आपने वो क्रिसमस कुकीज़ देखी हैं, जो स्टार, क्यूट मैन या क्रिसमस ट्री की शेप में बनी होती हैं। इन्हें जिंजरब्रेड कुकीज़ कहा जाता है। क्या आपको पता है कि यह क्रिसमस पर हर वेस्टर्न घर में बनाई जाती हैं। यह प्लम केक की तरह ही एक ट्रेडिशनल रेसिपी है, जो क्रिसमस का अहम हिस्सा है। इसमें कई सारे मसालों का स्वाद होता है और इसलिए यह ठंडे मौसम के लिए भी एकदम परफेक्ट होती हैं।
ऐसा माना जाता है कि 11वीं सदी में आर्मेनियन मॉन्क Gregory of Nicopolis अदरक वाली ब्रेड की रेसिपी फ्रांस लेकर आए थे। उस दौर में अदरक और मसाले बहुत कीमती होते थे, इसलिए जिंजरब्रेड खास मौकों पर ही बनाई जाती थी।
मिडल एज में यह रॉयल डेज़र्ट बन गई और मेलों में ‘जिंजरब्रेड फेयर’ लगने लगे। फिर 16वीं सदी में इंग्लैंड की महारानी Queen Elizabeth I ने पहली बार इंसानों के शेप में जिंजरब्रेड बनवाए। यहीं से मशहूर जिंजरब्रेड मैन का जन्म हुआ।
बाद में जर्मनी में जिंजरब्रेड हाउस की परंपरा शुरू हुई, जिसे Hansel and Gretel की कहानी से और लोकप्रियता मिली। भारत में भी अब धीरे-धीरे यह ट्रेंड पकड़ रहा है। यहां भी लोग क्रिसमस केक और कुकीज़ बनाने लगे हैं। ऐसे में आप भी इस रेसिपी को बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो यह रेसिपी नोट कर सकती हैं।
जिंजरब्रेड कुकीज़ की रेसिपी
Image Source
आवश्यक सामग्री:
- 3 कप मैदा
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 2 छोटे चम्मच सूखा अदरक पाउडर
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लौंग पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जायफल पाउडर
वेट सामग्री:
- 150 ग्राम मक्खन
- 3/4 कप ब्राउन शुगर या पाउडर्ड गुड़
- 1/2 कप मोलासेस
- 1 अंडा
- 1 छोटा चम्मच वनिला एसेंस
- रॉयल आइसिंग
- स्प्रिंकल्स, चॉकलेट चिप्स या ड्राई फ्रूट्स
बनाने की विधि:
- एक बड़े कटोरे में मैदा, बेकिंग सोडा, नमक और सभी मसाले (अदरक, दालचीनी, लौंग, जायफल) को अच्छी तरह छान लें।
- एक दूसरे कटोरे में मक्खन और चीनी को इलेक्ट्रिक बीटर या हाथ से 3-4 मिनट तक फेंटें जब तक वह हल्का और फूला हुआ न हो जाए।
- अब इसमें गुड़ और अंडा डालें और फिर से अच्छी तरह मिलाएं। वनिला एसेंस भी मिला दें।
- ड्राई इंग्रीडिएंट्स में वेट इंग्रीडिएंट्स मिलाएं। फिर हल्के हाथों से आटा गूंथ लें।
- आटे को दो भागों में बाँटकर प्लास्टिक रैप में लपेटें और कम से कम 2 घंटे फ्रिज में रखें।
- ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। डो को ¼ इंच मोटाई में बेलें और कुकी कटर से शेप काट लें।
- बटर पेपर लगी ट्रे पर कुकीज़ रखें और 8-10 मिनट तक बेक करें। हल्का सुनहरा होते ही निकाल लें।
- पूरी तरह ठंडी होने पर जिंजरब्रेड कुकीज़ पर आइसिंग और टॉपिंग से डिज़ाइन बनाएं और सर्व करें।
कुकीज़ बनाने के जरूरी टिप्स
Image Source
- कुकीज़ बनाने के लिए ताज़े मसाले इस्तेमाल करें। इससे खुशबू और स्वाद दोनों बेहतर होंगे।
- डो को बहुत ज्यादा न गूंथें और उसे ठंडा करना न भूलें, वरना शेप बिगड़ सकती है।
- कुकीज़ को ज़्यादा न पकाएं, ठंडी होने पर खुद क्रिस्पी हो जाएंगी।
- मोलासेस न हो तो देसी गुड़ या शहद भी एक अच्छा ऑप्शन है।
- कुकीज़ को हमेशा कटर से काटें। इससे शेप एक समान होगी और कुकीज़ अच्छे से बेक होंगी।
- बेक करने के लिए हमेशा बटर पेपर का इस्तेमाल करें। इससे स्ट्रक्चर सेट रहेगा।
अगर आपको भी जिंजरब्रेड कुकीज़ पसंद हैं, तो आप भी इसकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। क्रिसमस पर अपनी फैमिली को यह स्वीट ट्रीट देकर सरप्राइज़ करें और फेस्टिवल का आनंद लें।
फीचर्ड इमेज सोर्स