घी का उपयोग लगभग हर भारतीय घर में होता है। दाल में तड़का लगाना हो या पराठे सेंकने हों, घी खाने के स्वाद को तुरंत दोगुना कर देता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले घी पर हमेशा भरोसा नहीं किया जा सकता। कई बार असली-नकली घी की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह यह है कि लोग पैकेजिंग और लेबल पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। कई कंपनियाँ घी में वनस्पति घी या सस्ता तेल मिलाकर बेचती हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
इसी बीच, FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) भी कई बार मिलावटी घी पकड़ चुका है। नकली घी में अक्सर सस्ता तेल, जानवरों की चर्बी, स्टार्च, ट्रांस-फैट और अन्य मिलावटें पाई जाती हैं। देखने में यह घी असली जैसा लगता है, लेकिन यह शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए, FSSAI समय-समय पर सोशल मीडिया पर ऐसे तरीकों की जानकारी देता रहता है, जिनसे आप खुद घर पर घी की शुद्धता जांच सकते हैं। अब जानते हैं कि आप आसानी से असली-नकली घी पहचान और उसके बीच का फर्क कैसे समझ सकते हैं।
असली-नकली घी की पहचान करने का तरीका-
FSSAI ने इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि सिंपल स्टेप्स में घी में मिलावट कैसे जांच सकते हैं-
View this post on Instagram
” rel=”noopener” target=”_blank”>
- एक टेस्ट ट्यूब लें और उसमें 1ml पिघला हुआ घी डालें।
- ट्यूब में 1ml कॉन्स्ट्रेटेड हाड्रोक्लोरिक एसिड और आधा छोटा चम्मच चीनी डालकर 2 मिनट तक तेजी से मिलाएं।
- अगर घी नकली होगा, तो उसका रंग बदल जाएगा।
FSSAI ने बताया कि HCL शुगर मॉलेक्यूल्स को ग्लूकोज और फ्रुकटोज में तोड़ता है जिससे यह रंग बदलता है। इस तरह से आप मिलावट का पता कर सकते हैं।
घी में मिलावट चेक करने के अन्य तरीके-
FSSAI सिर्फ यही नहीं, इससे पहले भी कई सारे सिंपल टेस्ट के वीडियोज शेयर कर चुका है। चलिए आपको बताएं कि आप अन्य किन तरीकों से घी की एडल्ट्रेशन चेक कर सकते हैं-
पाम टेस्ट (Palm Test)
- थोड़ा-सा घी अपनी हथेली पर लगाइए। अगर वह आपकी बॉडी हीट से जल्दी पिघलकर तेल जैसा हो जाए और अच्छी खुशबू दे, तो यह असली घी है।
- अगर घी पिघलने में समय लेता है या गाढ़ा ही रह जाता है, तो उसमें सस्ता तेल या वनस्पति घी की मिलावट हो सकती है।
आयोडीन ड्रॉप टेस्ट (Iodine Test)
Image Source
- एक छोटे चम्मच घी में 2-3 बूंद आयोडीन डालें।
- अगर रंग नीला या बैंगनी हो जाए, तो इसका मतलब है कि घी में स्टार्च जैसी मिलावट है।
- अगर रंग न बदले और टेस्ट भी सही रहे, तो घी असली है।
पानी में घोलकर देखें (Water Solubility Test)
- एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच घी डालें।
- अगर घी पानी के सर्फेस पर तैर रहा है और इससे एक अलग परत बनती है, तो यह असली घी है।
- अगर यह पानी में मिल जाता है या नीचे बैठता है, तो उसमें मिलावट हो सकती है।
गर्म करके देखें (Heat Test)
- घी में मिलावट देखने का शायद यह आसान तरीका है। इसके लिए किसी भी कटोरी में या पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- असली घी थोड़ा साफ झाग देगा और इससे मलाई की खुशबू आएगी।
- वहीं, घी से अगर चर्बी जैसी बदबू आने लगे, तो समझें कि इसमें मिलावट हुई है।
घी खरीदते समय ये बातें जरूर ध्यान रखें-
Image Source
- घी खरीदते समय पैक पर 14-डिजिट वाला FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर देखें।
- अगर घी बहुत ज्यादा सस्ता है, तो उसे खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच करें।
- घी खरीदते वक्त ध्यान दें कि असली घी का रंग हल्का गोल्डन होता है और खुशबू नेचुरल होती है।
फीचर्ड इमेज सोर्स