शादी हर किसी के जीवन का सबसे खूबसूरत और यादगार दिन होता है। हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी किसी फेयरीटेल जैसी हो। फूलों की सजावट, रोशनी से जगमगाता मंडप और एक बेहद सुंदर माहौल जो मेहमानों को लंबे समय तक याद रहे। लेकिन जब बात बजट की आती है, तो यही सपना अक्सर भारी लगने लगता है। बजट में लग्जरी वेडिंग करना नामुमकिन-सा लगता है।
असल सवाल यह नहीं है कि आप कितना खर्च करते हैं, बल्कि यह है कि आप अपने पैसों का इस्तेमाल कितनी समझदारी से करते हैं। सच तो यह है कि थोड़ी-सी प्लानिंग और क्रिएटिविटी से आप बजट में लग्जरी वेडिंग कर सकते हैं। इसके लिए ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
1. बजट तय करने के बाद प्लानिंग करें
Image Source
सबसे पहला और ज़रूरी कदम है। एक क्लियर बजट तय करना। यह तय करें कि आप कुल कितना खर्च कर सकते हैं और उसे अलग-अलग हिस्सों में बांटें जैसे कि वेन्यू, खाना, डेकोरेशन, कपड़े, फोटोग्राफी और एंटरटेनमेंट। जब आप पहले से सब तय कर लेते हैं, तो फिजूलखर्ची से बचना आसान हो जाता है और हर चीज़ पर ध्यान देना संभव होता है। इस तरह से बजट में लग्जरी वेडिंग करना मुमकिन होगा।
2. वेन्यू समझदारी से चुनें
वेन्यू अक्सर शादी का सबसे बड़ा खर्च होता है। पांच सितारा होटल की बजाय किसी खूबसूरत गार्डन, फार्महाउस या कम्यूनिटी हॉल को चुनें जो आपके बजट में आए। ऑफ-सीज़न में शादी करने से भी वेन्यू का किराया काफी कम हो सकता है। सोमवार से शुक्रवार की तारीखों पर वेन्यू अक्सर सस्ते मिलते हैं और डेकोरेशन से उन्हें लग्जरी लुक दिया जा सकता है।
3. डेकोरेशन में DIY और लोकल मार्केट का सहारा लें
Image Source
बजट में लग्जरी वेडिंग करने के लिए डेकोरेशन पर ज़्यादा खर्च करना ज़रूरी नहीं है। सही ढंग से की गई डेकोरेशन शादी का रूप बदल देती है। महंगे डेकोरेटर की बजाय खुद कुछ चीजें बनाएं-जैसे DIY फ्लोरल अरेंजमेंट, कैंडल सेटअप, या फेयरी लाइट्स। लोकल फूल मार्केट से ताज़े फूल खरीदकर आप काफी पैसे बचा सकते हैं। मोमबत्तियों और परदों से भी कम बजट में एक रॉयल माहौल बनाया जा सकता है। मेहंदी और संगीत वाले फंक्शन में खुद ही सजावट भी की जा सकती है।
4. मेहमानों की लिस्ट छोटी रखें
जितने कम मेहमान, उतनी ज़्यादा बचत और उतना ही ज़्यादा ध्यान हर मेहमान पर दे सकते हैं। छोटी और चुनिंदा शादी में खाने की क्वालिटी बेहतर हो सकती है, हर मेहमान को अच्छी फैसिलिटी मिल सकती है, और पूरी शादी का माहौल ज़्यादा पर्सनल और खास हो जाता है। आजकल माइक्रो वेडिंग का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है जहां कम लोगों में ज़्यादा शानदार शादी होती है। आप अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक अलग से रिसेप्शन भी रख सकते हैं, जो आपकी शादी का खर्चा बचा लेगा। ऐसे में बजट में लग्जरी वेडिंग संभव होगी।
5. फोटोग्राफी और केटरिंग में स्मार्ट चॉइस करें
Image Source
फोटोग्राफी एक ऐसी चीज़ है जिस पर समझौता नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये यादें ही आप बार-बार देखते हैं। किसी नए लेकिन टैलेंटेड फोटोग्राफर को चुनें जो कम चार्ज करे पर काम बेहतरीन करे। केटरिंग के लिए फुल बुफे की बजाय लाइव काउंटर और लिमिटेड लेकिन हाई-क्वालिटी मेन्यू रखें। कुछ फंक्शन में मेन्यू कम होगा तो चलेगा, लेकिन क्वालिटी बढ़िया होनी चाहिए।
याद रखें कि शादी की असली खूबसूरती उसमें लगाए पैसों से नहीं, बल्कि उसमें लगाई गई फीलिंग्स, प्यार और क्रिएटिविटी से आती है। सही प्लानिंग से आप बजट में लग्जरी वेडिंग आसानी से कर सकते हैं।
फीचर्ड इमेज सोर्स