मेरी नज़र में शादी के बहुत बड़ी रिस्पॉन्सिबिलिटी है, जिसे निभाना बहुत ज़िम्मेदारी का काम है। माना जाता है कि शादी के बाद ज़िंदगी में बड़े बदलाव आते हैं। शादी के बाद बदलाव अगर ड्रास्टिक नज़र आएं, तो ये रेड फ्लैग्स माने जाते हैं।

आपने सुना होगा, कई लोग शादी के बाद कहते हैं, “अरे, मेरा पार्टनर तो बिल्कुल बदल गया है!” उनमें से कुछ इसे मज़ाक में कहते हैं, कुछ सीरियस होकर। यह सवाल कई कपल्स के मन में होता है कि अगर शादी के बाद उसका पार्टनर का बिहेवियर बदल गया तो?

अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं, तो इस लेख में जानें कि ऐसा क्यों होता है और वो कौन-से रेड फ्लैग्स हैं, जिन्हें आपको नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।

शाद के बाद बदलाव क्यों होता है?

शादी के बाद ज़िंदगी में कई बदलाव आते हैं। नई जिम्मेदारियां आती हैं, रोल्स बदलते हैं और दोनों लोग एक साथ रहना सीखते हैं। डेटिंग में हम अपना बेस्ट वर्जन दिखाते हैं, हमेशा तैयार रहना, अच्छे से बात करना, खुश रहना, एक-दूसरे के लिए एफर्ट्स दिखाना, आदि कई चीज़ें करते हैं।

शादी के बाद असली ज़िंदगी शुरू होती है। वहां सुबह बिना ब्रश किए भी मिलना पड़ता है, मूड खराब होने पर भी साथ रहना पड़ता है और यह बदलाव बिल्कुल नेचुरल हैं।

एकदम नॉर्मल हैं शादी के बाद के ये बदलाव

  • शादी से पहले जो फॉर्मेलिटीज़ होती हैं, वे कम हो जाती हैं। आपका पार्टनर आपके सामने आराम से पुराने कपड़े पहनकर घूम सकता है। शादी के बाद बदलाव ऐसे हैं, तो यह अच्छा है और नॉर्मल है।
  • हो सकता है आपका पार्टनर अब उतना वक्त न दे पाए जितना पहले देता था, लेकिन इसकी जगह वो आपके लिए खाना बना रहा है, या घर के काम में हाथ बंटा रहा है। यह भी प्यार ही है, बस तरीका थोड़ा बदल गया है।
  • अब आप 24/7 साथ हैं, तो कुछ आदतें दिखेंगी ही। कोई दांत किटकिटाते हुए सोता है, कोई मोजे यहां-वहां फेंकता है। ये चीजें irritating लग सकती हैं, लेकिन ये नॉर्मल हैं। हर इंसान में कुछ quirks होते हैं, जो आपको साथ रहकर ही पता चलते हैं।

Red Flags हैं शादी के बाद ये बदलाव

अगर आपका पार्टनर शादी के बाद आपकी बातों को इग्नोर करने लगा है, आपको नीचा दिखाता है या आपकी राय की कोई वैल्यू नहीं देता, तो यह रेड फ्लैग है।

पार्टनर आपको कंट्रोल करने लगा है। वे आपको हर बात के लिए टोकता है। आपके कपड़ों पर, दोस्तों से मिलने पर या कहीं आने-जाने पर भड़कता है, तो यह एक सीरियस रेड फ्लैग है। अगर आपका पार्टनर अचानक से सारी ज़िम्मेदारियों से दूर भागने लगा है। आपका पार्टनर घर के कामों में हाथ नहीं बंटाता या सिर्फ अपनी मर्जी से जीना चाहता है, तो यह चिंता की बात है।

अगर आपका पार्टनर बिल्कुल ही बात करना बंद कर दे, अपनी फीलिंग्स शेयर न करे या आपसे दूरी बनाने लगे, तो यह भी एक Warning sign है।

… तो फिर क्या करें?

  • सबसे पहले, खुलकर बात करें। कई बार लोग अपने बदलाव के बारे में खुद aware नहीं होते। बिना किसी झगड़े के अपनी फीलिंग्स शेयर करें।
  • अगर आपको लगता है कि बात करने के बाद भी पार्टनर में पॉजिटिव बदलाव नहीं हैं, तो couple counseling भी एक अच्छा ऑप्शन है।

बस याद रखें कि हर रिलेशनशिप में ups and downs आते हैं। शादी के बाद बदलाव होना नॉर्मल है, लेकिन अगर आपकी खुशी, सम्मान या सेफ्टी पर असर पड़ रहा है, तो उसे ignore मत करिए।

 

फीचर्ड इमेज सोर्स

Kapil Sharma Podcast | From Amritsar To The World | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 21

Kapil Sharma's life is the Indian success story everyone needs to know

Thank You For Coming, Internet Fame & More | Shibani Bedi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 19

Join us as we speak to one of the most loved content creators in India and what it really means to be famous on the internet

Richa Chadha On Fukrey 3, Ali Fazal, And Missing Delhi | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 18

Whether it’s Bholi Punjaban in Fukrey, or Nagma Khatoon in Gangs of Wasseypur, Richa Chadha never fails to impress.

Sacred Games, Being Single At 40, And More | Kubbra Sait | Bani Anand | AfterHours With AAE | Ep 17

Kubbra has some riveting stories to share in this episode of AfterHours with All About Eve.