दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक जगहों और स्ट्रीट फूड के लिए ही नहीं, बल्कि शॉपिंग के लिए भी मशहूर है। कपड़े छोड़िए, क्या आपके दिल्ली के फुटवियर मार्केट्स के बारे में सुना है? जी हां, इन बाजारों में आपको शूज़, फैंसी सैंडल्स और कोल्हापुरी चप्पलों का बढ़िया, लेटेस्ट और बेहतरीन कलेक्शन भी मिलेगा।
यूं तो इस शहर में हर जगह आपको फुटवियर मिल जाता है, लेकिन जो मार्केट्स हम बताने जा रहे हैं, वो लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। एथनिक और कैजुअल्स के साथ के लिए लड़कियां आमतौर पर इन्हीं बाजारों से फुटवियर्स ले जाती हैं। इन मार्केट्स में आपको ट्रेडिशनल, ब्रांडेड और कस्टम डिज़ाइन में सैंडल्स आसानी से मिल जाती हैं, इसलिए इन्हें पसंद किया जाता है। चलिए इस लेख में आपको भी दिल्ली के फुटवियर मार्केट्स के बारे में बताएं।
दिल्ली हाट
Image Source
दिल्ली हाट एक कल्चरल मार्केट है जहां इंडिया के अलग-अलग राज्यों के हैंडीक्राफ्ट, कपड़े और तमाम चीजों के साथ फुटवियर भी मिलते हैं। यहां आपको पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पल्स के साथ-साथ यूनिक डिजाइन वाली फैंसी सैंडल्स भी मिल जाएंगी। यह मार्केट शॉपिंग के साथ-साथ लजीज खाने का भी मजा देता है।
लाजपत नगर मार्केट
लाजपत नगर मार्केट दिल्ली के उन प्रसिद्ध शॉपिंग हब्स में से एक है, जो ट्रेडिशनल इंडियन फुटवियर के लिए खास तौर पर जाना जाता है। यहां आपको डेली वियर के लिए शूज़ चाहिए हों या फिर पार्टी वियर हील्स, आपको एक से बढ़कर एक शानदार कलेक्शन मिलेगा। अगर आप ट्रेडिशनल स्टाइल पसंद करते हैं या फिर अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड चप्पल्स बनवाना चाहते हैं, तो लाजपत नगर मार्केट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है।
जनपथ मार्केट
दिल्ली का जनपथ मार्केट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो स्टाइलिश फुटवियर की तलाश में हैं लेकिन बजट का ध्यान भी रखना चाहते हैं। यहां आपको लेदर के जूते और चप्पलें मिल जाएंगी। इनकी कीमत भी 150 रुपये से शुरू होती है, जिसके कारण यह मार्केट सस्ते और ट्रेंडी फुटवियर का ठिकाना है। दुकानों में आपको बूट्स, फैंसी सैंडल्स और कैजुअल शूज की काफी रेंज मिल जाएगी।
करोल बाग मार्केट
Image Source
करोल बाग मार्केट फुटवियर शौकीनों का पसंदीदा हब है। यहां के स्टॉल्स पर आपको ट्रेडिशनल इंडियन चप्पल्स के साथ-साथ मॉडर्न और फैशन-फॉरवर्ड डिजाइन भी मिलते हैं। यहां आपको स्पार्कली जूतियां, हैंडीक्राफ्टेड कोल्हापुरी चप्पल्स, कलरफुल फैंसी सैंडल्स और लाइटवेट कैजुअल फुटवियर की भरपूर रेंज मिल जाएगी। वेडिंग सीजन में मार्केट में थोड़ी भीड़भाड़ जरूर होती है, लेकिन यही माहौल शॉपिंग को और मज़ेदार बनाता है। यह मार्केट क्वालिटी और बजट दोनों के लिहाज से भी बढ़िया है।
राजौरी गार्डन मार्केट
राजौरी गार्डन मार्केट दिल्ली के उन शॉपिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है, जो लोकल और पारंपरिक फुटवियर के शौकीनों के लिए किसी खजाने से कम नहीं। यहां आपको रियल लेदर की कोल्हापुरी चप्पल्स का शानदार कलेक्शन मिलेगा, जो न सिर्फ टिकाऊ और आरामदायक हैं, बल्कि स्टाइल और डिज़ाइन में भी बेमिसाल हैं।
दिल्ली के फुटवियर मार्केट्स की बात करें, तो ये कुछ ही उदाहरण हैं। उन मार्केट्स के बारे में हम आपको दूसरे आर्टिकल्स में बताएंगे। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो इस आर्टिकल को लाइक कीजिएगा।
फीचर्ड इमेज सोर्स