घर की रसोई सिर्फ स्वादिष्ट खाना बनाने वाली जगह नहीं होती, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह धन, सेहत और खुशहाली का भी मुख्य केंद्र मानी जाती है। अगर किचन में पॉजिटीविटी सही दिशा में हो, तो घर में कभी धन की कमी नहीं रहती। धन लाभ के लिए किचन वास्तु के अनुसार, रसोई की सही दिशा, रंग और उसमें रखी चीजें आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती हैं। कई बार हम अनजाने में ऐसी वस्तुएं गलत दिशा में रख देते हैं, जिससे घर में नेगेटिव एनर्जी और आर्थिक रुकावटें आने लगती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि किचन की किस दिशा में कौन-सी 3 चीजें रखनी चाहिए जिससे घर में समृद्धि और धन की वृद्धि हो।

Kitchen Vastu for Money के अनुसार क्या है किचन की सही दिशा?

vastu remedies for money

Image Source

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन का स्थान घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा अग्नि तत्व की होती है। अगर आपका किचन इस दिशा में है, तो यह घर के धन प्रवाह और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है।
  • यदि किसी वजह से किचन उत्तर-पश्चिम दिशा में है, तो वहां हल्के पीले या क्रीम रंग का उपयोग करें ताकि अग्नि तत्व संतुलित बना रहे।
  • गैस स्टोव हमेशा दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए और खाना बनाते वक्त रसोइया पूर्व की ओर मुख करके खड़ा हो। यह दिशा धन और सुख समृद्धि को बढ़ाती है।

धन लाभ के लिए किचन में रखें ये 3 शुभ चीजें (Kitchen Vastu For Wealth)

मनी प्लांट रखें

मनी प्लांट घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है । अगर आप किचन की खिड़की या प्लेटफॉर्म के पास उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी या मनी प्लांट रखते हैं, तो यह धन वृद्धि और समृद्धि का संकेत देता है। ये पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और किचन की एनर्जी को शांत रखते हैं, जिससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

स्टील का बर्तन में चावल या गेहूं रखें

dhan labh ke liye kitchen vastuImage Source

अनाज को समृद्धि का प्रतीक माना गया है। अगर आप स्टील के पात्र में चावल या गेहूं भरकर दक्षिण दिशा में रखते हैं, तो यह घर में अन्न और धन दोनों की वृद्धि करता है।
यह वास्तु उपाय घर की वित्तीय स्थिति को स्थिर बनाता है और अचानक खर्चों से राहत देता है। ध्यान रहे, यह पात्र साफ-सुथरा और ढका हुआ हो।

लाल या पीले रंग का किचन डेकोर और एक्सेसरीज

वास्तु शास्त्र में लाल और पीला रंग धन और शक्ति का प्रतीक माने जाते हैं। किचन में लाल रंग की ट्रे, पीले किचन टॉवेल या लाल फ्रूट बोल रखना शुभ होता है। ये रंग अग्नि तत्व को सक्रिय करते हैं और घर की आर्थिक तरक्की में मदद करते हैं। घर में समृद्धि के वास्तु टिप्स में यह सबसे आसान लेकिन प्रभावी उपाय है, जो बिना बड़ा बदलाव किए भी पॉजिटिव रिजल्ट देता है।

धन प्राप्ति को असरदार बनाने के उपाय (Vastu Remedies For Money)

  • किचन में झाड़ू या कचरा कभी भी खुला न रखें, यह धन की ऊर्जा को ब्लॉक करता है।
  • आपके सिंक और गैस के बीच में हमेशा थोड़ा गैप होना चाहिए। ये दोनों ही फ्लो को सिग्निफाई करते हैं। दोनों को आसपास रखने से एनर्जी ब्लॉक हो सकती है।
  • दक्षिण दिशा में काले या नीले रंग से बचें। ये रंग अग्नि तत्व को कमजोर करते हैं।
  • हर गुरुवार किचन में कपूर जलाएं। इससे वास्तु दोष खत्म होता है।

अगली बार जब आप किचन साफ करें या नई चीजें सजाएं, तो इन वास्तु टिप्स को याद रखें, क्योंकि जहां रसोई सही दिशा में होगी, वहां धन और समृद्धि अपने आप चली आएंगी।

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.

No more related posts found.