नया साल आने वाला है। ऐसे में दिल्ली और एनसीआर का माहौल एकदम बदल जाता है। दिल्ली-एनसीआर में न्यू ईयर पार्टीज़ काफी ज़्यादा पॉपुलर है। हर कोई न्यू ईयर ईव के लिए एक्साइटेड होता है। आने वाले साल का स्वागत डांस, अच्छा खाना, ड्रिंक्स और दोस्तों के बिना अधूरा लगता है।
हर किसी का जश्न मनाने का तरीका भी अलग होता है। कोई लाइव म्यूज़िक में खो जाना चाहता है, तो कोई दोस्तों के साथ बढ़िया बुफे और म्यूज़िक एन्जॉय करना चाहता है। अगर आप भी न्यू ईयर ईव पर कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
इस आर्टिकल में हम आपके साथ कुछ शानदार जगहों की डिटेल्स शेयर करेंगे, जहां का माहौल और वाइब आपकी शाम को और भी ज़्यादा यादगार बना देगी। चलिए आप भी इन प्लेसेस को अपनी लिस्ट में शामिल कर लें।
Euphoria 2026, Radisson Blue
View this post on Instagram
अगर आप नए साल का स्वागत शोर-शराबे से नहीं, बल्कि सुकून और रूहानी संगीत के साथ करना चाहते हैं, तो Euphoria 2026 आपके लिए परफेक्ट इवेंट है। यह न्यू ईयर ईव एक शानदार सूफी शाम के रूप में तैयार की गई है, जहां लेजेंडरी निज़ामी ब्रदर्स की लाइव परफॉर्मेंस माहौल को इमोशन्स और गज़ब के सूफी म्यूज़ित से भर देगी।
सूफी सेशन के बाद रात का मूड बदलेगा और एक हाई-एनर्जी DJ आफ्टर पार्टी शुरू होगी, जिसमें इंटरएक्टिव एंकरिंग के साथ काउंटडाउन को खास बनाया जाएगा।
कब: 31 दिसंबर 2025
टाइमिंग: शाम से देर रात तक
टिकट: 11,999 रुपये से शुरू
वेन्यू: Radisson Blu Hotel, Greater Noida
Arts Room, Eldeco Centre
View this post on Instagram
जो लोग न्यू ईयर को ज़्यादा शांति और अच्छे माहौल में मनाना चाहते हैं, उनके लिए Arts Room एक शानदार ऑप्शन है। यहां पार्टी का फोकस तेज़ काउंटडाउन से ज़्यादा डाइनिंग, सोशलाइज़िंग और म्यूज़िक पर रहेगा। DJ Aeshhh, DJ Pacebond और DJ Manthan की म्यूज़िक नाइट के साथ यह जगह उन लोगों के लिए है जो दोस्तों के साथ बैठकर बस बढ़िया माहौल का मज़ा लेना चाहते हैं।
कब: 31 दिसंबर 2025
टाइमिंग: रात 9 बजे से शुरू
टिकट: कोई कवर चार्ज नहीं (टेबल रिज़र्वेशन ज़रूरी)
वेन्यू: Arts Room, Eldeco Centre, New Delhi
Social Animals, SOCIAL
View this post on Instagram
SOCIAL का Social Animals कॉन्सेप्ट इस बात को सेलिब्रेट करता है कि हर इंसान का पार्टी करने का तरीका अलग होता है। कोई डांस करना चाहता है, कोई आराम से खाना और ड्रिंक्स एन्जॉय करना, तो कोई सिर्फ बातचीत में खो जाना।
ये लोग न्यू ईयर ईव बिना किसी सख्त फॉर्मेट के, ऑर्गेनिक और फ्री-फ्लो पार्टी एक्सपीरियंस देने का वादा करते है। अगर आपको इस कॉन्सेप्ट में दिलचस्पी आए, तो आप यहां जा सकते हैं।
कब: 31 दिसंबर
टाइमिंग: शाम 7 बजे से
टिकट: 1,500 रुपये से शुरू
वेन्यू: SOCIAL के आउटलेट्स, NCR
KOCA
View this post on Instagram
क्रिकेटर युवराज सिंह की वेंचर KOCA इस न्यू ईयर को एक हाई-ग्लैम, मल्टी-ज़ोन पार्टी में बदलने वाला है। स्टाइलिश इंटीरियर्स वाले chic हाई-एंड डाइनिंग का मज़ा आपने लेना है, तो यह प्लेस आपके लिए है। देर रात तक चलने वाला पार्टी मूड, उन लोगों के लिए पर्फेक्ट है, जो न्यू ईयर को पूरी शान-ओ-शौकत के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
कब: 31 दिसंबर
टाइमिंग: शाम 8 बजे से
टिकट: कपल्स:10 हजार रुपये, मेल स्टैग्स: 8000 रुपये, फीमेल स्टैग्स: 5000 रुपये
वेन्यू: Golf Course Road, Gurugram
Cosy Box Delhi
View this post on Instagram
Cosy Box Delhi अपने सिग्नेचर हाई-ग्लॉस और हाई-एनर्जी वाइब के लिए जाना जाता है, और न्यू ईयर ईव पर यह जगह पूरी तरह पार्टी मोड में होती है। यहां फोकस म्यूज़िक, लाइट्स और एक इमर्सिव पार्टी एक्सपीरियंस पर रहता है।
अगर आप तेज़ बीट्स, स्टाइलिश क्राउड और एक धमाकेदार काउंटडाउन चाहते हैं, तो Cosy Box आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
कब: 31 दिसंबर
टाइमिंग: रात 9 बजे onwards
टिकट: 8,000 रुपये (दो लोगों के लिए)
वेन्यू: Cosy Box Delhi, One Golden Mile, New Delhi
दिल्ली-एनसीआर में न्यू ईयर पार्टीज़ का बड़ा क्रेज़ रहता है। अगर आप भी दोस्तों के साथ या फैमिली के साथ किसी धमाकेदार जगह में जाकर सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन जगहों को चुन सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स