दिल्ली-एनसीआर में हर साल सर्दियों में प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि विजिबिलिटी के साथ-साथ सांस लेना भी दुभर हो जाता है। अब भी वही हाल है और AQI का लेवल 400-500 से भी पार हो चुका है। इस गंदी हवा में छोटे-छोटे जहरीले कण होते हैं जो सीधे हमारे फेफड़ों में जाकर नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खांसी, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और कमजोर इम्युनिटी के कारण बीमार भी पड़ सकते हैं। क्या आपको पता है कि इम्युनिटी बूस्टिंग आयुर्वेदिक टिप्स आपको काफी राहत दिला सकते हैं।
जी हां, आयुर्वेद में ऐसे कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे हैं जो प्रदूषण से बचाव करते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। कई आयुर्वेदिक एक्सपर्ट भी अक्सर इन टिप्स को शेयर करते रहते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार साल्विया ने भी दिल्ली के प्रदूषण से लड़ने के लिए 5 आसान उपाय बताए हैं। आइए आर्टिकल में उन इम्युनिटी बूस्टिंग आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में जानें।
1. मॉर्निंग डिटॉक्स से करें शुरुआत
Image Source
रोज सुबह हल्दी और काली मिर्च वाले गुनगुने पानी से शुरुआत करें। हल्दी शरीर से गंदगी बाहर निकालने का काम करती है और फेफड़ों को साफ रखती है। वहीं, काली मिर्च पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इस डिटॉक्स वॉटर से इंफ्लेमेशन कम होती है और इम्युनिटी बढ़ाती है। इम्युनिटी बूस्टिंग आयुर्वेदिक टिप्स में यह सरल उपाय है, जिसका सेवन आपको करना चाहिए।
2. नस्या से दूर करें पॉल्यूटेंट्स
दिन में एक बार अपनी नॉस्ट्रिल्स में गुनगुना तिल का तेल डालें। इससे नाक के अंदर की झिल्ली गीली रहती है और प्रदूषण के कण अंदर नहीं जा पाते। तिल का तेल नाक में एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है जो गंदी हवा को रोकता है। यह बहुत पुराना और असरदार तरीका है।
View this post on Instagram
” rel=”noopener” target=”_blank”>
3. फेफड़ों की ठीक करेगी ये हर्बल टी
दिन में कम से कम दो बार एक कप यह हर्बल चाय पिएं जो फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे बनाना भी आसान है। एक कप पानी में मुलेठी का छोटा टुकड़ा, 2-3 टुकड़े अदरक के और 4-5 तुलसी के पत्ते डालकर उबालें। मुलेठी फेफड़ों की सूजन कम करती है, अदरक कफ निकालने में मदद करता है और तुलसी इम्युनिटी बढ़ाती है। यह मिश्रण फेफड़ों को साफ करता है और सांस लेना आसान बनाता है।
4. रोज खाएं एक कली लहसुन
Image Source
हर रोज सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन चबाकर खाएं या पानी के साथ निगल लें। लहसुन की नेचुरल एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ पॉल्यूटेंट्स को साफ करती है। यह सांस की बीमारियों से बचाता है, खून को साफ करता है और शरीर की ताकत बढ़ाता है। प्रदूषण से होने वाली सूजन को भी कम करने के लिए यह नुस्खा अच्छा है।
इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण क्या आपकी आंखों में भी हो रही है जलन? एक्सपर्ट से जानें बचने के आसान तरीके
5. रात को लें भाप
रात को सोने से पहले भाप लेना बहुत जरूरी है। पूरे दिन जो गंदगी फेफड़ों में जमा हो जाती है, वह इससे साफ हो जाती है। एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें एक चम्मच अजवाइन या यूकेलिप्टस तेल की कुछ बूंदें डालें। तौलिये से सिर ढककर 10-15 मिनट भाप लें। इससे नाक और फेफड़े साफ होते हैं, सांस लेना आसान होता है और अच्छी नींद भी आती है।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए ये इम्युनिटी बूस्टिंग आयुर्वेदिक टिप्स बहुत कारगर हैं। इन्हें अपनी रूटीन में शामिल करके आप अपनी सेहत की अच्छी देखभाल कर सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स