सर्दियों में ठंडी और ड्राई हवा हमारी स्किन को रूखा और बेजान बना देती है। मार्केट वाले मॉइश्चराइज़र या लोशन भी खास हेल्पफुल नहीं होते। वहीं, महंगे प्रोडक्ट्स में केमिकल्स भरे होते हैं जो कभी-कभी स्किन को और डैमेज कर देते हैं। लेकिन क्या हो अगर आप DIY विंटर बॉडी लोशन तैयार कर सकें?
जी हां, बिल्कुल नेचुरल, केमिकल-फ्री और आपकी स्किन टाइप के हिसाब से कस्टमाइज़्ड लोशन! आइए जानते हैं कैसे आप अपना खुद का विंटर लोशन बना सकती हैं जो आपकी त्वचा को सॉफ्ट, सपल और हेल्दी बनाए रखेगा।
DIY विंटर लोशन क्यों है बेस्ट चॉइस?
Image Source
घर पर बना DIY विंटर बॉडी लोशन मार्केट के प्रोडक्ट्स से कई मायनों में बेहतर होता है-
- इसमें कोई हार्मफुल पैराबेन्स नहीं, कोई आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस नहीं होगी। आप एकदम नेचुरल तरीके से इसे तैयार कर सकती हैं।
- यह बेहद बजट-फ्रेंडली है। थोड़ा-सा खर्च करके आप महीनों तक इस्तेमाल करने के लिए काफी लोशन बना सकते हैं।
- सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकती हैं।
DIY विंटर बॉडी लोशन बनाने के लिए ज़रूरी इंग्रीडिएंट्स
- 2 बड़ा चम्मच शिया या कोकोआ बटर
- 2 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1/2 चम्मच ग्लिसरीन
- 1 छोटा चम्मच विटामिन-ई ऑयल
- 5-10 ड्रॉप्स लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी हो जाती है त्वचा तो आजमाएं ये 7 हैक्स, स्किन रहेगी खिली-खिली
कैसे बनाएं अपना परफेक्ट विंटर लोशन?
Image Source
DIY विंटर बॉडी लोशन बनाना बिल्कुल आसान है। फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स:
- एक डबल बॉयलर में शिया बटर और कोकोनट ऑयल डालें। धीमी आंच पर बटर को पिघला लें।
- गैस बंद करके मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें।
- अब इसमें विटामिन-ई ऑयल, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और एसेंशियल ऑयल की बूंदें मिलाएं।
- सारी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्सचर क्रीमी और फ्लफी हो जाएगा।
- तैयार लोशन को एक साफ, एयरटाइट कंटेनर या जार में ट्रांसफर करें।
- रूम टेम्प्रेचर पर ठंडा होने दें, फिर रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें।
कैसे करें इस्तेमाल?
अपने होममेड DIY विंटर बॉडी लोशन को रोजाना नहाने के बाद इस्तेमाल करें जब आपकी स्किन थोड़ी नम हो। इससे मॉइस्चर लॉक हो जाता है। थोड़ी सी मात्रा लें और सर्कुलर मोशन में पूरे बॉडी पर मसाज करें। खासतौर पर एल्बो, घुटने, एड़ियां जैसे ड्राई एरियाज पर ध्यान दें।
सोने से पहले भी लगा सकते हैं ताकि रातभर स्किन को नरिशमेंट मिलता रहे। बेस्ट रिजल्ट्स के लिए रोजाना यूज करें।
इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care Routine: क्या आप भी हैं रूखी त्वचा से परेशान? एक्सपर्ट के बताए ये हैक्स ड्राई स्किन का रखेंगे ध्यान
घर पर तैयार लोशन के बेनिफिट्स
Image Source
- शिया बटर और नेचुरल ऑयल्स स्किन में गहराई तक जाकर हाइड्रेशन देते हैं, जो घंटों तक बना रहता है।
- रेगुलर यूज़ से आपकी स्किन बेबी सॉफ्ट बन जाएगी। रूखापन और पैचिनेस गायब हो जाएगी।
- विटामिन-ई और एसेंशियल ऑयल्स फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने में मदद करते हैं।
- केमिकल-फ्री होने के कारण यह सेंसिटिव स्किन के लिए भी बिल्कुल सेफ है। किसी तरह की इरिटेशन या एलर्जी की टेंशन नहीं।
… तो इस विंटर अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए अपना खुद का DIY विंटर बॉडी लोशन जरूर बनाएं। यह इफेक्टिव लोशन आपकी त्वचा को लंब समय तक मॉइश्चराइज़्ड रखेगा।
फीचर्ड इमेज सोर्स