हम जल्द ही कर्क राशि के मशीने से सिंह राशि के महीने में जाने वाले हैं और ये समय बदलाव और नयी शुरुआत करने के लिए बेहतरीन है। यह रहा आपका जुलाई 17-23 का राशिफल।
1. मेष राशि (मार्च 21-अप्रैल 19)
आपकी ज़िन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं, अच्छे या बुरे ये आप उन्हें कैसे हैंडल करते हैं उसपर निर्भर करेगा। मगर घबराएं नहीं क्योंकि अक्सर बदलाव को अपनाने में टाइम लगता है और आपको भी लगेगा। ये समय लोगों को परखने के लिए भी काफी अच्छा है क्योंकि इस हफ्ते आपको लोगों के कई रंग नज़र आएंगे।
2. वृष राशि (अप्रैल 20-मई 20)
आपका जुलाई 17-23 का राशिफल आपको अपनी ज़िन्दगी में थोड़ा बैलेंस लाने की सलाह देना चाहता है। क्योंकि आप किसी भी काम या व्यक्ति में या तो बहुत ही ज़्यादा समय लगाते हैं या बिल्कुल ही नहीं। और इसके कारण आप अक्सर अपने आप को परेशानी में पाते हैं। तो इस हफ्ते इस बात पर गौर फरमायें।
3. मिथुन राशि (मई 21-जून 20)
कर्क राशि का आखिरी हफ्ता आपके लिए कुछ पेचीदा सवाल लेकर आने वाला है, तो तैयार रहें। क्या आप अपने काम में आगे बढ़ रहे हैं या आप बास एक ही जगह पर चलते जा रहे हैं? क्या आपका रिलेशनशिप सही राह पर है? धैर्य से बैठें और इन सवालों के जवाब ढूंढें।
4. कर्क राशि (जून 21-जुलाई 22)
कर्क राशि का ये आखिरी हफ्ता है और आपको देख कर लगता नहीं है की आप इस महीने को ज़्यादा याद करने वाले हैं। मगर कोई बात नहीं, क्योंकि हर साल आपको कुछ सिखाकर ही जाता है। तो इस साल आपने जो भी सीखा उसे अपनी ज़िन्दगी में आज़माएं और अपने आप को बेहतर इंसान बनाएं।
5. सिंह राशि (जुलाई 23-अगस्त 22)
सिंह राशि का महीना अब बिल्कुल दूर नहीं है, और हाँ, आप खुश हो सकते हैं। कोई आपकी खुशियों को नज़र नहीं लगा रहा। तो अपने जुलाई 17-23 के राशिफल की बात मानें और खुद भी, अपनी खुशियों को नज़र ना लगाएं। और इस आखिरी हफ्ते में अपनी पुरानी आदतें, जो आपके लिए सही नहीं हैं, उन्हें पीछे छोड़ दें।
6. कन्या राशि (अगस्त 23-सितम्बर 22)
आपका जुलाई 17-23 का राशिफल आपको कुछ बदलाव लाते हुए देखना चाहता है। लगता है, आप काफी समय से अपने काम से खुश नहीं हैं और उसे छोड़ने की सोच रहे हैं। तो इस हफ्ते, इस आईडिया पर कुछ काम करना शुरू कीजिये, और इससे पहले की आपके बॉस आपको और घिसें, आप यहाँ से भाग लीजिये।
7. तुला राशि (सितम्बर 23-अक्टूबर 22)
आपकी ज़िन्दगी एक नए मोड़ पर आने वाली है और आपने कुछ समय में जो भी फैसले किये हैं, इस हफ्ते उनका नतीजा भी आने वाला है। तो बस, अपनी गति से आगे बढ़ते रहें और अपने फैसलों में, अपने आप में, और अपने नज़दीकी लोगों में भरोसा रखें। आपको जल्द ही चीज़ों में सुधार और सफलता दिखने लगेगी।
8. वृश्चिक राशि (अक्टूबर 23-नवंबर 21)
आप सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं, तो लोगों की बातों से ज़्यादा, आपका ध्यान अपनी चढ़ाई पर होना चाहिए। और बिना वजह लोगों की बातें सुनकर, अपने आप पर संदेह ना करें। आप आज जहां हैं अपनी मेहनत की वजह से हैं और इस लिए लोग तो आपसे जलेंगे ही। आप बस थोड़ा व्यापार, थोड़ा प्यार, और थोड़ी मस्ती कीजिये, और अपने आप पर ध्यान दीजिये।
9. धनु राशि (नवंबर 22-दिसंबर 21)
आपका जुलाई 17-23 का राशिफल आपको थोड़ा चिल करने की सलाह दे रहा है क्योंकि आप अपना ध्यान लैपटॉप की स्क्रीन से नहीं हटा रहे। अपने दिमाग और आखों को थोड़ा ब्रेक दें और देखें की आपके लैपटॉप के बाहर की दुनिया कितनी हसीन है। और इस हसीन दुनिया को और एन्जॉय करने के लिए अपने लिए एक बड़ा सा पिज़्ज़ा मँगवाएँ और साथ में अपनी कोई पसंदीदा मूवी लगाएं।
10. मकर राशि (दिसंबर 22-जनवरी 19)
इस हफ्ते, आप अपने काम और लोगों पर ध्यान देने के लिए तैयार हैं। और अभी आपके पास बहुत काम है मगर धीरज रखें और एक-एक कर के चीज़ों को निपटाएँ। और इस बात पर ध्यान रखें की आपको अपने हिसाब से काम करने की ज़रुरत है ना की लोगों के हिसाब से, तो अपने काम पर ध्यान दें और दूसरे लोगों पर नहीं।
11. कुंभ राशि (जनवरी 22-फरवरी 18)
इस हफ्ते, आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस कर सकते हैं और ये बिल्कुल ठीक है। इसके चलते, आपके पास इमोशनल सपोर्ट भी होगा जो की आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अपनी भावनाओं से भागने की जगह, उनका सामना करें ताकि आपको पता चले की आगे क्या और कैसे करना है।
12. मीन राशि (फरवरी 19-मार्च 20)
लगता है भगवान ने आखिरकार आपकी बात सुन ही ली और आपके काम और घर की राजनीति से आपको छुटकारा दिलवा दिया। इस हफ्ते, आप शान्ति से अपनी ज़िन्दगी जी सकते हैं मगर लोगों को अभी भी ज़्यादा ढील ना दें। क्योंकि लोग कब पलट जाएँ इसका कोई भरोसा नहीं है।
और भी है: दुल्हन की सहेलियों और बहनों के लिए लैटस्ट ट्रेंड्स: बॉलीवुड से प्रेरित
चित्र सूत्र