आज के डिजिटल युग में जहां स्मार्टफोन और सोशल मीडिया हर किसी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं, वहीं माता-पिता और बच्चों के बीच की दूरी भी बढ़ती जा रही है। पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग अब कोसो दूर है। टेक्नोलॉजी ने लाइफ को आसान बनाया है, लेकिन साथ ही रिश्तों में एक अनदेखी खाई भी पैदा कर दी है।
आज के बच्चे घंटों स्क्रीन के सामने बिताते हैं और परिवार से दूर होते जा रहे हैं। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताएं कि आप पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग को कैसे स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं।
1. बच्चे की पसंद और शौक में इंटरेस्ट दिखाएं
Image Source
पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग बनाने का तरीका है कि आप अपने बच्चे के शौक और पंसद में दिलचस्पी दिखाएं। जब आप जानते हैं कि आपका बच्चा क्या करना पसंद करता है, तो उससे जुड़ना आसान हो जाता है। जैसे, अगर आपका बच्चा पेंटिंग करना पसंद करता है, तो आप भी उसके साथ बैठकर पेंट कर सकते हैं। उसे अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन के बारे में बता सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटीज न केवल बॉन्ड को मजबूत करती हैं, बल्कि बच्चे को यह एहसास भी कराती हैं कि आप उसकी पसंद की रिस्पेक्ट करते हैं और उसके साथ समय बिताना चाहते हैं।
2. सरप्राइज देकर गहरी होगी पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग
बच्चे छोटी-छोटी खुशियों से बहुत प्रभावित होते हैं। वे प्यार और देखभाल की उम्मीद करते हैं और उन पलों का इंतजार करते हैं जब माता-पिता उन्हें सरप्राइज देते हैं। कभी-कभार अपने बच्चे के लिए छोटे-मोटे सरप्राइज प्लान ज़रूर करने चाहिए।
ज़रूरी नहीं कि सरप्राइज बड़ा हो, बल्कि यह दिखाना ज़रूरी है कि आप उसकी पसंद जानते हैं और उसकी खुशी का ख्याल रखते हैं।
3. पेरेंटिंग के साथ दोस्ती भी निभाए
Image Source
पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग के लिए ज़रूरी है कि आप पहले अपने बच्चे के दोस्त बनें। अज बच्चों का सोचने का अपना तरीका है। ऐसे में सिर्फ सख्त पेरेंट्स रहने से काम नहीं चलेगा। अपने बच्चे को यह विश्वास दिलाएं कि आप उसके सबसे अच्छे दोस्त हैं और किसी भी हाल में उसका साथ नहीं छोड़ेंगे।
आपका बच्चा आपको सभी बातें तभी बताएगा, जब उसे आपके साथ सेफ महसूस होगा। वह जो भी कहे, उस पर एकदम से गुस्सा दिखाने की बजाय शांत रहकर बात करें।
4. बच्चे को प्राथमिकता देकर मजबूत करें पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग
टेक्नोलॉजी की आदत और पहले से मौजूद गैप जल्दी खत्म नहीं होने वाला इसलिए ज़रूरी है कि आप उन्हें प्राथमिकता देकर उनसे जुड़ने की कोशिश करें। जब भी बच्चे को आपकी ज़रूरत हो, आप उसके लिए अवेलेबल रहें और उसकी हर बात सुनें।
अक्सर माता-पिता अपनी सोशल लाइफ में बिजी होने पर बच्चों को नजरअंदाज़ कर देते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। आप अपने बच्चे के साथ कैसा बिहेव करते हैं, यह आपके रिश्ते को मजबूत या कमजोर बनाता है। इसलिए, बच्चे को प्राथमिकता दें और उससे उस तरीके से जुड़ें जैसा वह चाहता है।
5. बच्चे के साथ समय बिताएं
Image Source
हो सकता है कि आप वर्किंग पेरेंट हों और आपके पास घर के बाकी काम भी हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बच्चे को नजरअंदाज़ कर सकते हैं। यह समझना बेहद ज़रूरी है कि आप अपने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
हर रोज़ दिन में कुछ घंटे उसके साथ खेलें या उससे बात करें, इससे पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग अच्छी होती है। उसके साथ वॉक पर जाएं। आपके बच्चे को लगना चाहिए कि वो आपके लिए कितना ज़रूरी है।
6. बच्चे के साथ समय बिताते वक्त फोन या लैपटॉप को दूर रखें
बच्चे के साथ समय बिताना एक बात है, लेकिन उस दौरान फोन या लैपटॉप पर बिजी रहना गलता है। इनफैक्ट, यह एक नियम बनाएं कि आपका बच्चा भी पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग सेशन के दौरान फोन या टीवी देखने में बिजी नहीं रहेगा।
आप जब फैमिली के साथ हों, तो सोशल मीडिया पर इंडल्ज़ न हों। इससे आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी। आप एक-दूसरे की बातों को सुनेंगे ही नहीं, बल्कि समझेंगे भी।
बच्चे को पारिवारिक प्यार का एहसास कराने के लिए ये पेरेंट-चाइल्ड बॉन्डिंग बहुत ज़रूरी है। इन तरीकों को अपानकर आप एक स्ट्रॉन्ग कनेक्शन और मज़बूत रिश्ता कायम कर सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स