घर में शादी हो या छोटा-मोटा कोई फंक्शन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉपिंग के लिए हम सभी लाजपत नगर जाती हैं। इस मार्केट में मिलने वाली ज्वेलरी की क्वालिटी तो अच्छी है, लेकिन वो एक्सपेंसिव हो जाता है। क्या आपको पता है कि दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं। अगर आप दिल्ली में आर्टिफिशयल मार्केट्स ढूंढने जाएं, तो आपको 1-2 ऑप्शन ही मिलेंगे। इस लेख में हम आपके लिए ऐसे Lesser Known और बढ़िया मार्केट की लिस्ट लाए हैं, जहां आपको अच्छी क्वॉलिटी के साथ लेटेस्ट डिज़ाइन्स भी बेहद कम दामों में मिल जाते हैं।

चाहे आप शादी, ऑफिस, डेली वियर या किसी फेस्टिव लुक के लिए ज्वेलरी ढूंढ रही हों, दिल्ली के इन मार्केट्स में आपको हर स्टाइल का बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा। सबसे खास बात है कि कई जगहों पर कीमत लाजपत नगर से भी कम है और वैरायटी उससे कहीं ज़्यादा मिलेगी।

1. सदर बाजार मार्केट

दिल्ली आर्टिफिशियल ज्वेलरी मार्केट sadar marketImage Source

सदर बाजार सिर्फ स्टेशनरी और घर के सामान के लिए ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी का भी एक बड़ा हब है। यहां आपको ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी, चोकर सेट, पार्टी वियर नेकपीस, बैंगल्स, रिंग्स और चूड़ियों की सबसे कम कीमत में जबरदस्त रेंज मिलेगी। यहां जाने का फायदा यह है कि कई दुकानें होलसेल प्राइस पर ही रिटेल में ज्वेलरी दे देती हैं। अगर आप सबसे सस्ते ऑप्शंस ढूंढ रही हैं, तो सदर बाजार आपके लिए बेस्ट है।

2. करोल बाग मार्केट

करोल बाग हमेशा से फैशन और ज्वेलरी शॉपिंग का पसंदीदा मार्केट रहा है। खासकर अगर आपको शादी, एंगेजमेंट या फंक्शन के लिए ज्वेलरी चाहिए, तो यहां की रेंज आपको काफी पसंद आएगी।
कुंदन, पोल्की, डायमंड-लुक नेकपीस, लंबे हार और ट्रेंडी ईयररिंग्स का शानदार कलेक्शन यहां आसानी से मिल जाता है। प्राइस लाजपत से थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन डिज़ाइन और गुणवत्ता उससे कहीं बेहतर होती है।

3. जनपथ मार्केट

delhi fashion jewellery marketsImage Source

अगर आपको बोहो, ट्राइबल या ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी पसंद है, तो जनपथ आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां छोटे-छोटे स्टॉल्स से लेकर प्रॉपर दुकानों तक में आपको लेटेस्ट डिज़ाइन मिलेंगे। खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और ऑफिस वियर पसंद करने वालों के बीच यह मार्केट बेहद पॉपुलर है। यहां प्राइस बहुत रीज़नेबल होते हैं और मोलभाव करने पर और भी अच्छा डील मिल सकता है।

4. कमला नगर मार्केट

कमला नगर मार्केट नॉर्थ कैंपस के छात्रों के बीच काफी मशहूर है। अगर आप मिनिमल, डेली वियर या ट्रेंडी पार्टी वियर ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, तो यहां का कलेक्शन आपको जरूर पसंद आएगा। लेयर्ड चेन, रंग-बिरंगी चूड़ियां, ऑक्सीडाइज़्ड सेट्स, छोटे ईयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग्स, यहां सब कुछ मिलता है और बेहद किफायती दामों में। यह मार्केट दिल्ली आर्टिफिशियल ज्वेलरी मार्केट्स में ट्रेंडी और यूथ-फ्रेंडली ऑप्शंस के लिए जाना जाता है।

5. राजौरी गार्डन मार्केट

cheap artificial jewellery in delhiImage Source

राजौरी गार्डन वेस्ट दिल्ली का जाना-माना फैशन डेस्टिनेशन है। यहां की ज्वेलरी शॉप्स में इंडो-वेस्टर्न पीसेज़, ब्राइड्समेड ज्वेलरी, पार्टी वियर सेट्स और लाइटवेट मॉडर्न डिज़ाइन्स की बेहतरीन रेंज मिलती है। क्वालिटी अच्छी होती है और दुकानदार ट्रेंड के हिसाब से कलेक्शन अपडेट करते रहते हैं। अगर आपको मॉडर्न और क्लासी ज्वेलरी चाहिए, तो यह मार्केट एक शानदार विकल्प है।

अगर आप सस्ती, स्टाइलिश और लेटेस्ट ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो अगली बार इन मार्केट्स को जरूर एक्सप्लोर करें। हमें यकीन है आपको अपनी पसंद के हिसाब से अच्छी ज्वेलरी के ऑप्शन जरूर मिलेंगे।

फीचर्ड इमेज सोर्स

 

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.