposal)
Image Source
एक पॉपुलर कॉमेडी कोरियन शो है, जो नए दर्शकों के लिए बिलकुल परफेक्ट है। कहानी एक लड़की की है जो अपनी दोस्त के लिए ब्लाइंड डेट पर जाती है, लेकिन सामने उसका बॉस निकल आता है! इसके बाद शुरू होता है एक हंसी-मजाक, झूठ, ड्रामा और रोमांटिक केमिस्ट्री का तड़का। हर एपिसोड में कोई न कोई ऐसा सीन होगा जो आपको जोर से हंसाने के लिए काफी है। यह ड्रामा आज भी मेरी वॉचलिस्ट में ऐडेड है और जब भी मन कुछ लाइट और फील-गुड शोज़ देखने का होता है, तो मैं इसे देख लेती हूं।
2. स्ट्रॉन्ग गर्ल दो बोन्ग-सून (Strong Girl Do Bong-Soon)
Image Source
मैंने भी पहली बार जब ड्रामा देखना शुरू किया था, तो एक दोस्त ने यह ड्रामा रेकमेंड किया था। इसे देखना मेरा बेस्ट डिसिजन था। मुझे याद है कि इसके कुछ सीन्स देखकर मैं कितना लोट-पोट हुई थी। अगर आपको सुपरहीरो, रोमांस, थोड़ा ड्रामा और खूब सारी कॉमेडी पसंद है, तो यह शो आपका फेवरेट बन जाएगा। यह कहानी है बोंग-सून नाम की एक लड़की की जिसे जन्म से सुपरपावर मिली हैं। उसकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और फिर उसकी लाइफ में एंट्री होती है एक कन्फ्यूज्ड लेकिन एडोरेबल गेम कंपनी के CEO की। दोनों की कॉमिक केमिस्ट्री और फनी सिचुएशन्स इस ड्रामा को सुपर-एंटरटेनिंग बनाते हैं।
3. वेटलिफ्टिंग फेयरी किम बोक-जू (Weightlifting Fairy Kim Bok-Joo)
Image Source
यह शो लाइफ के उन आसान, फन और रिलेटेबल मोमेंट्स के बारे में है, जिन पर हम हंसते भी हैं और याद भी रखते हैं। किम बोक-जू की अजीब-सी हरकतें, उसके क्रश पर ओवर-रिएक्शन और कॉलेज फ्रेंडशिप इस ड्रामा को फील-गुड और बहुत फनी बनाते हैं। ये ड्रामा अच्छे मूड का गारंटी कार्ड है। शो देखने के बाद आपको लगेगा कि आपने 16 एपिसोड किसी प्यारी, क्यूट, फनी लड़की और उसके दोस्तों के साथ बिताए हैं। यही वजह है कि कॉलेज लाइफ पर आधारित यह पॉपुलर कोरियन कॉमेडी शो नए दर्शकों के लिए Must-Watch है।
4. मिस्टर क्वीन (Mr. Queen)
Image Source
यह शो मेरी एक्सपेक्टेशन से ज्यादा फनी और मैजिकल था। इसके कैरेक्टर्स इतनी मजेदार हैं कि आपका उनसे मन ही नहीं भरेगा। यह कहानी है एक मॉडर्न-डे शेफ की, जो एक गलती से टाइम-ट्रैवल करके जोसन एरा की रानी के शरीर में पहुंच जाता है। बस शुरू होती हैं उसके जीवन में आने वाली दिक्कतें। रॉयल फैमिली के सामने उसकी अजीब चालें और मन ही मन बोले गए कॉमिक डायलॉग्स बेहद गजब हैं। ये सारे एलिमेंट्स मिलकर इसे एक आइकॉनिक फनी K-Drama बनाते हैं।
5. वेलकम टू वाइकिकि (Welcome to Waikiki)
Image Source
अगर आप सच-मुच लाफ-आउट-लाउड मूड में आना चाहते हैं, तो इस ड्रामा से शुरुआत करें। तीन लड़कों की कहानी जो एक गेस्टहाउस चलाते हैं, लेकिन हर दिन कोई न कोई नई मुसीबत उनके सिर पर होती है। इसकी कॉमेडी बिल्कुल अनप्रीडिक्टेबल, हद से ज्यादा मज़ेदार और कभी-कभी इतनी ओवर कि आप पेट पकड़कर हंसते ही रहेंगे। इसका हर एक कैरेक्टर आपका दिल जीत लेगा।
ये 5 पॉपुलर कॉमेडी कोरियन शोज़ के-वर्ल्ड की दुनिया में आपकी एंट्री को आसाना और बेहद मज़ेदार बना देंगे। तो अब देर किस बात की? बस पॉपकॉर्न लें, स्क्रीन ऑन करें और हंसी के साथ K-Drama की फील-गुड दुनिया में पहुंच जाएं।
फीचर्ड इमेज सोर्स