सर्दियों की ठंडी हवाओं के साथ जब मकर संक्रांति का त्योहार आता है, तो हर घर में गजक की खुशबू महकने लगती है। गजक सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कृति का एक ज़रूरी हिस्सा है। तिल और गुड़ से बनी यह पौष्टिक डेजर्ट न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सर्दियों में शरीर को गर्माहट भी देती है।
गजक के सभी इंग्रीडिएंट्स हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं। तिल में कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जबकि गुड़ खून साफ करता है और इम्युनिटी को बूस्ट करता है। हालांकि, बाजार में बनने वाले डेजर्ट्स और स्वीट्स में मिलावट होती है, जिसमें न्यूट्रिशन्स होता है या नहीं कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में अच्छा है न कि आप घर पर ही गजक बनाना सीख लें।
गजक बनाने के लिए सामग्री:
Image Source
- 250 ग्राम- सफेद तिल
- 250 ग्राम-,गुड़
- 2 बड़े चम्मच घी
गजक बनाने का तरीका:
- सबसे पहले तिल को अच्छे से धोकर सूखा लें। इसके बाद, कड़ाही को मीडियम आंच पर गरम करें।
- अब तिल डालकर लगातार चलाते हुए भूनें। तिल हल्का सुनहरा होना चाहिए।
- उसी कड़ाही में घी डालें और गुड़ डाल दें। मीडियम आंच पर गुड़ को पिघलाएं और लगातार चलाते रहें।
- गुड़ पूरी तरह पिघल जाएगा, तब उसे अच्छे से छानकर अलग निकालें।
- छने हुए गुड़ को फिर से कड़ाही में डालें और पकाएं। चाशनी का सही गाढ़ापन बहुत जरूरी है।
- चाशनी तैयार होते ही आंच बंद कर दें और तुरंत भुने हुए तिल मिला दें।
- तिल मिलाते हुए थोड़ी फुर्ती दिखाएं, ताकि तिल चाशनी में अच्छे से कोट हो जाए।
- अब एक घी लगी थाली पर यह मिश्रण फैला दें। ऊपर से रोलिंग पिन से हल्के हाथ से दबाकर समान मोटाई में फैलाएं।
- यह मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाए, तो चाकू से चौकोर आकार में काट लें। बस पारंपरिक गजक तैयार है।
- गजक को पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में रखें। यह 20-25 दिन तक ताजा रहेगा।
बनाते समय न करें ये गलतियां-
Image Source
- तिल को ज्यादा देर या तेज आंच पर भूनने से वह कड़वा हो जाता है और गजक का स्वाद खराब हो जाता है।
- अगर तिल में नमी रह गई तो गजक कुरकुरा नहीं होगा। तिल को धोकर अच्छे से सुखाकर ही भूनें।
- अगर चाशनी कम पकी है तो गजक चिपचिपा रहेगा और ज्यादा पकी है तो बहुत सख्त हो जाएगा।
- चाशनी में तिल तुरंत मिलाना चाहिए। देर करने से तिल अच्छे से नहीं मिल पाता।
- गुड़ को तेज आंच पर पकाने से वह जल सकता है। हमेशा मीडियम आंच का इस्तेमाल करें।
यह रेसिपी फॉलो करके आप भी अपने घर में बाजार से भी बेहतर गजक बना सकते हैं। मकर संक्रांति या किसी भी खास मौके पर यह डेजर्ट बनाकर मेहमानों को पेश करना न भूलें।
फीचर्ड इमेज सोर्स