सर्दियों में जब ठंडी हवाएं हड्डियों तक उतर जाती हैं और खाने का मन नहीं करता, तब एक गरमागरम सूप ही सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखता है। किसी भी तरह का सूप हो उसमें ढेर सारी सब्जियां होती हैं, जिनके माध्यम से शरीर को पोषण मिलता है। ऐसे में हेल्दी सूप रेसिपीज आपको देती हैं वो कम्फर्ट जो आपको आराम पहुंचा सकता है। हर चम्मच आपको सुकून देने के साथ पेट भी भरता है।

यही कारण है कि हम आपके लिए खासतौर से हेल्दी सूप रेसिपीज लेकर आए हैं। जब रोटी-सब्जी खाने का मन न करे, तो फटाफट आप इन सूप को बना सकती हैं। आइए आप भी इन रेसिपीज को नोट करें।

1. मिक्स वेजिटेबल हेल्दी सूप

veg soup recipe-healthy soupImage Source

अगर बच्चे सब्जियां पसंद नहीं करते हैं, तो सब्जी खिलाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। इसकी रेसिपी है-

आवश्यक सामग्री:

  • 1 कप बारीक कटी हुई- गाजर, बीन्स, मटर, फूलगोभी, प्याज
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ चम्मच काली मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • 2-3 बूंद- नींबू रस

हेल्दी सूप रेसिपी कैसे बनाएं-

  • एक पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म करें। आप चाहें तो घी भी डाल सकती हैं। इससे स्वाद बढ़ जाएगा।
  • घी या तेल गर्म होते ही उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर कुछ सेकंड सॉते करें।
  • अब इसमें सब्जियां डालकर 3- 4 मिनट चलाएं। अगर बच्चों के लिए बना रही हैं, तो सब्जियों को भूनकर प्यूरी कर लें।
  • अपने लिए आप सब्जियों को ऐसे ही रख सकती हैं। इसमें 2 कप पानी डालें और 10 मिनट तक उबालें।
  • लास्ट में नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर मिक्स करें। 1 मिनट पकाकर इसे सूप बोल में डालकर सर्व करें।

2. गार्लिक-पालक सूप

अगर सर्दी-जुकाम हो गया हो या शरीर भारी लग रहा हो, तो यह सूप किसी टॉनिक से कम नहीं। लहसुन और पालक का यह मेल शरीर को गर्म रखता है और स्वाद में भी लाजवाब है।

आवश्यक सामग्री:

  • 1 कप ताजा पालक
  • 6-7 कलियां लहसुन (कटी हुई)
  • 1 छोटा प्याज
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या घी
  • नमक, काली मिर्च स्वादानुसार

हेल्दी सूप रेसिपी कैसे बनाएं-

  • एक पैन में तेल या घी गर्म करें। उसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा भूनें।
  • अब पालक डालें और 2–3 मिनट तक चलाएं।
  • 1 कप पानी डालें और 5 मिनट तक उबालें। गैस बंद करें और सूप को ठंडा होने दें, फिर मिक्सर में ब्लेंड करें।
  • ब्लेंड किया सूप दोबारा गर्म करें और नमक व काली मिर्च डालें। ऊपर से नींबू रस डालकर सर्व करें।

3. चिकन सूप

chicken soup recipeImage Source

सर्दियों में चिकन सूप को ‘कंफर्ट सूप’ कहा जाता है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

आवश्यक सामग्री:

  • ½ कप उबला और श्रेडेड चिकन
  • 2 कप चिकन स्टॉक
  • 1 चम्मच बारीक कटा प्याज
  • 1 चम्मच लहसुन
  • ½ चम्मच अदरक का रस
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच मक्खन

हेल्दी सूप रेसिपी कैसे बनाएं-

  • एक पैन में मक्खन गर्म करें। चिकन के टुकड़ों को उबालकर उन्हें श्रेड कर लें।
  • प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब चिकन डालें और 2 मिनट तक चलाएं।
  • फिर इसमें चिकन स्टॉक और अदरक का रस डालें। नमक और काली मिर्च डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • तैयार सूप को गरमागरम सर्व करें और ऊपर से थोड़ा कटा धनिया डालें।

4. लंग-फंग सूप

यह चाइनीज स्टाइल सूप थोड़ी स्पाइसी और गाढ़ी कंसिस्टेंसी वाला होता है। नॉन-वेज लवर्स के लिए यह सर्दियों की एकदम परफेक्ट ट्रीट है।

आवश्यक सामग्री:

  • ½ कप उबला हुआ चिकन
  • 1 अंडा
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच सिरका
  • 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर (थोड़े पानी में घोल लें)
  • 2 कप चिकन स्टॉक
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

हेल्दी सूप रेसिपी कैसे बनाएं:

  • एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
  • उबले चिकन को अपने हिसाब से टुकड़ों में काट लें। इसके बाद, चिकन डालकर हल्का फ्राई करें।
  • चिकन स्टॉक, सोया सॉस और सिरका डालें और उबाल आने दें।
  • अब कॉर्नफ्लोर का घोल डालें ताकि सूप थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
  • धीरे-धीरे फेंटा हुआ अंडा डालें और लगातार चलाते रहें। इससे सूप में सिल्की रिबन टेक्सचर आएगा।
  • नमक और काली मिर्च डालें और गर्मागर्म सर्व करें।

इन Healthy Winter Soup Recipes के साथ सर्दियों में हेल्दी रहना और स्वाद का मजा लेना दोनों आसान है। अगली बार जब ठंड में कुछ हल्का खाने का मन करे, तो इन सूप्स को आप ट्राई कर सकती हैं।

इमेज फीचर्ड इमेज

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.