काम में सफतला और रिलेशनशिप्स में खुशी, इस हफ्ते मिथुन राशि का महीना आपके लिए बहुत कुछ ला रहा है। क्या आप तैयार हैं? यह रहा आपका जून 5-11 का राशिफल।

1. मेष राशि (मार्च 21-अप्रैल 19)

जून 5-11 का राशिफल आपके लिए काम में सफलता के साथ-साथ, शाबाशी और तारीफ भी ला रहा है। और यह आपके मूड को बढ़िया बना देगा। तो किसी को अपने काम या मूड में टांग न अड़ाने दें और थोड़ी शॉपिंग और घूमने फिरने में अपना मन लगाएं।

2. वृष राशि (अप्रैल 20-मई 20)

अपने एक्स के साथ दोस्ती बनाए रखना आपकी मानसिक सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। एक लड़का और लड़की दोस्त ज़रूर हो सकते हैं मगर आप और आपका एक्स बिल्कुल भी नहीं। तो आगे बढ़ें और ज़िन्दगी में कुछ अच्छे लोगों को आप पर नाज़ करने का मौका दें।

जून 5-11 का राशिफल

3. मिथुन राशि (मई 21-जून 20)

आप सबको जन्मदिन का महीने मुबारक हो। लगता है इस बार आपको ज़्यादा तोहफे और सगण नसीब नहीं हो रहे हैं जिसके कारण आपको पैसे की तंगी महसूस हो सकती है। मगर चिंता न करें। गलती से एक “गुड मॉर्निंग” ब्रॉडकास्ट मैसेज बनाकर सारे परिवार वाले ग्रुप्स पर भेज कर सबको याद दिलाएँ की आपका जन्मदिन है। और साथ में, अपना पेटीएम कोड भी भेज दें। 

जून 5-11 का राशिफल

4. कर्क राशि (जून 21-जुलाई 22)

जून 5-11 का राशिफल आपको कुछ समय काम से ब्रेक लेने की सलाह दे रहा है। आप कुछ देर से काफी व्यस्त हैं जिसके कारण आप खुद पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस हफ्ते, अपने लिए समय निकालकर अपनी मनपसंद चीज़ें करना आपका लक्ष्य होना चाहिए।

जून 5-11 का राशिफल

5. सिंह राशि (जुलाई 23-अगस्त 22)

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के बाद जब दर्द होता है, तो रोते नहीं हैं। क्योंकि आपको पता था की आप क्या कर रहे हैं, तो उसके नतीजे पर परेशान होना कहाँ की समझदारी है? इस हफ्ते, ख़याली पुलाओ ना पकाएँ और सच्चाई का डट कर सामना करें।

6. कन्या राशि (अगस्त 23-सितम्बर 22)

इस हफ्ते, आपको थोड़ी सावधानी बरतने की ज़रुरत है। कोई भी ऐसी बात जो आपके लिए निजी है, उसे सोच-समझकर लोगों के सामने करें। गलत इंसान के सामने ज़्यादा बोलना आपको दिक्कत में डाल सकता है।

7. तुला राशि (सितम्बर 23-अक्टूबर 22)

जून 5-11 का राशिफल आपको थोड़ा चिल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। आप पूरा समय काम में व्यस्त रहते हैं और इस हफ्ते आप एक छोटी सी ब्रेक ले सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ मिलने का प्लान बनाएँ और आखिरी मिनट पर ना मुकरें।

8. वृश्चिक राशि (अक्टूबर 23-नवंबर 21)

आप कुछ समय से अपने नज़्दीकी लोगों को बिल्कुल समय नहीं दे पा रहे हैं और आपको अक्सर इसके लिए ताने पड़ते हैं। तो इस हफ्ते, अपने काम से थोड़ा समय निकल कर बाकी लोगों पर भी ध्यान दें। क्योंकि सबको बिल्कुल नज़रंदाज़ कर देना सही नहीं है और यह बात आपको भी परेशान करती रहती है।

जून 5-11 का राशिफल

9. धनु राशि (नवंबर 22-दिसंबर 21)

अगर आपको कुछ पसंद नहीं है, तो सीधे-सीधे ना बोलना सीखें। अगर आप किसी की सलाह से सहमत नहीं हैं, तो उन्हें बता दीजिए। मगर हर बार सबकी हाँ में हाँ मिलाना, जबकि आप सहमत नहीं हैं, फ़ालतू में सरदर्दी पालने वाली बात है। तो जो जैसा है, उसे वैसा रखिए और थाली के बैंगन की तरह इधर-उधर ना डोलिए।

10. मकर राशि (दिसंबर 22-जनवरी 19)

काम में सफलता हासिल करने के लिए, आपको अपने विचार सामने रखने होंगे। और अगर आपको पता है की आपको कुछ मिलना चाहिए, तो उसे मांगने में हिचकिचाना क्यों? तो बेझिझक अपने काम को प्रस्तुत करें और सफलता पाने के लिए अपनी तुलना दूसरे लोगों के काम से करना बंद कीजिये।

11. कुंभ राशि (जनवरी 22-फरवरी 18)

जून 5-11 का राशिफल आपके लिए कुछ चुनौतियां ला रहा है और यह समय है खरे उतरने का। बेशक यह काम की बात हो या आपका कोई निजी मामला, आप धैर्य रखें और सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। और अपना सारा ध्यान परिणाम पर लगाने की जगह, अपनी मेहनत पर लगाएं।

जून 5-11 का राशिफल

12. मीन राशि (फरवरी 19-मार्च 20)

कुछ समय से, आपको काफी लोग और उनकी बेतुकी राय को झेलना पड़ रहा था। मगर इस हफ्ते, आपको थोड़ी शान्ति महसूस होगी क्योंकि आपको इन सब चीज़ों से फर्क नहीं पड़ेगा। इस शान्ति का अच्छे से उपयोग करें और किसी को भी इसे भंग ना करने दें। 

जून 5-11 का राशिफल

और भी है: ज़रा हटके ज़रा बचके मूवी रिव्यू: कुछ “हटके” नहीं है यहाँ, “बचके” ही रहिए इस मूवी से

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.