अभी तो गर्मियां ठीक से शुरू भी नहीं हुई हैं और टेम्परेचर अभी से गर्म होने लगा है। ऐसे में यही ख्याल आता है कि AC चलाकर कमरा ठंडा कर लें, लेकिन हर समय एसी चलाना न तो जेब के लिए सही है और न ही बिजली के बिल के लिए।
कई बार तो ऐसा भी होता है कि AC होने के बावजूद कमरे में घुटन-सी महसूस होती है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि आखिर बिना एसी के कमरे को ठंडा कैसे रखा जाए?
आपको बता दें कि कुछ छोटे-छोटे बदलाव और आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर भी आप अपने कमरे को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक बना सकती हैं। कैसे, चलिए आपको इस लेख में बताएं
खिड़कियों पर पर्दे या ब्लाइंड लगाने से होगा कमरा ठंडा
Image Source
- कमरे में बड़ी खिड़की कमरे को जल्दी गर्म करती है।
- इससे बचने के लिए खिड़कियों पर मोटे पर्दे या ब्लाइंड लगाना काफी मददगार हो सकता है।
- बांस के ब्लाइंड या हल्के रंग के मोटे पर्दे धूप को काफी हद तक रोक लेते हैं।
- कोशिश करें कि दोपहर के समय खिड़कियों को ढककर रखें, ताकि कमरे में गर्म हवा न आए।
हल्के और कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल करें
- अगर आपके बेड पर मोटी या फ्लैनल जैसी चादरें बिछी हैं, तो उन्हें बदलकर कॉटन की हल्की और लाइट रंग की चादरें इस्तेमाल करें।
- कॉटन का कपड़ा हवा को आसानी से पास होने देता है। आप शायद यकीन न करें, लेकिन कमरा ठंडा करने के लिए यह बढ़िया तरीका है।
- वहीं, हल्के रंगों की चादरें या पेंट और डेकोर से कमरा ज़्यादा ब्राइट और कूल दिखता है।
कमरा ठंडा करने के लिए लाइटिंग बदलें
- शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि कुछ तरह के बल्ब कमरे को ज़्यादा गर्म कर देते हैं।
- ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने घर में LED या CFL लाइट्स का इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा जब कमरे में ज़रूरत न हो तो लाइट्स बंद रखना भी अच्छा रहता है।
कमरा ठंडा रखने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन है ज़रूरी
Image Source
- रात के समय खिड़कियों को थोड़ा खोलकर रखें, ताकि ताजी हवा आती रहे। इससे कमरा ठंडा रहता है।
- अगर कमरे में दो तरफ खिड़कियां हैं तो क्रॉस वेंटिलेशन बनता है। इससे हवा अच्छे से सर्कुलेट होती है।
कमरे को ज़्यादा भरा-भरा न रखें
- कई बार ज़्यादा फर्नीचर और सामान होने से कमरे में घुटन होने लगती है।
- जब कमरे में बहुत सारी चीजें होती हैं, तो हवा का फ्लो ठीक से नहीं हो पाता।
- कोशिश करें कि गर्मियों में अपने कमरे को डी-क्लटर करें, ताकि हवा सही से फ्लो हो और कमरा ठंडा रहे।
गर्मी के दिनों में कमरा ठंडा रखना मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन थोड़ी समझदारी और छोटे-छोटे बदलाव से काफी फर्क पड़ सकता है। अगर आपके कमरे में एसी नहीं है, तो इन हैक्स को आजमाने से आपको राहत ज़रूर मिल सकती है।
फीचर्ड इमेज सोर्स