चैत्र नवरात्रि हिंदुओं के लिए खास त्योहार है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन का खास महत्व है और माना जाता है कि हर दिन के लिए खास रंग भी होता है। आपको पता है कितने लोग नवरात्रि के रंगों की लिस्ट तक नोट करते हैं, ताकि वे हर दिन के हिसाब से तय रंगों के कपड़े पहन सकें।
कहा जाता है कुछ रंग जैसे लाल, सफेद, नीला, नारंगी, आदि मां दुर्गा को पसंद होते हैं और इन रंगों में प्योर एनर्जी होती है। यह भी माना जाता है कि अगर आप इन रंगों को नवरात्रि में अपने वॉर्डरोब में शामिल करते हैं, तो आप गुड लक को अट्रैक्ट कर सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि कल से 27 मार्च तक मनाई जाएगी। ऐसे में आप भी अगर इन रंगों को अपने जीवन में शामिल करेंगे, तो हो सकता है मां का आशीर्वाद भी आपको मिले। आइए इस आर्टिकल में नौ दिनों के खास रंगों और उनके महत्व को जानें।
पहला दिन: मां शैलपुत्री
Image Source
लकी कलर: येलो
पीला रंग खुशियों, उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। नवरात्रि के पहले दिन इसे पहनना बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि के रंगों में पीला रंग आपके मूड को हल्का और पॉजिटिव बनाता है, जिससे दिन की शुरुआत अच्छी होती है।
दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी
लकी कलर: ग्रीन
हरा रंग शांति और ग्रोथ का प्रतीक है। इस दिन हरा पहनने से मन शांत रहता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा
लकी कलर: ग्रे
ग्रे रंग बैलेंस और स्टेबिलिटी को दर्शाता है। नवरात्रि के रंगों में यह रंग पहनने से मन शांत रहता है और आसपास की नेगेटिविटी का असर कम महसूस होता है।
चौथा दिन: मां कूष्मांडा
लकी कलर: ऑरेंज
नारंगी यानी ऑरेंज रंग एनर्जी और उत्साह का प्रतीक है। इस दिन इसे पहनने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है और दिन अच्छा जाता है।
पांचवां दिन: मां स्कंदमाता
लकी कलर: व्हाइट
सफेद रंग शांति और पवित्रता को दिखाता है। नवरात्रि के रंगों में व्हाइट पहनने से मन हल्का महसूस होता है और एक सुकून भरी फीलिंग बनी रहती है।
छठा दिन: मां कात्यायनी
Image Source
लकी कलर: रेड
लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है। इसे पहनने से अंदर एक स्ट्रॉन्ग एनर्जी महसूस होती है और आप ज्यादा कॉन्फिडेंट नज़र आते हैं।
सातवां दिन: मां कालरात्रि
लकी कलर: रॉयल ब्लू
नीला रंग ताकत और आत्मविश्वास को दर्शाता है। नवरात्रि के रंगों में इस रॉयल ब्लू रंग को शामिल करने से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है।
आठवां दिन: मां महागौरी
लकी कलर: पिंक
गुलाबी रंग प्यार और सॉफ्टनेस का प्रतीक है। इस दिन इसे पहनने से न सिर्फ शुभ मिलते हैं, बल्कि रिश्तों में मिठास भी बनी रहती है।
नौवां दिन: मां सिद्धिदात्री
लकी कलर: पर्पल
बैंगनी या पर्पल रंग ज्ञान और आध्यात्मिकता को दर्शाता है। नवरात्रि के रंगों में पर्पल हो, तो मन शांत रहता है। इतना ही नहीं, आप फोकस्ड भी रहते हैं।
हर रंग की स्पेशल एनर्जी होती है। यही वजह है कि नवरात्रि के रंगों का इन 9 दिनों में अलग महत्व माना जाता है। जब आप इन रंगों को अपनाते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि आप उस दिन की देवी की शक्ति से जुड़ते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स