आजकल ज्यादातर लोग छोटे घरों या अपार्टमेंट्स में रहते हैं। अब जो गार्डनिंग के शौकीन हैं, उनकी शिकायत रहती है कि छोटी जगहों में प्लांट्स कैसे लगाएं? बालकनी छोटी है, खिड़की पर पहले से सामान रखा है और कमरे में पहले ही फर्नीचर भरा हुआ है। ऐसे में लगता है कि गार्डनिंग सिर्फ बड़े घरों वालों के लिए ही है।
लेकिन सच यह है कि अगर थोड़ी-सी स्मार्ट प्लानिंग कर ली जाए, तो छोटे से छोटा स्पेस भी हरा-भरा बनाया जा सकता है। अगर आपके घर में भी स्पेस कम है, तो ये 5 आसान और प्रैक्टिकल तरीके आपके छोटे से घर को भी हरा-भरा बना सकते हैं।
1. वर्टिकल गार्डनिंग अपनाएं
Image Source
- जब फर्श पर जगह कम हो, तो दीवारों का इस्तेमाल सबसे अच्छा तरीका होता है। इसे ही वर्टिकल गार्डनिंग कहा जाता है।
- आप दीवार पर छोटे-छोटे पॉट्स, हैंगिंग प्लांटर्स या वॉल प्लांटर लगा सकते हैं।
- मनी प्लांट, पोथोस, फर्न और स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे वर्टिकल गार्डन के लिए बहुत अच्छे रहते हैं।
- अगर आप थोड़ा क्रिएटिव होना चाहते हैं, तो पुराने लकड़ी के फ्रेम या पैलेट से भी वॉल गार्डन बना सकते हैं।
2. हैंगिंग प्लांटर्स का इस्तेमाल करें
- छोटे घरों में हैंगिंग प्लांटर्स कमाल का काम करते हैं। आप इन्हें बालकनी, खिड़की या कमरे के किसी कोने में आसानी से टांग सकते हैं।
- छत से लटकते पौधे कमरे को बहुत फ्रेश और नेचुरल फील देते हैं।
- खासकर ट्रेलिंग प्लांट्स जैसे मनी प्लांट, इंग्लिश आइवी या डिस्कीडिया हैंगिंग प्लांटर्स में बहुत अच्छे लगते हैं।
- बस ध्यान रखें कि जहां आप पौधा टांग रहे हैं, वहां थोड़ी धूप जरूर आती हो।
3. विंडो सिल को बनाएं गार्डनिंग स्पॉट
Image Source
- क्या आपको पता है कि किचन या लिविंग एरिया की खिड़की भी आपके काम आ सकती है?
- खिड़की की सिल पर छोटे-छोटे गमले रखकर आप आसानी से एक मिनी गार्डन बना सकते हैं।
- आप सक्यूलेंट्स, एलोवेरा, तुलसी या छोटे हर्ब्स जैसे पुदीना और धनिया भी लगा सकते हैं।
- गार्डनिंग के शौकीनों के लिए विंडो इस्तेमाल करने का इससे बेहतर तरीका क्या होगा?
4. कॉर्नर प्लांट्स से खाली कोनों को भरें
- घर के कई कोने ऐसे होते हैं जो खाली पड़े रहते हैं। ये कोने पौधों के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह होते हैं।
- आप एक स्टाइलिश प्लांट स्टैंड लगाकर उस पर दो-तीन छोटे पौधे रख सकते हैं।
- स्नेक प्लांट, ज़ीज़ी प्लांट और अरेका पाम जैसे प्लांट्स अच्छी चॉइस हैं। ये लो मेंटेनेंस भी होते हैं।
5. मल्टी-टियर प्लांट स्टैंड का इस्तेमाल करें
Image Source
- अगर आपके पास थोड़ा-सा भी फ्लोर स्पेस है, तो मल्टी-टियर प्लांट स्टैंड बहुत काम का होता है।
- इसमें एक ही जगह पर कई पौधे रखे जा सकते हैं, क्योंकि इसमें अलग-अलग लेवल होते हैं।
- गार्डनिंग करने वालों के लिए यह काफी यूजफुल साबित हो सकता है।
- ये स्टैंड खासकर लिविंग रूम, बालकनी या खिड़की के पास बहुत अच्छे लगते हैं।
छोटा घर होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप गार्डनिंग नहीं कर सकते हैं। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही प्लानिंग से आप अपने घर के छोटे-छोटे कोनों को भी ग्रीन और फ्रेश बना सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स