हमने फिल्मों में यह बहुत सुना है कि एक लड़का और लड़की कभी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते हैं, मगर ऐसा नहीं है। मेरे कई सारे बहुत अच्छे Male Friends हैं। ऐसा नहीं है कि Female Friendship सिर्फ महिलाओं के लिए ज़रूरी है। पुरुषों के जीवन में भी अगर कोई महिला मित्र हो, जो उनकी लाइफ में काफी बदलाव आते हैं।
आदमी को हमेशा से समझाया जाता है कि वह प्रोवाइडर है, इसलिए वह कमज़ोर नहीं पड़ सकता, लेकिन एक औरत को हमेशा सॉफ्ट और वॉर्म रहने की सलाह दी जाती है। जब किसी आदमी के जीवन में Female Friends आती हैं, तो उसकी सोच और इमोशन्स को ब्रॉड स्पैक्ट्रम मिलता है।
एक आदमी के लिए भी महिला मित्र क्यों ज़रूरी है औैर उससे उसे क्या फायदे मिलते हैं, आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।
साइंस क्या कहता है Female Friendship के बारे में?

UCLA (यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया) की एक रिसर्च में पाया गया कि लड़कियां तनाव में दूसरों से जुड़ने और दोस्ती बनाने को ज़्यादा तरजीह देती हैं। जब वे स्ट्रेस में होती हैं तो उनके शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलता है जो उन्हें रिश्ते बनाने के लिए प्रेरित करता है।
Cognition and Emotion जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, लड़कियां दूसरों की फीलिंग्स को समझने में लड़कों से बेहतर होती हैं। यह उन्हें बचपन से मिली परवरिश का नतीजा है। लड़कों को मज़बूत बनना सिखाया जाता है, जबकि लड़कियों को अपनी भावनाएं खुलकर बताने के लिए encourage किया जाता है।
लड़कों के लिए Female Friendship के फायदे
1. अपनी फीलिंग्स को समझना सीखते हैं
महिला मित्र के साथ बात करने से लड़के अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। लड़कियां गहरी और दिल की बातें करने में comfortable होती हैं, जो लड़कों को भी खुलने में मदद करता है। Female Friendship एक सेफ स्पेस क्रिएट करती है जहां बिना किसी झिझक के अपने दिल की बात कही जा सकती है।
2. दुनिया को नई नज़र से देखते हैं

लड़के और लड़कियां दुनिया को अलग तरीके से देखते हैं। जब आप लड़कियों के साथ समय बिताते हैं, जो आपको उस दुनिया की समझ भी होती है, जो महिलाओं के लिए खास है। कुछ मुद्दों पर आपका नज़रिया निखरता है। यह न सिर्फ दोस्ती में, बल्कि आपके अपने रिश्तों में भी काम आता है।
3. बेहतर होती है Communication Skills
ज़्यादातर लड़कियां अपने दिल की बात को सोच-समझकर सामने रखती हैं। वे चीजों को सुनती हैं, उन्हें प्रोसेस करती हैं और फिर अपनी बात कहती हैं। इसी तरह आप भी इस चीज़ को सीखते हैं। दूसरों से कैसे बात करनी है, उनकी भावनाओं पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है, यह भी आप सीखते हैं।
4. आपकी सोच में आता है पॉज़िटिव बदलाव
“मर्द को रोना नहीं चाहिए” या “लड़कों को कमज़ोर नहीं दिखना चाहिए”… ऐसी पुरानी सोच लड़कों को अपनी फीलिंग्स छुपाने पर मजबूर करती है। Female Friendship इन बंदिशों को तोड़ने में मदद करती है। आप इमोशनली स्ट्रॉन्ग होते हैं।
हां, कभी-कभी दोस्ती में अट्रैक्शन हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि Female Friendship नामुमकिन है। Female friendship लड़कों को emotionally smart, बेहतर communicator और complete इंसान बनाती है।
फीचर्ड इमेज सोर्स